Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
क्यूं मैरिड होने के बावजूद भी अपने पार्टनर को चीट करते है लोग?
आजकल एक्स्ट्रा मेरेटियल अफेयर होना बहुत ही सामान्य हो गया है। खुशहाल शादी शुदा जिंदगी होने के बाद भी लोग एक्स्ट्रा मेरेटियल अफेयर करना पसंद करते है। महिला हो या पुरुष आजकल शादी के बाद एक्स्ट्रा मेरेटियल अफेयर को ट्रेंड बना दिया है।
शादी के बाद लोग एक्स्ट्रा मेरेटियल अफेयर कई कारणों से करते हैं। कई बार ये धोखा जानबूझकर दिया जाता है तो कई बाद बदले लेने के लिए। इतना ही नहीं कई बार शादी के बाद धोखा देने का कारण होता है असंतुष्टि।
कई बार तलाक का मुख्य कारण एक्स्ट्रा मेरेटियल अफेयर ही होता है। लेकिन ये जानना भी जरूरी है कि शादी के बाद धोखा देना कहां तक सही है, शादी के बाद लोग किन स्थितियों में एक्सट्रा मेरेटियल करते हैं।
आइए शुरु करते है कि शादी के बाद पुरुष क्यों अपनी पत्नी को चीट करते है। शादी के बाद धोखा देने के कारण होते है?

ओपन मेंटेलिटी
समाज में आ रहे खुलेपन के कारण भी पुरूष अपनी महिला साथी को चीट करने से नहीं रुकता है। दरअसल, समाज में खुलापन आने के कारण लोग खुली मानसिकता के हो गए हैं जिससे उन्हें विवाहेत्तर संबंध बनाने में भी कोई दिक्कत नहीं होती और महिलाएं भी बहुत बोल्ड हो गई हैं। इस कारण भी पुरूष अपनी महिला साथी का धोखा देते हैं।

संभावनाओं के कारण-
आजकल विवाहेत्तर संबंध बनने की संभावनाएं अधिक हैं यानी विवाहेत्तर संबंध आसानी से बन जाते हैं। जिससे पुरूष अपनी पत्नी को धोखा देने लगते हैं, यह सोचकर कि उन्हें कुछ पता नहीं चलेगा।

कम्यूनिकेशन गैप
पुरूष अकसर चाहते हैं कि वो अपनी पत्नी से खूब बातें करें और उनकी पत्नी भी अपनी बातें शेयर करें लेकिन जब आपसी वार्तालाप या संवाद की स्थिति खत्म हो जाती है तो रिश्तों में दरार आने और धोखा देने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

एक्सपैरिमेंट
लोग आजकल नए-नए एक्सपेरिमेंट करते हैं। जब कोई पुरूष रिश्तों से उबने लगता है तो वह एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकता। लेकिन जब पत्नी इसमें सहयोग नहीं देती तो पुरूष धोखा देने लगते हैं।
महिलाओं का शादी के बाद धोखा देने के कारण

शादी से पहले अफेयर होना
आमतौर पर महिलाएं शादी के बाद पुरूषों को इसीलिए धोखा देने लगती हैं, क्योंकि उनका शादी से पहले किसी से अफेयर होता है या फिर उनका पहला प्रेमी उन्हें परेशान और ब्लैकमेल करता है जिससे वे धोखा देने पर मजबूर हो जाती हैं।

विश्वास ना होना-
इसीलिए कुछ महिलाएं धोखा देने लगती हैं क्योंकि उनका पति उन पर विश्वास नहीं करता या फिर बिना किसी वजह शक करता है।

बोरियत होना-
कई बार महिलाएं घर में रहकर या फिर एक ही तरह के रूटीन से बोर हो जाती हैं और अकेले रहते-रहते वे बाहर की और आकर्षित होती हैं। नतीजन कई बार उनके इससे विवाहेत्तर संबंध भी बन जाते हैं।

मेंटेलिटी मैच नहीं होना
कई बार पति से विचार ना मिलना या फिर हर समय घर के झगड़े के कारण भी महिलाएं बाहर की ओर आकर्षित होती हैं।

सेटिफिकेशन नहीं मिलना
कई बार पुरूष को अपनी महिला साथी से संभोग के दौरान असंतुष्टि होती है जिसके कारण वह बाहर की और जाने पर विविश हो जाता है और जल्दी ही वह दूसरी महिलाओं के करीब आ जाता है, नतीजन वो चाहे-अनचाहे अपनी पत्नी को धोखा देता है।



Click it and Unblock the Notifications