Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेगनेंसी में हर पत्नी को होती है पति से ये 10 उम्मीदें
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपने पति से कुछ चीज़ों की उम्मीद करती हैं। प्रेग्नेंसी का समय कुछ सीखने, एडजस्ट करने और कुछ नया जानने के लिए होता है। इस समय हार्मोनल चेंजेज की वजह से अक्सर महिलाओं का मूड स्विंग होता रहता है, वहीं इस वक्त हसबैंड को अपनी वाइफ की एक्स्ट्रा केयर करनी होती हैं।
ये वो वक्त होता है कि जब महिलाएं अपने पति बहुत सारी बातों की उम्मीद करती हैं। इस नाजुक दौर में हर पति को अपनी पत्नी के लिए कुछ ऐसा करने चाहिए जो उन्हें बोलने की जरुरत न पड़े और उन्हें आप ये महसूस कराएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
हर प्रेग्नेंट महिला अपने पति से इन 10 चीज़ों की उम्मीद करती है :

शिशु की हरकत पर ध्यान दे
शिशु की पहली हरकत पर महिलाएं अपने पति की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक रहती हैं। महिलाएं चाहती हैं कि बच्चे के लिंग को लेकर उनके पति भी उनके जितना ही उत्सुक रहें और इस दौरान प्रेग्नेंसी से जुड़ी हर बात को ध्यान से सुनें।

उन्हें बताएं कि वो कितनी सुंदर हैं
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत बदलाव आता है और इससे उनके आत्मविश्वास में भी कमी आती है इसलिए आप उन्हें लगातार इस बात का अहसास करवाते रहें कि वो आज भी आपके लिए पहले जितनी ही खूबसूरत हैं। आपके प्यार की गर्माहट से उनका आत्मविश्वास बना रहेगा।

शिशु के साथ बात करते रहें
आपकी पत्नी के अंदर आपके बच्चे का विकास हो रहा है इसलिए आपके लिए शिशु से बात करना या उसे महसूस करना थोड़ा मुश्किल होगा। आपको अपने शिशु से बात करने का प्रयास करना चाहिए। इससे आप भी अपनी पत्नी की तरह बच्चे से कनेक्ट हो पाएंगें।

उनके शरीर के हर अंग की मालिश करें
दिन में एक बार उनके शरीर के सभी हिस्सों विशेषकर कमर की मालिश करें। इससे उनके मन को खुशी मिलेगी और जब वो खुश रहेंगी तो आप दोनों का बच्चा भी खुश रहेगा।

दिल पर ना लें
अपनी पत्नी की बोली गई हर बात को दिल से ना लगाएं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के मूड में बहुत बदलाव आता है और कई शारीरिक दिक्कतों के कारण वो परेशान भी रहती हैं। ऐसे में अगर वो आपको कुछ कह भी देती हैं तो उनकी बातों को दिल पर ना लें।

प्यार की भाषा बदलें
गर्भावस्था के दौरान प्यार को लेकर महिलाओं की जरूरतें बदल जाती हैं। उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने प्यार करने का तरीका बदल दें। आप चाहें तो उनसे खुद उनकी मर्जी पूछ लें।

उनके दिमाग और शरीर की हलचल के बारे में जानें
किताबें पढ़कर आप उनके शरीर और दिमाग में चल रहे बदलावों के बारे में जान सकते हैं। कई प्रेग्नेंसी एप्स भी आती हैं जो हर रोज़ आपको एक नया टिप देती हैं। इससे आप अपनी पत्नी को खुश रख पाएंगें।

डॉक्टर से बात करें
काम के बोझ की वजह से डॉक्टर की अपॉइंटमेंट आप भूल सकते हैं और जाहिर सी बात है कि आपकी पत्नी को इस पर बहुत गुस्सा आएगा। अपनी पत्नी को खुश करने के लिए डॉक्टर के साथ हर अपॉइंटमेंट को याद रखने की कोशिश करें।

नींद का रखें ध्यान
इस दौरान आपकी पत्नी को खूब सारी एनर्जी की जरूरत होती है इसलिए घर की कुछ जिम्मेदारियों को आप अपने ऊपर ले लें और उन्हें आराम करने दें। पर्याप्त नींद लेने के बाद उन्हें भी अच्छा महसूस होगा और वो आपसे भी खुश रहेंगीं।

धैर्य से काम लें
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी धैर्य रखने की जरूरत होती है। इससे आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है। ये समय आपकी जिंदगी का सबसे खास दौर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
