हर लड़की को चाहिये विराट जैसा पति, जानें कौन सी खूबी है उनमें

क्‍यूट विराट और चार्मिंग अनुष्‍का तो शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में आप सोंच रही होंगी कि आपके दूल्‍हे राजा कब और कहां मिलेंगे और अगर आपकी शादी हुई तो क्‍या वो विराट की तरह ही होंगे या नहीं। जी हां, विराट में इतनी सारी क्‍वालिटीज़ हैं, जिसे देख कर इंडिया की हर लड़की चाहेगी कि उसका पति एकदम विराट कोहली जैसा हो। हम विराट के लुक्‍स के बारे में नहीं बल्‍कि उनके नेचर के बारे में यहां बात कर रहे हैं। अभी हाल ही में विराट और अनुष्‍का के शादी की पिक्‍स नेट पर वायरल हुई हैं, जिसमें दिख रहा है कि विराट हर वक्‍त अनुष्‍का से चिपके नज़र आ रहे हैं।

why virat kohli makes the best groom ever

हां पहले तो यह कपल अपने रिलेशनशिप को ले कर इतना ओपन नहीं था पर शादी के मंडप, हल्‍दी, संगीत और फेरों के समय इनकी क्‍लोज़नेस काफी देखने को मिल गई। विराट ने उन लड़कों के लिये एक चैलेंज पेश कर दिया है जो शादी करने की चाह रखते हैं। उन्‍होंने दिखा दिया है कि जब प्‍यार किया तो डरना कैसे, उसे दिल खोल कर दिखाओ। आइये देखते हैं कुछ ऐसी Pics जिसमें विराट ने अनुष्‍का को बिल्‍कुल भी जाहिर नहीं होने दिया कि वह शादी करने किसी दूसरे के घर पर जाने वाली हैं। इन पिक्‍स को देख कर हर लड़की सोचेगी कि उनका होने वाला दूल्‍हा भी बिल्‍कुल विराट के नेचर का ही हो...

1. विराट अपनी नज़रें अनुष्‍का से एक पल भी नहीं हटा पा रहे थे

1. विराट अपनी नज़रें अनुष्‍का से एक पल भी नहीं हटा पा रहे थे

हर लड़की चाहती है कि उसका होने वाला पती केवल उसे ही देखता रहे तो उसकी लाइफ तो मानों कामयाब ही हो जाए।

2. विराट ने अनुष्‍का को एक मिनट के लिये अकेला नहीं छोड़ा

2. विराट ने अनुष्‍का को एक मिनट के लिये अकेला नहीं छोड़ा

बात चाहे अनुष्‍का के महेंदी की हो या फिर शादी की और या फिर विदाई की... इसमें भी विराट ने अनुष्‍का को एक मिनट के लिये भी अकेला नहीं छोड़ा।

3. सभी सेरेमनी में वे उनका हाथ पकड़े नज़र आए

3. सभी सेरेमनी में वे उनका हाथ पकड़े नज़र आए

अगर आप सोंच रही हैं कि उनका हाथ पकड़ना एक मजबूरी थी, तो ऐसा नहीं है। विराट, अनुष्‍का को काफी प्‍यार करते हैं और इसलिये वे हर वक्‍त उनका हाथ पकड़े नज़र आए। ये दिखाता है कि विराट अनुष्‍का का हाथ जिंदगी भर पकड़े रहना चाहते हैं।

4. मेंहदी सेरेमनी में भी विराट केवल अनुष्‍का के पास ही बैठे नज़र आए

4. मेंहदी सेरेमनी में भी विराट केवल अनुष्‍का के पास ही बैठे नज़र आए

विराट ने ना केवल अनुष्‍का को मेंहदी लगवाई बल्‍कि खुद के हाथों में भी मेंहदी लगवा ली। वे हर पल अनुष्‍का के पास ही बैठे थे

5. बड़े ठंडे मिज़ाज में नज़र आए विराट, हल्‍दी मे भी मस्‍ती की

5. बड़े ठंडे मिज़ाज में नज़र आए विराट, हल्‍दी मे भी मस्‍ती की

जी हां, आज कल तो आपने देखा ही होगा कि किस तरह से दूल्‍हे अपनी शादी में हैरान परेशान नज़र आते हैं। लेकिन विराट की बात ही कुछ और है, वे अनुष्‍का के साथ हल्‍दी सेरेमनी में साथ बैठे नजर आए और नांच भी रहे थे।

6. अनुष्‍का को मुस्‍कुराने पर किया मजबूर

6. अनुष्‍का को मुस्‍कुराने पर किया मजबूर

शादी की हर सेरेमनी में विराट ने मानों अनुष्‍का को हंसाने की कसम खा रखी थी। काश इस तरह के लड़के सारी लड़कियों को मिलें। इनको देख कर लग ही नहीं रहा था कि विराट अनुष्‍का को कभी दुखी करेंगे।

7. दूल्‍हे ने पहना दुल्‍हन के मैचिंग का वेडिंग आउटफिट

7. दूल्‍हे ने पहना दुल्‍हन के मैचिंग का वेडिंग आउटफिट

अक्‍सर लड़के अपने वेडिंग आउटफिट खुद ही पसंद करते हैं और ये भी जानना जरुरी नहीं समझते कि उनकी दुल्‍हनियां किस रंग का लहंगा या साड़ी पहनेगी। लेकिन विराट की बात ही कुछ और है। विराट इतने डेयरिंग है कि उन्‍होंने अनुष्‍का के लहंगे का मैचिंग कलर खदु के लिये चुना। डेयरिंग इसलिये क्‍योंकि वह गुलाबी रंग का था।

8. विदाई में भी उन्‍होंने अनुष्‍का के चेहरे पर भरी मुस्‍कान

8. विदाई में भी उन्‍होंने अनुष्‍का के चेहरे पर भरी मुस्‍कान

जी हां, विराट ने विदाई के समय भी अनुष्‍का की आंखों से एक तिनका आंसू भी बहने नहीं दिया। अनुष्‍का ने विदाई के समय अपने परिवारजनो को पीछे मुड़ कर मुस्‍कुराते हुए विदाई ली।

Story first published: Wednesday, December 13, 2017, 18:06 [IST]
Desktop Bottom Promotion