Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
इन तरकीबों से पता लगाएं कि आपके पति का चल रहा है कहीं और भी चक्कर
हर लड़की की लाइफ में प्यार एक बहुत ही खूबसूरत अहसास है। शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार में थोड़ी कमी आ ही जाती है लेकिन अगर पति का प्यार आपके लिए कुछ ज्यादा ही कम हो जाए तो ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
कई महिलाओं को लगता है कि उनके पति उन्हें धोखा दे रहे हैं या उनका किसी और के साथ चक्कर चल रहा है लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि वो इस बात का पता कैसे लगा सकती हैं।
अपने पति से इस चीज़ पर बात करने से पहले बेहतर होगा कि आप खुद इसको लेकर आश्व स्ती हो जाएं। अगर आपके पति आपको धोखा दे रहे हैं या उनका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है तो आपको उनके व्यवहार से कुछ संकेत मिलते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आप अपने धोखेबाज़ पति में देख सकती हैं।

फोन को लेकर बदल जाएं आदतें
अगर आपके पति फोन बजने पर अकेले में जाकर बात करें या आपके आते ही बात बदल दें या फोन काट दें, अपने फोन में पासवर्ड रखें, अपनी कॉल हिस्ट्री डिलीट कर दें या एक नई ही सिम यूज़ करें तो ये आपकी चिंता का कारण बन सकता है।

जब खुद पर देने लगें ज्यादा ध्यान
आमतौर पर सभी पुरुष जिम जाकर अपनी बॉडी का खास ख्याल रखते हैं लेकिन अगर उनका ड्रेसिंग स्टाइल पूरी तरह से बदल जाए या वो अपने ड्रेसिंग सेंस पर बहुत ज्यादा ध्यान देने लगे तो इस बात से आपको समझ जाना चाहिए कि दाल में कुछ काला है। इसके अलावा अगर कोई ऐसा रंग है जो उन्हें पहले बिलकुल भी पसंद नहीं था लेकिन अब वो ही रंग के कपड़े पहनना उन्हें अच्छा लगने लगा है या वो खूब डियोडरेंट और परफ्यूम लगाकर जाने लगे हैं तो आपको उनसे इसकी असल वजह के बारे में जरूर बात करनी चाहिए।

आपके साथ समय बिताने से कतराएं
अगर आपके रिश्ते में सब कुछ सही है तो आप दोनों ही एक-दूसरे के साथ समय बिताने के बहाने ढ़ूंढते हैं लेकिन अगर आपके पति का अफेयर किसी और के साथ चल रहा है तो वो आपके साथ समय ना बिताने के बहाने ढूंढने लगते हैं। अगर वो आपको पहले की तरह ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि उनकी दिलचस्पी आजकल किसी और में बढ़ गई है। बाहर घूमना-फिरना या रोमांटिक डेट पर जाना भी कम हो जाए तो आपको उनसे खुलकर बात कर लेनी चाहिए।
अगर वो किसी पारिवारिक पार्टी में भी हिस्सा लेना या आपके परिवार के सदस्यों के साथ बात करना अब पसंद नहीं करते हैं या अब आप और उनके पुराने दोस्तप बोरिंग लगने लगे हैं तो इसका मतलब है कि उन्हें कोई और खास मिल गया है।

ढूंढते हैं झगड़ा करने के बहाने
अकसर पुरुषों को महिलाओं की तुलना में ज्यादा गुस्सा आता है और उनमें सहनशीलता भी कम होती है। अगर वो पहले से भी ज्यादा गुस्सा करने लगे या छोटी-छोटी बातों पर भी आपसे लड़ने लगें या हर झगड़े का आरोप आपके सिर पर मढ़ दें तो समझ जाएं कि अब उन्हें आपमें कमियां निकालने का बहाना चाहिए। अगर वो बिना किसी के बात के आपसे झगड़ा करते हैं तो आपको उनसे इस बारे में बात जरूर करनी चाहिए।

सेक्स को लेकर आपसे रहें दूर
पहले उन्हें आपके साथ सेक्स को लेकर मज़ा आता हो लेकिन अब अचानक से वो आपसे सेक्स की बात तक पर भी दूर भागने लगें या आपको कोई रोमांटिक मैसेज ना भेजें तो ये गलत संकेत है। अगर वो बिस्तर पर आपसे मुंह फेरकर सोते हैं और इंटिमेट होने को लेकर बहाने बनाने लगते हैं तो ये आपके लिए खतरे का संकेत हो सकता है।

बदल जाए काम करने का समय
काम की वजह से अकसर हर किसी को घंटों ऑफिस में रहना पड़ता है लेकिन अगर आपके पति पहले की तुलना में ऑफिस में ज्यादा देर लगाएं और घर आकर आपको कोई बेकार सी वजह बताएं तो आपको उन पर बिलकुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए। आपके पति आपसे कह सकते हैं कि उन्हें ऑफिस में बहुत काम है या उन्हें ओवरटाइम करना पड़ रहा है।
कई बार ऑफिस में साथ समय बिताने के कारण ही लोग एक-दूसरे के बहुत करीब आ जाते हैं और यहीं से शुरु होता है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर।

मूड में होने लगे बहुत ज्यादा बदलाव
आमतौर पर हर किसी के मूड में बदलाव आता है लेकिन अगर आपके पति किसी और के साथ अफेयर में हैं तो उनका मूड कुछ ज्यादा ही जल्दी बदलता रहेगा। दूसरी महिला के साथ झगड़े की वजह से वो आपके ऊपर उसका गुस्सा निकाल सकते हैं या उन्हें लग सकता है कि आप उन दोनों के बीच आ रही हैं।
कभी तो वो बहुत ज्यादा खुश हो जाएं और कभी एकदम से नाराज़ हो जाएं या कभी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएं और एकदम से ही गायब हो जाएं तो आपको समझ लेना चाहिए कि अब दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है।



Click it and Unblock the Notifications