Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
शादी पर पछतावा, वजह कहीं ये तो नहीं?
यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जो मानते हैं कि विवाह एक शब्द या परिभाषा के अलावा और कुछ भी नहीं। अक्सर कहा जाता है कि "जोड़ियां स्वर्ग में बनती है" और ये विचार ज़्यादातर उन लोगों के होते हैं,जो दो व्यक्तियों को शादी करने के लिए राज़ी करते हैं। लेकिन, हो सकता है कि यह उस व्यक्ति की सोच ना हो, जो शादी करता या करती है, शादी को लेकर उनके लाखों सवाल हो सकते हैं।
हमें लगता है कि विवाह दो व्यक्तियों को एक बनाएगा और उन्हें साथ रखेगा। लेकिन, बहुत से लोगों को शादी के बाद हुई परेशानी और इस रिश्ते के दर्द को बयां करते हुए अक्सर सुना गया है। हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि ऐसे भी बहुत से जोड़े हैं, जो शादी के बाद खुशहाल जिंदगी बिताते हैं। और वो लोग तो ज़रूर भाग्यशाली ही होंगे, जो खुद शादी करना चाहते थे और शादी के बाद अपने फैसले से खुश हो।
लेकिन इस आर्टिकल के संदर्भ में बात करें तो, हम अक्सर लोगों को उन कारणों के बारे में बात करते हुए देखते या सुनते हैं, जिन्हें वो अपनी असफल या बेरंग शादी के लिये जिम्मेदार मानते हैं। तो चलिए, असफल विवाह, तलाक और विवाह से संबंधित अन्य सभी परेशानी के पीछे की वजहों को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं।

विवाह असफल होने के कारण:
1. साथी से प्यार ना होना
अरेंज मैरेज में लोग बिना प्यार के शादी कर लेते हैं और ऐसी शादी अगर टूटती है तो उन्हें अपने पार्टनर के साथ कभी प्यार ना होने का पछतावा रहता है, यहां तक कोशिश करने के बावजूद वो एक-दूसरे से प्यार नहीं कर पाते। ऐसे में जब रिश्ता टूटता है तो उनके लिये पछतावे की सबसे बड़ी वजह होती है रिश्ते में प्यार का ना होना।
यह सच है कि व्यवस्थित विवाह में बहुत से लोगों को शादी के बाद अपने पार्टनर से प्यार हो जाता है लेकिन कुछ लोगों को अपने पार्टनर से प्यार नहीं होता और वो बस रिश्ता निभाने की कोशिश करते हैं और ऐसे में रिश्ता टूटने के डर के साथ ही जोड़े (कपल) को रिश्ते में प्यार ना होने का पछतावा रहता है।
2. इच्छा के खिलाफ मजबूरी में हुई शादी
कई बार परिवार और समाज के दबाव में लोग अपनी पसंद और इच्छा के खिलाफ शादी कर लेते हैं। ऐसे में उसे इस बात का पछतावा रहता है कि तब वो कुछ कर नहीं पाएं, वो उस वक्त में वापस जा कर सब कुछ बदलना चाहते हैं और ऐसा ना कर पाने पर वो अपनी शादी पर पछतावा करते हैं।
3. पार्टनर के साथ अंतरंगता का ना होना
एक ही घर, एक ही बिस्तर, एक ही कार और बाकी चीजें शेयर करने के बावजूद अगर पार्टनर के साथ आपके अंतरंग संबंध शायद ही कभी बनते हैं, तो रिश्ते में खटास आती है। विवाहित जोड़े के बीच परेशानी का यह सबसे आम कारण है, जिसकी वजह से रिश्ते विफल होते हैं। विवाह में अंतरंगता सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है और जब इसकी कमी होती है तो विवाह में भावनात्मक और यौन लगाव गायब हो जाता है। इसलिये ज़रूरी है कि पार्टनर्स के बीच सेक्सुअल कनेक्शन बना रहे।
4. आप किसी और से प्यार करते थे
