Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
सेक्स के दौरान मर्दों को बिलकुल पसंद नहीं है आपकी ये बातें
एक हैल्दी रिलेशनशिप के लिए बहुत जरूरी है कि दोनों के बीच के सेक्शुअल संबंध भी सुखमय हों। अगर आप दोनों के बीच सेक्स की कमी है तो इसका असर आपके रिश्ते पर भी दिखता है। इस वजह से दोनों ही पार्टनर निराश और चिड़चिड़े हो जाते हैं।
बेड पर मर्दों के बारे में ऐसी कई सारी चीज़ें होती हैं जो महिलाओं को पसंद नहीं आती हैं। ठीक उसी तरह, बैड पर महिलाओं की भी कुछ आदतें पुरुषों को परेशान करती हैं।
कई बार पुरुष अपनी नाराज़गी स्पष्ट रूप से व्यक्त कर देते हैं तो कई बार वो चुप रहने में ही समझदारी समझते हैं।
अगर आप अपने पार्टनर को खुश रखना चाहती हैं तो बहुत जरूरी है कि आप ध्यान रखें कि सेक्स से जुड़ी आपकी कौन-सी बात उन्हें बुरी लगती है।
चलिए जानते हैं कि मर्दों को बैड पर अपनी पार्टनर की कौन-सी बातें अच्छी नहीं लगती हैं।

बातों में उलझे रहना
अच्छी बात है कि सेक्स के दौरान आप दोनों बातचीत कायम रखते हैं लेकिन ये चीज़ मर्दों के मूड पर खराब असर डालती है। कई बार महिलाएं ये बात भूल जाती हैं कि लाइफ से जुड़ी सीरियस बातें करने के लिए सेक्स सही समय और जगह दोनों ही नहीं है।

बदलता मूड
कई बार ऐसा होता है जब लड़कियां मर्दों का मूड बनाकर अपना विचार बदल लेती हैं। बीच में ही वो सेक्स का इरादा छोड़ देती हैं। ये आदत मर्दों को पागल कर सकती है इसलिए बेहतर होगा कि आप ऐसा कुछ न करें।

फेक ऑर्गेज्म की गलती
महिलाओं को फेक ऑर्गेज्म दिखाने की बुरी आदत होती है। वो भूल जाती हैं कि मर्द उनकी इस आदत को आसानी से पकड़ सकते हैं। सेक्स के दौरान आपकी ये भूल भी आपके पार्टनर के मूड को खराब कर सकती है।

लव बाइट
कभी-कभी ज्यादा उत्साहित होकर महिलाएं बहुत तेजी से मर्दों को लव बाइट करती हैं। पुरुषों को ये चीज़ काफी बुरी लग सकती है। कई बार लड़कियां अपने दांतों से मर्दों को संवेदनशील जगहों पर बाइट करती हैं जिससे उन्हें काफी दर्द सहना पड़ता है।

साइज़ का चक्कर
किसी भी पुरुष को पंसद नहीं होता कि उनकी पार्टनर उनके यौन अंग के साइज़ पर कोई कमेंट करे। ऐसा होने पर पुरुषों को लगता है कि वो अपनी पार्टनर को संतुष्ट कर पाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए महिलाओं को कभी भी पुरुषों के यौन अंगों से संबंधित सवाल पूछने की गलती नहीं करनी चाहिए।

लड़कियों को भी करना चाहिए ये काम
मर्दों को बिलकुल भी पसंद नहीं है कि उनकी पार्टनर बैड पर बस लेटी रहे। पुरुषों को पसंद होता है कि उनकी पार्टनर बराबरी से उन्हें प्यार करे। अगर दो लोग समान रूप से रुचि नहीं रखेंगें तो सेक्स का पूरा आनंद नहीं उठा पाएंगें।

नाम गलत बोलने की भूल
बैड पर या सेक्स के दौरान कभी भी अपने पार्टनर का गलत नाम लेने की भूल बिलकुल न करें। आपका ऐसा करना ना केवल उनके मूड को खराब कर देगा बल्कि आपके रिश्ते में भी दरार डाल सकता है। इसलिए अपने पार्टनर का नाम ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications