Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
डिलीवरी के बाद सेक्स के लिए इस तरह बनाएं पार्टनर का मूड
प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के लिए सेक्स पहले से बहुत अलग हो जाता है। क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में इतने परिवर्तन आते हैं कि उसके शरीर को नॉर्मल होने में कई हफ्ते या महीने लग जाते हैं। इसलिए बेहतरी इसी में है कि प्रेगनेंसी के बाद सेक्स के लिए जल्दबाजी न करें। पुरुषों को भी इस बात को समझते हुए में सब्र और समझ दिखानी चाहिए।
पिता बनने के बाद पुरूषों को भी अपनी सेक्स की ज़रूरतों में कुछ बदलाव लाने चाहिए। इसके अलावा उन्हें अपनी पार्टनर की मानसिक स्थिति को समझते हुए उन्हें धीरे धीरे फिर से थोड़ी कोशिशें करके अपनी पार्टनर को सेक्स के लिए तैयार करना चाहिए। आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे है कि कैसे आप अपने पार्टनर को फिजिकल होने के लिए तैयार कर सकते है।

उन्हें वक्त दें
भले ही महिलाएं न कहें लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद का वक्त उनके लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर मुश्किल होता है। ऐसे में उन्हें आपका प्यार और सपोर्ट चाहिए होता है। इस दौरान भी हार्मोनल बदलाव हो रहे होते हैं और ऐनर्जी लेवल कम हो जाता है, साथ ही नवजात को संभालने की ज़िम्मेदारी भी मां की सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में उनके दिमाग में सेक्स जल्दी से नहीं आता। ऐसे में उन्हें वापस ऐनर्जी पाने में उनकी मजज करें। घर या शिशु की देखभाल के जो काम हो सकें, करें। इससे वो जल्दी रिकवर करेंगी, और उनका शरीर इंटीमेसी के लिए तैयार होगा।

उन्हें याद दिलाएं वो कितनी खूबसूरत हैं
प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के शरीर पर कुछ निशान रह जाते हैं, स्ट्रेच मार्क्स, निशान, लटकती त्वचा की वजह से कई बार महिलाओं में कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। ऐसे में कई बार उन्हें सेक्स की इच्छा हो, तब भी वो ज़ाहिर नहीं करती। ऐसे में आपको पहला कदम बढ़ाना होगा। आप उन्हें मौक़ा-बेमौक़ा छूकर, उनके करीब आकर उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा सकते हैं। सेक्स की इच्छा पैदा करने के लिए आपको धीरे-धीरे कोशिशें करनी होंगी। उनकी तारीफ करें, उन्हें प्यार करें। अगर आप बोलकर ऐसा नहीं कर पा रहे तो इशारों से उन्हें समझाएं। मसाज करें, उन्हें गले लगाएं। इससे आपकी पार्टनर का मूड बेहतर होगा।

जबरदस्ती न बनाएं संबंध
प्रेगनेंसी के बाद अपनी पार्टनर का ख्याल रखना और साथ ही साथ अपनी सेक्सुअल इच्छाओं को पूरा करना मुश्किल काम है। लेकिन ध्यान रखें दबाव या मजबूरी से किया गया सेक्स दोनों को संतुष्टि नहीं दे पाता। बल्कि ये आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। ऐसे में सेक्स की इच्छा होने पर पुरुष मास्टरबेट भी कर सकते हैं। इससे आप खुद को थोड़ा संतुष्ट कर पाएंगे। साथ ही अपनी पार्टनर का ख्याल रख पाएंगे।

उन्हें स्पेशल फील करवाएं
शादी के इतने वक्त बाद आपको इसमें थोड़ी झिझक हो सकती है लेकिन अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को वापस नॉर्मल करना चाहते हैं तो जरूरी है कि अपनी पत्नि का भरोसा फिर से जीतें, उनका प्यार फिर से पाएं। आप उनको तोहफे दे सकते हैं, कहीं डेट पर ले जा सकते हैं। इससे आपकी पार्टनर का तनाव कम होगा और दोनों के बीच की नज़दीकियां बढ़ेंगी।

धीरे-धीरे आगे बढ़ें
जब आख़िरकार आपकी पार्टनर सेक्स के मूड में आए, तो सब तुरंत न कर लें। इससे हो सकता है वो फिर सेक्स से दूर हो जाएं। धीरे-धीरे आगे बढ़ें। उन्हें गले लगाएं, किस करें। उन्हें अराउज़ करने की कोशिश करें। जो उन्हें अच्छा लगता हो, वो करें। इससे एक बार फिर उनके अंदर सेक्स इच्छा जाग जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
