Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
जानिए कैसी-कैसी उम्मीदें रखती हैं बीवियां अपने पतियों से
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि बीवियां अपने पतियों से कौन-कौन सी उम्मीदें रखती हैं ,जिन्हें जानकर पति अपने वैवाहिक जीवन को कैसे सफल बना सकते हैं
पति-पत्नी का रिश्ता जिंदगी भर साथ निभाने का होता है। सुख-दुख में साथ-साथ चलने का होता है, जिससे एक-दूसरे के प्रति उम्मीदें भी जाग जाती है। क्योंकि ये रिश्ता ही ऐसा होता है। जिसमें आप एक-दूसरे से हर वो बात शेयर करते हैं जो आपके दिल में होती है।
इसके साथ ही आप एक-दूसरे से प्यार, लगाव और हमेशा साथ रहने की उम्मीदें भी रखते हैं। वैसे देखा जाए तो अमूमन हसबैंड को अपनी वाइफ से ज्यादा उम्मीदें रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी पत्नी भी आपसे कुछ उम्मीदें रखती हैं। जिसे समझना आपकी जिम्मेदारी होती है, तो आइये हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं की आपको किन जरुरी बातों का ध्यान रखना है । जो आपकी पत्नी को हमेशा आपके साथ का एहसास कराएं।

1-इमोशनली जुड़े पत्नी का साथ
शादी के बंधन में बंधने के साथ ही पत्नी सबसे ज्यादा जिस बात की उम्मीद अपने पति से रखती है, वो है उसके साथ की। चाहे फिर वो किसी भी तरह की स्थिति हो । हर पत्नी अपने पति से इमोशनल सपोर्ट की उम्मीद करती है । अगर आप उनकी इस उम्मीद पर खरा उतरते हैं, तो आपका रिलेशन काफी मजबूत बनेगा और आपकी वाइफ भी कई तरह की टेंशन से मुक्त रहेंगी।

2- कभी ना भूले वाइफ का जन्मदिन
वैसे तो हर महिला के ख़्वाहिश होती है कि उनके पति महोदय उनेके बर्थडे की तारीख़ ज़रूर याद रखें और उन्हें सबसे पहले विश करें। दरअसल महिलाएं इन सबसे काफी भावात्मक रूप से जुड़ी होती हैं । इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगी की आप अपनी वाइफ की बर्थ डेट को कफी ना भूलें और हो सकें तो अपनी पत्नी को उस दिन स्पेशल फील करवाएं।

3- शादी की सालगिरह याद रखें
बर्थ डे तो अपनी जगह है और उसे आपको याद रखना ही है, लेकिन इसके अलावा अगर आप अपनी अपनी मैरिज एनिवर्सरी की डेट भी याद रखेंगे तो यकीन मानिए आपकी पत्नी को ये जानकर भी बेहद ख़ुशी होगी ।

4- अपनी पत्नी की तारीफ़ करें
वैसे तो महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना काफी अच्छा लगता है। इसलिए जब कभी पत्नी ने आपके लिए प्यार से खाना बनाया हो या फिर कोई और काम किया हो तो आप इस मामले में उनकी तारीफ जरुर करें। इससे आपकी मैडम जी ना सिर्फ ख़ुश होंगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

5- कमियों को करें नजरंदाज
आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर पति हर काम में अपनी पत्नियों की ग़लतियां ढ़ूंढ़ते रहते हैं । लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि अगर उनमें कोई कमी है भी तो उसे नजरंदाज करते हुए उन्हें समझाना चाहिए । जिससे वो दोबारा ये गलती ना करें, वहीं आपकी इस कोशिश से जहां आपकी पत्नी का मनोबल बढ़ेगा, तो वहीं आपका वैवाहिक जीवन भी ख़ुशहाल बनेगा।

6- शॉपिंग के लिए साथ जाएं
ऐसी शायद ही कोई महिला होगी, जिसे शॉपिंग का शौक़ न हो। ज्यादातर महिलाएं अपनी टेंशन व परेशानी को दूर करने के लिए शॉपिंग करना पसंद करती हैं। और वो अपने पतियों से भी यही उम्मीद करती हैं कि जब वो शॉपिंग करने जाएं तो उनके पति भी उनके साथ रहें। जिससे वो अपने पति की पसंद की चीज़ें खरीदें । इसलिए अब जब भी आपकी वाइफ शॉपिंग के लिए जा रही हों तो आप इस मौके पर जरुर उनका साथ दें जिससे आप दोनों के बीच लगाव और भी बढ़ जाएगा।

7- पत्नी की बात को समझे उनसे बात करें
आमतौर पर कई पतियों की आदत होती है कि वे अपनी पत्नी की बातों का मजाक बनाते हैं। जबकि पत्नी उम्मीद करती है कि कोई समझे न समझे, पर पति उनकी हर बात-व्यवहार को ज़रूर जानें-समझें। इसलिए आपको भी पहल करते हुए अपनी पत्नी की बातों को समझना होगा। जिससे आपका वैवाहिक जीवन शांति और सुख के साथ बीते।

8- मायके की भूलकर भी ना करें बुराई
आपकी पत्नी का मायका उनके लिए काफी खास होता है। जिसके बारे में वो कभी भी बात कर सकती है साथ ही वो ये उम्मीद भी करती है कि उनके पति उनके मायकेवालों का जरुरत पड़ने पर साथ दें और उनकी बुराई भी ना करें। तो अगली बार जब इस टॉपिक पर बात हो तो आप जरा संभल कर ही बात करें जिससे दोनों परिवारों के बीच मेल बना रहे।

9- प्यार-मनुहार करना
महिलाओं को प्यार से गले लगाना, रूठना पर उन्हें मनाना बहुत अच्छा लगता है। इससे यह भी पता चलता है कि आप अपने पार्टनर को कितना प्यार करते हैं। पार्टनर को प्यार से गले लगाने पर दोनों एक-दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से भी जुड़ते हैं। आपके लिए प्यार करना केवल सेक्सुअल रिलेशन तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। बल्कि आप अपनी पत्नी को गले लगाकर, किस करके भी अपने संबंधों में ज्यादा मिठास और मज़बूती ला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
