Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पति के अत्याचार क्यों सहती रहती हैं महिलाएं?
एब्यूज़िव रिलेशनशिप यानि रिश्ते में किसी एक पार्टनर के साथ गाली गलौज करना और उसका शोषण करना। क्या आपने कभी सोचा है कि महिलाएं इस तरह के रिश्ते में रहने पर क्यों मजबूर होती हैं?
इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। एब्यूज़िव रिलेशनशिप एक कड़वी सच्चाई है जिसे आज के दौर में भी महिलाएं झेल रही हैं। अपने पार्टनर को गालियां देने की शुरुआत किसी छोटे से मुद्दे से हो सकती है और आगे चलकर ये बात कोई भयंकर सच का रूप ले लेती है।
आप भी सोचते होंगे कि अगर कोई महिला रोज़ अपने पति से गालियां सुनती है तो उसे छोड़ क्यों नहीं देती। इसकी कई वजहें हो सकती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।

कई तरह के डर
कई महिलाएं अपने मन में बैठे डर की वजह से ऐसे रिश्ते से बाहर नहीं निकल पाती हैं। ये डर ही होता है जो उन्हें एब्यूज़िव रिलेशनशिप में बांधे रखता है। इसमें अकेले रहने का डर, पीछा करने का डर या आत्मनिर्भर ना हो पाने का डर शामिल होता है। अपने बच्चे को खोने का डर भी महिलाओं को रहता है। इस वजह से महिलाएं गाली गलौज वाले रिश्ते को ही अपनी जिंदगी बना लेती हैं।
समाज का खौफ
महिलाओं को समाज में अपनी साख का भी डर होता है। 21वीं सदी में भी लोग समाज में होने वाली बातों से डरते हैं। महिलाएं अपने रिलेशनशिप को दूसरों की गॉसिप का मुद्दा नहीं बनने देना चाहती हैं। साथ ही वो समाज के हज़ारों सवालों से बचने के लिए भी ऐसा करती हैं। आजतक समाज ना जाने कितनी जिंदगियां निगल चुका है और आगे भी शायद ऐसा ही दोहराता रहेगा।
आर्थिक रूप से निर्भर
कई महिलाएं अपने पति पर निर्भर होती हैं और इस वजह से वो ऐसे रिलेशनशिप से बाहर नहीं निकल पाती हैं, जहां दिन रात उनका अपमान होता है। उन्हें लगता है कि अगर वो अपने पति से रिश्ता तोड़ देंगी तो दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगी। महिलाओं द्वारा अपने पति के अत्याचार सहने का ये ये प्रमुख कारण है। कई महिलाओं को ये चिंता भी रहती है कि अलग होने पर वो कहां रहेंगी और क्या खाएंगी और अगर बच्चे भी उनके साथ ही रहे तो वो सब कुछ कैसे संभालेंगी।
पार्टनर पर निर्भरता
कई बार महिलाएं अपने पार्टनर पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाती हैं और इस वजह से वो एब्यूज़िव रिलेशनशिप से बाहर ही नहीं निकल पाती हैं। अपने पार्टनर पर निर्भर होने की वजह से ही वो अलग होने के विचार को दबा देती हैं। वो अपने पति से इतना ज्यादा प्यार और जुड़ाव महसूस करती हैं कि उनसे अलग होना उन्हें असंभव लगता है। ऐसे मामलों में पति के अत्याचार बढ़ते रहते हैं और रिश्ते में प्यार और आत्मनिर्भरता खत्म होने लगता है।
कुछ लोगों को नहीं लगता कुछ गलत
कुछ महिलाओं को लगता है कि पति का अत्याचार करना और गालियां देना सामान्य बात है। हिंसा करने और गालियां देने में उन्हें कुछ गलत नज़र नहीं आता है। उन्हें ये सब सामान्य लगने लगता है और इसी वजह से वो ये सब सहती रहती हैं।
इन 5 कारणों की वजह से महिलाएं एब्यूज़िव रिलेशनशिप से बाहर नहीं निकल पाती हैं। अगर आप भी किसी ऐसे रिश्ते का बोझ सह रही हैं तो खुद की मदद ज़रूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
