Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
क्या करें जब आपको होने लगे किसी दूसरी की पत्नी से प्यार
आजकल विवाहेत्तर संबंध बनाना फैशन सा बन गया है। जब किसी एक पार्टनर को शादी में रहते हुए खुशी नहीं मिल पाती तो वो बड़ी आसानी से बाहर प्यार ढूंढने लगता है। पहले तो मर्दों को ऐसे कामों के लिए कोसा जाता था लेकिन अब तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।
शुरुआत में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर काफी आसान लगता है लेकिन वक्त बीतने के साथ यह एक बड़ी मुश्किल का रूप ले लेता है। अगर आप अपने ब्वायॅफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से इमोशनली जुड़ जाएं तो परिस्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है।
किसी भी रिश्ते की शुरुआत आकर्षण से होती है। सबसे पहले आप किसी के प्रति आकर्षित होते हैं और फिर धीरे-धीरे ये आकर्षण प्यार में बदल जाता है। ऐसे रिश्ते बनाने से पहले आपको पता होना चाहिए कि प्यार और जुड़ाव दो अलग-अलग चीज़ें हैं।
आप किसी से बेइंतहा प्यार तो कर सकते हैं लेकिन ऐसे किसी रिश्ते-में हद से ज्यादा जुड़ाव बस तकलीफ ही देता है। अगर आप किसी शादीशुदा इंसान के प्रति आकर्षित हैं या उनके साथ रिलेशन में हैं तो आपको इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

अपनी मुश्किल को और ना बढ़ाएं
किसी विवाहित स्त्री या पुरुष की ओर आकर्षित होना आम बात है लेकिन उसके प्रति गंभीर हो जाना आपके और उनके दोनों के लिए मुश्किल की बात है। जब ये रिश्ता प्यार में बदल जाता है तो इससे पीछा छुड़ाना असंभव सा लगने लगता है। अगर आप सोचते हैं कि परियों की कहानी की आपकी जिंदगी में भी सब कुछ ठीक हो जाएगा तो आप गलत हैं। किसी विवाहित स्त्री या पुरुष की तरफ अपने कदम बढ़ाने से पहले 10 बार सोचें।

कुछ सीमाएं बनाएं
जब आपको पता चल जाए कि जिसके प्रति आप आकर्षित हैं वो विवाहित है तो उसके और अपने बीच एक लक्ष्मण रेखा बना लें जो आप कभी पार ना कर पाएं। अपने दिमाग को इस बात के लिए पूरी तरह से तैयार कर लें कि आप किसी विवाहित इंसान के साथ रिश्ता नहीं बना सकते हैं।

सेक्स से रहें दूर
अगर आपको किसी के साथ रिश्तेे में आने के बाद पता चले कि वो शादीशुदा है तो यहीं संभल जाएं। उनके साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है और ऐसे में शारीरिक संबंध बनाने के बारे में तो सोचे भी नहीं। अगर आप सच में किसी विवाहित व्यक्ति से प्यार करते हैं तो उन्हें ये बताएं कि आप उनसे शारीरिक इच्छाओं को पूरा करने के आस नहीं रखते हैं।

थोड़ी दूरी बनाकर रखें
जब आपको पता चले कि वो शादीशुदा हैं तो अचानक से गुम होने की बजाय आपको उनके थोड़ी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अगर आप तुरंत उनसे दूर होकर आगे बढ़ना चाहते हैं तो ये ठीक है लेकिन अगर आप उनसे थोड़ा-बहुत बात करते रहेंगें तो इसमें कोई बुराई नहीं है। हो सकता है कि किसी मुश्किल वक्त में आप उनके किसी काम आ सकें।

भविष्य को लेकर ना उलझें
आपको ये बात पता होनी चाहिए कि आप किसी शादीशुदा मर्द या औरत से कोई उम्मीद नहीं रख सकते हैं। इसलिए इस बात को साफ करके चलें कि आने वाले समय में आपको किसी और से शादी करनी पड़ेगी। उनसे ऐसी कोई उम्मीद ना रखें कि वो अपने पार्टनर को छोड़कर आपसे शादी करें और ना ही उन पर ऐसी किसी चीज़ का दबाव बनाएं।

ज्यादा भाव देने की जरूरत नहीं है
उन्हें बार-बार फोन या मैसेज करने की जरूरत नहीं है। आपके ऐसा करने पर उन्हें लगेगा कि आप उनकी पर्सनल जिंदगी में दखल दे रहे हैं। इस बात का भी खास ख्याल रखें कि उनका समय उनके परिवार के लिए भी है।

हर दम रहें तैयार
ऐसा हो सकता है कि आगे चलकर कभी वो आपके पास आएं और कहें कि वो अपने पति या पत्नी को छोड़कर आपके साथ रहना चाहते हैं लेकिन इसके उल्टा भी हो सकता है। हो सकता है कि वो अपनी शादी को तोड़ना ना चाहें और अचानक एक दिन आकर आपसे अपनी जिंदगी से दूर चले जाने के लिए कह दें। इसलिए किसी शादीशुदा इंसान के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने से पहले आपको हर बात के लिए तैयार होना पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
