Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
इन संकेतों से जानें, आपके बॉयफ्रेंड को मम्मी पापा से मिलाने का समय आ गया है
एक समय ऐसा भी आता है जब आप अपने परिवार से अपने प्यार के बारे में छिपा नहीं पाते हैं। जिसके साथ आप तस्वीरें लेते हैं, हैंगआउट करते हैं, उसके बारे में आपके माता-पिता आपसे पूछना शुरू कर देते हैं और उन्होंने आपसे यह भी पूछा होगा कि क्या आप किसी से प्यार करते हैं या आपने अपने लिये लाइफ पार्टनर पहले ही चुन रखा है। ये सामान्य सी बाते हैं जो अकसर पैरेंट्स आपके लाइफ पार्टनर को ढूंढते वक्त पूछते हैं।
यदि आपका कोई ब्वॉयफ्रेंड है या जिसके साथ आप अपनी लाइफ बिताना चाहते हैं तो या आप अपने पार्टनर को अपने पैरेंट्स से मिलवाने की सोच रहे हैं तो पहले ये लेख अच्छे से पढ़ लें। इसको पढ़ने से आपको पता चल जाएगा कि यही सही वक्त है अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपने माता-पिता से मिलवाने का। आइए हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताएंगे जिससे पता चले सकेगा कि यही सही समय है अपने साथी को पैरेंट्स से मिलवाने का?

आपके रिश्ते में स्टेबिलिटी
सबसे पहले आप ये सोचें कि आप जिसके साथ रिलेशनशिप में हैं, उसके साथ आपका रिश्ता स्टेबल रहा है कि नहीं। देखें कि आप उसके साथ खुश हैं या नहीं। सोचें कि आपकी दूरियां आपको और आपके साथी को एक-दूसरे के और करीब ले आई हैं या नहीं। मिलवाने से पहले इन पहलुओं के बारे में एक बार ज़रूर सोचें।
हनीमून फेज़ खत्म
आपको सोचना होगा कि जो आपके रिलेशनशिप में हनीमून फेज़ चल रहा है वो खत्म हो गया है कि नहीं। हर रिश्ते की शुरूआत में ऐसा लगता है कि आप सातवें आसमान पर हैं। मगर बाद में जैसे-जैसे वक्त बीतता है, आप एक-दूसरे से अलग होना शुरू कर देते हैं, जो कि एक अच्छा संकेत नहीं है। इसलिये इससे पहले कि आप अपने साथी को मिलवाएं, आपको यह जानना होगा कि क्या आप अपने हनीमून चरण से बाहर आ चुके हैं या नहीं।
दोनों की एक-दूसरे के साथ कम्पेटिबिलिटी
यह जानना बहुत आवश्यक है कि आप दोनों अनुकूल हैं या नहीं। यदि आपको संदेह हो तो आपको उस मामले के बारे में एक बार ज़रूर सोचना चाहिए और अभी मिलवाने का विचार छोड़ देना चाहिए।
आपका साथी आपके पैरेंट्स से मिलने का फैसला करता है
जब आप अपने माता-पिता से उसे मिलाएं तो उससे पहले ये जान लें कि वह आपका बेटरहाफ बनने लायक है कि नहीं। वे सिर्फ चिकनी चुपड़ी बातें तो नहीं करता या गुमराह तो न करता है, जिससे पैरेंट्स पर उसका इंप्रेशन खराब पड़े। जब आपका साथी आपके परिवार से मिलने के लिये उत्सकु होगा तो वह आपके पैरेंट्स के सवालों के जवाब ईमानदारी से देगा।
यदि आप लिव-इन रिलेशन में रहना चाहते हैं
आप दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी नाइट्स बिता रहे हैं और अब आप इसे दूसरे लेवल पर ले जाना चाहते हैं और आप अपने पैरेंट्स की इजाज़त के साथ आधिकारिक रूप से एक-साथ रहना चाहते हैं। एक ही छत के नीचे एक साथ रहना, एक बड़ा निर्णय है और इसके लिये अपने साथी को अपने माता-पिता से मिलवाने की ज़रूरत है ताकि सबकुछ अच्छे से और बिना परेशानी के हो जाए।
दोनों एक-दूसरे के दोस्तों के बारे में जानते हैं
आप अपने दोस्तों से अपने रिलेशनशिप को छिपाते नहीं है। आप एक-दूसरे के करीबी सर्कल में मौजूद दोस्तों के बारे में जानते हैं। इसका मतलब है कि आप एक-दूजे को अपने जीवन में महत्व दे रहे हैं। जहां आप उन्हें जानना चाहते हैं, वह आपके लिये कोई ख़ास बन चुका है।
इसलिये आपको सलाह दी जाती है कि अब आप अपने माता-पिता से उसको मिलवा दें। ये बात काफी हद तक सही है कि पहले हम अपने दोस्तों के करीब होते हैं फिर पैरेंट्स के। इसलिए यदि आपका पार्टनर आपके सभी दोस्तों से मिल चुका हो तो यही सही समय है जब आप अपने पैरेंट्स से भी उसे मिलवा दें।
एक-दूसरे से हर बात शेयर करते हैं
यदि आप दोनों के बीच में कोई सीक्रेट नहीं है और आप एक-दूसरे से कोई भी चीज़ छुपाते नहीं हैं। आप एक-दूसरे के बारे में सबकुछ जानते हैं और आप अपना भविष्य एकसाथ ही देखते हैं इसलिए यह समय है कि आप अपने पार्टनर को अपने माता-पिता से मिलवा दें ताकि वे उसे अच्छे से जान सकें। क्योंकि जब परिवार एक-दूसरे को जान लेता है तो फ्यूचर में कोई परेशानी नहीं होती है और आपको हमेशा अपने पैरेंट्स का सपोर्ट मिलता रहता है।
ये बिल्कुल सही समय है
हर रिलेशनशिप में समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपको यह भी जानने की ज़रूरत है कि क्या आपके माता-पिता के लिए यह समय बेहतर है या नहीं। यह निर्णय ऊपर दिये गये तथ्यों पर निर्भर करता है। याद रखें कि जब आपको लगे कि यही सही समय है अपने पार्टनर को अपने परिवार से मिलवाने का, तो बस समय और स्थान तय कर लें। घर पर बुलाने से आपका साथी नर्वस हो सकता है इसलिए आप इस मुलाक़ात को किसी अच्छे रेस्टॉरेंट या अच्छे स्पॉट पर ही फिक्स करें। पहले से ही अपने पैरेंट्स को उसके बारे में थोड़ा बहुत बात दें, ताकि उन्हें ये सब अजीब न लगे। यही वे संकेत हैं जो आपको बताते हैं कि यही सही वक्त है अपने पार्टनर को अपने पैरेंट्स से मिलवाने का।
अब जब आपने इस लेख को पढ़कर मिलवाने के सही समय को जान लिया है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स पर अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर लिखें।



Click it and Unblock the Notifications
