Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
क्या आपकी जॉब आपकी शादी-शुदा जिंदगी को खाए जा रही है?
हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि आजकल ज़्यादातर विवाद और डाइवोर्स नौकरी की वजह से हो रहे हैं. पर क्या नौकरी सच में आपकी शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर सकती है?
अपने काम को मन लगा कर करने में क्या गलती है? अगर आप अपना काम मन लगा कर करते हैं और मेहनत करते हैं तो क्या इसका मतलब है कि आपकी शादीशुदा जिंदगी को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा?
नहीं, ऐसा नहीं है. आप अपने काम को पसंद कर सकते हैं. पर अगर आप अपने चाहने वालों को घर पर नज़रंदाज़ करेंगे, तो कुछ ग़लतफ़हमियाँ पैदा हो सकती हैं.
यहाँ पर कुछ संकेतों के बारे में बताया गया है जहाँ आपके काम का असर आपकी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ सकता है.

क्या आप अपना काम घर ले जाते हैं?
हालाँकि, काम ऑफिस में ही ख़त्म करना चाहिए पर आजकल हममें से ज़्यादातर लोग घर पर काम लेकर आते हैं. इसमें कुछ गलत नहीं है. पर तब क्या अगर आपका पार्टनर इसकी वजह से परेशान होता हो और कम्प्लेन करता हो? यह इस बात का इशारा है कि आपके काम से आपके पार्टनर पर असर पड़ रहा है.



Click it and Unblock the Notifications
