Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन टिप्स से सेक्सी माहौल बनाकर, सेक्स लाइफ से दूर करें बोरियत
महिलाओं और लड़कियों को हमारी राय है कि आप सेक्स लाइफ को जीवन का एक जरूरी हिस्सा बनाएं और उस पर उतना ही ध्यान दें।
शादी के शुरूआती दिनों में इश्क परवान चढ़ जाता है और दुनिया में सबसे बेहतरीन सेक्स लाइफ भी उन्हीं कपल्स की होती है। लेकिन साल भर बाद ही दोनों को सेक्स सिर्फ एक ड्यूटी या एक-दूसरे को खुश बनाने का माध्यम समझ आने लगता है, दोनों की लाइफ कहीं न कहीं बोरिंग सी लगने लगती है। पुरूषों के साथ ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
चूंकि जब लड़की नई-नई आती है तो सिर्फ पति को समय देती है लेकिन परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी में आने के बाद वह सेक्स लाइफ पर ज्यादा फोकस नहीं कर पाती और समस्या यहीं से शुरू हो जाती है। ऐसे में महिलाओं और लड़कियों को हमारी राय है कि आप सेक्स लाइफ को जीवन का एक जरूरी हिस्सा बनाएं और उस पर उतना ही ध्यान दें।
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने घर का माहौल ऐसा बनाना होगा कि आपके पति, आप पर ध्यान दें, आपमें कुछ हटकर फीलिंग पाएं और सेक्स करने के लिए खुद की एप्रोच करें। इस आर्टिकल में हम आपको यौन उत्तेजक माहौल बनाने के पांच टिप्स दे रहे हैं जो आपकी सेक्स लाइफ को बूस्ट कर देंगे:

1. घर का माहौल:
सबसे पहले अपने घर को साफ-सुथरा करें। अगर आपके घर पर लाइट्स और फाउंटेन हैं तो उन्हें शाम होते ही ऑन कर दें। घर पर कोई अच्छा सा रिफ्रेशिंग रूम फ्रेशनर डालें और गंदगी न फैलाएं। साथ ही साफ-सुथरी बेडशीट बिस्तर पर बिछाएं। सोफे पर कुशन आदि को बिलकुल सेट रखें। पर्दों आदि को सही से सेट करें ताकि वो भद्दे न दिखें। ऐसा करने से घर आते ही आपके हसबैंड का मूड पॉजिटिव वाइब्रेशन महसूस करके स्ट्रेस फ्री होने लगेगा।

2. मेकओवर:
बहुत सारी लड़कियां या महिलाएं, शादी से पहले बहुत अच्छे से रेडी होकर रहती हैं लेकिन शादी के कुछ टाइम बाद वो अपने ऊपर ध्यान देना ही बंद कर देती हैं। ये गलती कभी न करें, हसबैंड मस्ती में मेकअप का मजाक बनाते हैं लेकिन वो कभी नहीं चाहते कि आप अच्छी न दिखें। इसलिए हमेशा अच्छे से रहें। समय-समय पर ड्रेस और हेयरस्टाइल को बदलते रहें। महीने में एक बार पार्लर जाकर खुद की ग्रुमिंग जरूर करवाएं।

3. शरीर की मह़क पर ध्यान:
आपको एक सीक्रेट बात बताएं तो पुरूषों को बेडरूम में लेटने के बाद,अपनी बीबी के बदन से आने वाली किचन की स्मैल बिल्कुल अच्छी नहीं लगती है। इसके लिए, आपको विशेष ध्यान रखना होगा। रात को सारा काम निपटाने के बाद आप चाहें तो शॉवर लेकर नाइट ड्रेस या नाइटी में बेडरूम में जाएं या फिर अच्छे से हाथ धुल लें, नाइट ड्रेस पहन लें और फिर बाल संवार कर डियो डालकर जाएं। इससे उनको आपके बदन से अच्छी फ्रेंगनैंस आएगी और उन्हें आपके करीब ले खींच लाएगी।

4. बढ़ते वजन को करें कंट्रोल:
आप घर-परिवार को संभालें, लेकिन उस चक्कर में खुद पर ध्यान देना न भूलें। अगर आपका वजन शादी के बाद बढ़ने लगा है तो उसे कंट्रोल करने पर ध्यान दें। पुरूष इस मामले में बेहद चूज़ी होते हैं अगर सेक्स करने के दौरान वो आपको थका हुआ या थुलथुल पाते हैं तो अगली बार से सेक्स करने के लिए उनका मन नहीं लगता। कई बार वो दूसरी स्लिम महिलाओं या लड़कियों के प्रति आकर्षित भी हो जाते हैं। ऐसे में खुद को फिट रखें ताकि आपका स्वास्थ्य और सेक्स लाइफ दोनों सुरक्षित बनी रहें।

5. बीवी नहीं दोस्त बनें:
क्यूँ, कब, कहां, कैसे.. ये शब्द अगर आप भूल जाएं तो ज्यादा बेहतर है वरना आपकी सेक्स लाइफ बर्बाद हो सकती है। अपने पति की बीवी कम और दोस्त ज्यादा बनें। उनके साथ बॉस जैसा व्यवहार न करके मस्ती वाला रवैया अपनाएं। इससे वो आपके साथ हमेशा दोस्ताना रहेंगे। अगर एक बार वो आपके साथ फ्रैंड ज़ोन में आ गए तो आपको ऊपर दिए गए चार प्वाइंट पर ध्यान देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होता है बल्कि इसके लिए आपको सारे प्रश्नचिन्ह् शब्द भूलने होंगे।
इन सभी प्वाइंट पर अगर आप सही से अमल करती हैं तो आपकी सेक्स लाइफ, सालों-साल बहुत बेहतरीन रहेगी। आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय को कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
