Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन आसान टिप्स से अपनी फर्स्ट नाइट को बनाएं यादगार...
शादी के बाद सुहागरात के बारे में सोचकर जितना नए जोड़े का मन रोमांच से भर जाता है, वहीं मन में संकोच भी बना रहता है। यह सच है कि हर दंपती के जीवन का अनिवार्य हिस्सा है शारीरिक संबंध।
शादी के बाद सुहागरात या फर्स्टनाइट को लेकर कई बार कपल्स शादी से पहले ख्याली पुलाव पकाने लगाते है। पहले से कई तरह की तैयारी भी करने लगते है। हर कपल की जिंदगी में ये रात बहुत अहमियत रखती है।
ये वो समय होता है जिससे जिंदगी की एक नई शुरुआत होती है। वहीं कपल्स के दिल में एक बात का डर रहता है कि कहीं इस रात की कोई गलती उन्हें सारी उम्र के लिए परेशानी में न डाल दे। लेकिन आज फर्स्टनाइट को ईजी और यादगार बनाने के लिए टिप्स बता रहे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।

रोमांटिक माहौल बनाएं
सुहागरात में शारीरिक संबंध बनाने से पहले रोमांटिक माहौल बनाइए। अपने कमरे में विशेष प्रकार के रंग और खुशबू का प्रयोग कीजिए। ये सेक्स हार्मोन को उकसाते हैं। इसके लिए अरोमा कैंडल जलाइए, हल्का संगीत बजाइए, हल्की रोशनी रखिए।

जल्दबाजी न करें
सेक्स करने के लिए जल्दबाजी न करें। इससे पहले एक-दूसरे को समझने की कोशिश कीजिए। ऐसा करने से दोनों के एक-दूसरे के करीब आएंगे और सेक्स करने में ज्यादा झिझक नही होगी।

अच्छी तरह बात करें
सेक्सुअल होने से पहले अपने साथी से अच्छी तरह बात कीजिए। अपनी सारी शंकाओं का समाधान बातचीत के जरिए पहले निकाल लीजिए नहीं तो सेक्स के दौरान मन में झुंझलाहट बनी रहेगी।

कोई गिफ्ट दें
सेक्स करने से पहले पार्टनर को सरप्राइज करने की कोशिश कीजिए। इसके लिए आप उसे कोई गिफ्ट दीजिए, हनीमून पैकेज या ज्वैलरी देकर आप अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं।

फोरप्ले जरुर करें
सुहागरात में सेक्स से पहले फोरप्ले बहुत जरूरी है। फोरप्ले करने से सेक्स करने का आनंद बढ़ जाता है। इसके लिए उसे किस कीजिए। उसके खास अंगों पर आपकी प्यार भरी छुअन सेक्स हार्मोन उत्तेजित करने में मदद करेंगे।

पार्टनर को उतेजित करें
सेक्सुअल फैंटेसीज का भी सहारा ले सकते हैं। सुहागरात में पार्टनर से सेक्सी बातें करें, इससे दोनों उत्तेजित होंगे और सेक्स की इच्छा बढ़ेगी। वात्स्यायन द्वारा रचित कामसूत्र के बारे में बात कर सकते हैं।

एल्कोहल न पीएं
सुहागरात में एल्कोहल और सिगरेट बिलकुल न पियें। क्योंकि सेक्स से तुरंत पहले ज्यादा एल्कोहल लेने से पुरुषों में इरेक्टाइल प्रॉब्लम्स और स्त्रियों में वजाइनल ड्राइनेस की समस्या हो सकती हैं। इससे सेक्स के दौरान समस्या हो सकती है।

कंडोम साथ रखें
सुहागरात में भी सेक्स करने से पहले सुरक्षा का ध्यान दीजिए। इसके लिए कंडोम का प्रयोग करें। इससे यौन बीमारियों के होने का खतरा कम होता है और बिना प्लानिंग के प्रेग्नेंसी का डर भी नही होता है।

मेंटली रहे फिट
मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर फिट रहें। अंतरंग पलों से पहले अपने साथी की पसंदीदा ड्रेस पहनें। इससे सेक्स क्रिया रोमांचक बनेगी।

पहली रात न करें एक्सपैरिमेंट
किसी भी प्रकार का प्रयोग करने से बचें। सुहागरात में सेक्स संबंध बनाते वक्त ऐसे आसनों को अपनायें जो आसान हों और जिनको करने में कोई दिक्कत न हो।



Click it and Unblock the Notifications
