Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Divorce Goals: ये सेलेब एंजॉय कर रहे हैं अपने EX के साथ तलाक..

कहते है जोडि़या स्वर्ग से बनकर आती हैं, लेकिन अगर वो जोडि़या एक लम्बा अर्सा गुजारने के बाद टूट जाए तो! शादी हर इंसान के लिए एक खूबसूरत अहसास होता है। लेकिन जब कुछ खट्टास के कारण ये रिश्ता टूटता है तो यकीनन ये जिंदगी के सबसे बुरे दौर में से एक होता है।
अक्सर देखा गया है कि कपल्स तलाक लेने के बाद एक दूसरे से हर तरीका का रिश्ता खत्म कर देते हैं। मगर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस मामले में भी फैंस के अपॉजिट होकर अपनी एक्स के साथ अलगाव के बाद भी फ्रैंडली डिवोर्स ट्रेंड सेट कर रहे हैं।
हाल ही में रोडीज के होस्ट रघु राम ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की जानकारी साझा की। इसके बाद ये कपल हैप्पी मूड में सेल्फी लेता हुआ नजर आया। ये सिर्फ रघुराम और सुंगधा गर्ग ही नहीं बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स है जो डिवोर्स के बाद भी अपने एक्स से फ्रैंडली होकर मिल रहे हैं। आइए देखते जानते है इन हैप्पी डिवोर्स कपल्स के बारे में....

रघुराम और सुगंधा
हाल ही में रघुराम और उनकी एक्स वाइफ सुगंधा ने 10 साल की शादी के बाद आपसी सहमति से हुए तलाक लिया। तलाक लेने के बाद रघुराम ने इंस्टाग्राम पर सुगंधा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा.. ''कुछ चीजें कभी नहीं बदलेंगी. जैसे कि तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो प्यार है. जैसे मजे हम साथ में होने पर करते हैं. कुछ नहीं खत्म होगा. यह बदलेगा और नया फेज शुरू होगा. #FriendshipGoals #DivorceGoals."

रितिक रोशन और सुजैन खान
जब ऋतिक और कंगना कंट्रोवर्सी के बाद बॉलीवुड में तमाम तरह की अफवाहें चल रही थी तो हमने देखा कि कैसे ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने मजबूती के साथ इस मामले में ऋतिक का साथ दिया।
रितिक रोशन और सुजैन खान का बेशक तलाक हो गया है, लेकिन आज भी इन दोनों की दोस्ती कमाल की है। आज भी एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताने वाले रितिक और सुजैन कई बार डिनर करते हुए और वैकेशन मनाते हुए साथ नजर आ चुके हैं। जिससे ये साबित होता है कि डिवोर्स के बाद दोनों की बॉन्डिंग एक दूसरे से काफी अच्छी हैं।

अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा भी अकसर साथ में वक्त बिताते हैं। वे कभी साथ में मूवी देखने जाते हैं तो कभी डिनर करने तो कभी ट्रिप्स पर भी। मलाइका, अरबाज के घर के हर फंक्शन में नजर आती हैं।

आमिर खान और रीना दत्ता
2002 में आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लेकर 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की थी। लेकिन तलाक के बाद भी आमिर ने रीना दत्ता को हमेशा खास तवज्जों दी। आमिर के घर में कोई भी फंक्शन हो रीना हमेशा वहां दिखाई देती है। हाल ही में आमिर ने अपनी एक्स वाइफ रीना का 50 वां बर्थ डे वे सेलिब्रेट किया था।

कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप
कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप भी अपने बीच की तकरार की वजह को भुलाते हुए दोस्ती का नया रिश्ता लिख रहे हैं। हाल ही में ये दोनों एक प्रोग्राम के सिलसिले में साथ नजर आए थे, जिसमें दोनों ने एक दूसरे के साथ वर्क और पर्सनल लाइफ एक्सपीरियंस शेयर किया।



Click it and Unblock the Notifications
