Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
ऐसे 6 सिक्रेट जो नहीं टूटने देगें आपका प्यार भरा रिश्ता
आपके अगर किसी से प्यार हो जाता है तो आपके लिए ये एक खूबसूरत एहसास होता है। आप हमेशा से उसके साथ प्यार से रहना चाहते है। आप कभी ये नहीं चाहते है कि आपकी प्रेमिका से आपका संबंध खराब हो जाए या वो आपको किसी कारणवश छोड़कर चली जाए।
दरअसल आप ना चाहते हुए भी कुछ ऐसी गलतियां कर देते है जो आपके लिए सही नहीं होती है और आप दोनो के बीच में दरार पड़ जाती है। इसका खामियाजा आप दोनो को एक दूसरे का साथ छोड़ उठाना पड़ता है।
आज हम इसी विषय में बात करेगे कि आपको किन तरीकों को अपनाकर अपने रिश्तों को टूटने से बचाना चाहिए। आज आपको हमारे एक्सपर्ट के द्वारा 6 ऐसे सीक्रेट के बारे में बताया जा रहा है जो आपके रिश्ते में दरान नही आने देगा।
यदि आपको कोई समस्या भी होगी तो उसका समाधान होगा। आइए जानते है उन सीक्रेट्स से बारे में जो आपका रिश्ता टूटने से बचाएंगें।

जब टाइम नहीं दे पाता है आपका पार्टनर
ये समस्या तो लगभग हर एक कपल के साथ या शादीशुदा लोगो की जिंदगी में होती ही है। जब आपका पार्टनर किसी काम में बिजी होने के कारण आपको पर्याप्त समय नहीं दे पाता है तो आपके दिमाग में ये ख्याल आता है कि कही कोई और उसकी लाइफ में तो नहीं है। आप इस बात के लिए लड़ाई झगड़ा करने से पहले आपस में बात करें तो ज्यादा अच्छा होगा।

तलाक लेते समय
कई बार ऐसा होता है कि आप तलाक लेने वाले होते है पर कभी कभी आपके मन में उनको ना छोड़ने का ख्याल भी आता है। अगर ऐसा है तो आपको उनसे अभी भी लगाव है। आप दोनो चाहें तो बैठकर बातें कर सकते है। ये भी हो सकता है कि आपका मामला सुलझ जाए और आप तलाक देने का विचार मन से निकाल दें।

इगो को खत्म करें
आपको बता दें कि आजकल रिश्तों में सबसे बड़ी दरार डालने वाला सिर्फ इगो ही होता है। अगर इगो पति और पत्नी में बराबर है तो वो रिश्ता ज्यादा नहीं टिक पाता है। आपको चाहिए कि अगर कोई बात हो जाए तो आप दोनो में से कोई इगो छोड़कर दूसरे से बात करें और बात खत्म करें।

परिवार पर पड़ता है फर्क
जब आप शादी के बंधन में बंध जाते है तो आप दोनो ही वहां पर नहीं होते है बल्कि आपकी फैमिली भी होती है। इसके बाद आप जो कुछ भी करते है तो इसका सीधा असर आपके परिवार पर पड़ता है।आपको किसी भी ऐसे काम को करने से बचना है जो आपके लिए सही नहीं है।

आदतें बदलें
आपको अगर आपके पार्टनर के अंदर कोई बात पसंद नहीं आती है तो इसके लिए आपको इसके लिए प्यार से बात करना चाहिए। आपको इन बातों को लेकर लड़ना नहीं चाहिए। ध्यान देना चाहिए कि किसी भी आदत को बदलने में छोड़ा समय लग ही जाता है।

समझें उनकी बातें
आप जब किसी के साथ शादी कर लेते है तो आपको एक दूसरे के अच्छे और बुरे का ख्याल रखना पड़ता है। अगर उनको कुछ नहीं पसंद है तो आप अपने आपको उनके हिसाब से बदल दें। ऐसा करने से आप दोनो की लड़ाई जल्दी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
