Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एक हेल्दी और परपेक्ट फैमिली बॉन्डिंग के लिए इन 5 बातों का रखें ख्याल
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे परिवार में आप प्यार को बनाएं रख सकतें हैं।
किसी और के लिए छोड़िए हम खुद अपने लिए भी आज के समय में वक्त नहीं निकाल पाते हैं। क्योंकि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने ही कामों में बेहद व्यस्त रहने लगें हैं। और यही व्यस्तता आपके रिश्तों में दूरियां आने की वजह भी बनते जा रहे हैं। आमतौर पर देखा गया है कि जो लोग अपने परिवार या फिर अपने रिश्ते को टाइम नहीं देते उनके परिवार और रिश्ते दोनों ही बिखर जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने परिवार में सुख, शांति और प्यार को कायम रखना चाहते हैं तो हम आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कुछ जरुरी बातें जो आपके परिवार को प्यार के बंधन में बांध कर रखेंगी।

1- पार्टनर की दिक्कतें समझें
अगर आप और आपकी वाइफ दोनों ही वर्किंग हैं, तो इस बात को समझने की कोशिश करें कि आपकी तरह ही आपकी पार्टनर पर भी ऑफिस की जिम्मेदारियां होती हैं। ऐसे में घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में उसका साथ दें। ऐसा न करने से न केवल आपकी पत्नी का काम हल्का होगा बल्कि आप-दोनों के बीच प्यार और विश्वास भी बढ़ेगा।

2- परिवार को वक्त दें
अक्सर देखा जाता हैं कि ज्यादातर लोग अपने काम में इतना बिजी रहते हैं कि वो अपने परिवार को समय ही नहीं दें पाते । जिसके कारण उनके रिश्तों में खटास और परिवार में दूरियां आ जाती हैं। इसलिए आप जब भी अपने काम से घर वापस आएं तो अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ ही बिताएं। कीन मानिए आपके ऐसा करने से आपके रिश्तों को काफी मजबूती मिलेगी।

3- फीलिंग्स को समझें
जिस परिवार में सभी लोगों की भावनाओं का आदर होता है, वहां हमेशा प्यार भरा माहौल रहता है। इसलिए आपको घर के बच्चे की बातों को भी उतनी ही अहमियत देनी चाहिए जितनी आप घर के बड़ों की बातों को देते हैं । इसके साथ ही परिवार के बड़ों के सम्मान का पूरा ध्यान रखना भी आपकी ही जिम्मेदारीहै।

4- जिम्मेदारी उठाएं
परिवार की खुशहाली के लिए सबसे जरुरी बात ये होती है कि आप अपनी जिम्मेदारी खुद उठाएं। आप अपने काम को दूसरों पर ना डालकर उसे खुद करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप घरवालों की नजरों में हमेशा सम्मानित तौर पर ही देखे जाएंगे।

5- आदर का भाव रखें
अपने परिवार में अपने बड़ों के साथ आदर का भाव रखें। इसके अलावा अपने पार्टनर का सम्मान करें, उन्हें समझने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी क्योंकि सम्मान प्यार और नजदीकियां बढ़ाने की पहली सीढ़ी है।



Click it and Unblock the Notifications