अगर आप किसी से प्यार करते हैं और शादी किसी और से कर लेते हैं, तो ऐसे में आप अपने पार्टनर से प्यार नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपके जीवन में कोई और था और आपके लिये उस व्यक्ति को भुलाना आसान नहीं होता, जिसकी वजह से आप अपनी शादी में खुश नहीं रहते है और इस शादी के लिए आपके मन में अफसोस रहता है।
आपके पति या पत्नी की तरफ से आपको उस तरह का प्यार नहीं कमी मिलता जैसा उस व्यक्ति की तरफ से था। हालांकि, आप पूरी कोशिश करते हैं कि आपके पति या पत्नी उस व्यक्ति की जगह ले लें लेकिन ऐसा ना हो पाने कि स्थिति में रिश्तों में दूरियां आती है।
5. आपके साथी का धोखा देना
अगर विवाह के रिश्ते में भरोसा ना हो और आपका साथी आपको धोखा दे रहा हो, तो यह किसी भी पार्टनर के लिये असहनीय होता है और उसे अंदर से खोखला कर देता है। ऐसे में निश्चित ही आपको अपनी शादी पर अफसोस होता है और रिश्ते में खटास आती है। विवाह में धोखा या शक रिश्ते को बर्बादी की ओर ले जाता है।
6. आपका साथी वैसा ना हो, जैसा वो दिखाता हो
लव मैरेज में ऐसा भी कई बार होता है कि शादी से पहले आपके पार्टनर का व्यवहार और स्वभाव अलग होता है और शादी के बाद बदल जाता है, जो आपके लिये समझना जरा मुश्किल हो जाता है। वहीं अरेंज मैरेज में भी कई बार शादी से पहले हुई बातचीत में और शादी के बाद शुरुआती कुछ महीनों में आपके पार्टनर का स्वभाव अलग रहता है लेकिन समय बीतने के साथ ही स्वभाव बदल जाता है। ऐसे में आपको लगता है जिस साथी की आपने कल्पना की थी, उसकी वास्तविकता कुछ और है और धीरे-धीरे आपकी निराशा बढ़ती है और आपको इस शादी पर पछतावा होने लगता है।
7. पार्टनर के साथ कंपैटिब्लिटी का ना होना
शादी के बाद अगर आपको पता चलता है कि आपके पार्टनर के साथ आपकी कोई कंपैटिब्लिटी नहीं है। यानि आप दोनों के बीच कोई समानता नहीं है और ना आपके पसंद और गुण मिलते हैं, तो ऐसे में आप दोनों को परेशानी हो सकती है। फिर विवाद और झगड़े होने लगते हैं और इस शादी को लेकर आप पछताने लगते हैं।
8. ससुरालपक्ष
भारत में कई विवाहित जोड़े के अलग होने के पीछे ससुरालवालों की निष्ठुरता भी एक वजह होती है। ऐसे कई मामले सुनने को मिलते हैं, जिसमें दहेज या किसी और वजह से लड़की को ससुराल पक्ष की ओर से लगातार प्रताड़ना सहने को मिलती है और वर-वधू के रिश्ते में खटास आती है। कई बार वधू के घरवालों की ज्यादा दखलअंदाजी भी वैवाहिक रिश्ते में खटास पैदा करती है।
विवाह में ससुरालवाले एक अहम भूमिका निभाते हैं, अगर जोड़े एक-दूसरे के साथ खुश भी हैं तो भी ससुरालवालों की ज्यादा दखलअंदाजी उनकी खुशी को निराशा में बदल सकती है। ससुरालवाले विवाह को खुशहाल तभी बना सकते हैं, जब वो जोड़े के बीच ज्यादा दखल ना दें और उनका सपोर्ट करें।
ससुराल पक्ष से सपोर्ट ना मिलने की वजह सबसे आम है, जो विवाहित जोड़े के बीच दूरियां लाती है।
इन कुछ अहम वजहों के चलते आमतौर पर विवाहित रिश्तों में खटास पैदा होती है और लोगों को अपनी शादी पर पछतावा होता है।
अगर आपके साथ भी ऐसा है तो जरूरी है कि आप अपने रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करें, नहीं तो इस विवाह को लेकर आपको पछतावा होगा, जो आपके रिश्ते और आपकी खुशी के लिए अच्छा नहीं होगा। वैसे हम उम्मीद करते हैं कि ऐसा ना हो।



Click it and Unblock the Notifications
