Latest Updates
-
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई -
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश
शादी के बाद क्या वाक़ई बदल जाते हैं पुरुष? ये हो सकती है वजह
अकसर बिना किसी ठोस वजह के पुरुषों में अचानक बदलाव देखा जाता है। पुरुषों में ऐसा होना अर्थात उनके नेचर और व्यवहार में बदलाव आने से महिलाओं को काफी चिंता होती है, उन्हें कहीं ना कहीं ये लगने लगता है कि ये वो शख्स नहीं जिससे उन्होंने प्यार किया था या जैसा उनके बारे में पहले जानती थी। और महिलाएं इस बदलाव के पीछे की वजह तलाशने में जुट जाती है। महिलाएं ये जानने की कोशिश में रहती हैं कि उनके पति के व्यवहार में आए बदलाव की वजह कहीं उनके आस-पास का माहौल तो नहीं या फिर वो खुद ही अपने व्यवहार में बदलाव चाहते हैं।
अगर आपके पति में भी आपको बदलाव नज़र आ रहा है और आप समझ नहीं पा रही हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है तो ये आर्टिकल आपके सवालों का जवाब देने में मददगार साबित हो सकता है। कुछ कारण होते हैं जो पुरुषों में रातोंरात बदलाव ला सकता है। इन कारणों को समझना आसान नहीं है, लेकिन जब विस्तार से देखा जाए, तो इसे समझ पाना उतना भी मुश्किल नहीं है।

हम यहां कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं को पता होने चाहिए कि पुरुषों के व्यवहार में अचानक बदलाव क्यों आता है।
1. भावना
जहां भावनात्मक होने की बात होती है, सबसे पहले महिलाओं पर ध्यान जाता है। महिलाओं को ज़्यादा संवेदनशील और भावनात्मक माना जाता है लेकिन चीज़ें और समय काफी हद तक बदल गए हैं और अब पुरुष पहले की तुलना में ज़्यादा भावुक हो गए हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, पुरुष भावनाओं के प्रति संवेदनशील हो गए हैं और व्यस्क व्यक्ति उम्रदराज लोगों की तुलना में अधिक भावुकता की श्रेणी में आने लगे हैं।
भावना कई तरीकों से और किसी भी समय एक आदमी को बदल सकती है। ये परिवर्तन अचानक आते हैं और आपके मूड और व्यवहार में बदलाव लाते हैं।
2. अकेलापन
हर इंसान अपने जीवन में कई भावनात्मक चरणों के माध्यम से गुज़रता है। कुछ लोग अकेले रहना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग परिस्थितियों के कारण अकेले हो जाते हैं। पुरुषों के मामले में देखा जाए तो वो मुश्किल से लोगों से घुल-मिल पाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आमतौर पर महिलाओं की तुलना में पुरुष लोगों से कम घुल-मिल पाते हैं। ज़्यादातर पुरुष इंट्रोवर्ट होते हैं जो खुद की कंपनी पसंद करते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ वो अकेला महसूस करने लगते हैं। इसलिए अगर किसी पुरुष में अचानक बदलाव दिख रहा है तो अकेलापन उसकी एक बड़ी वजह हो सकती है।
3. परिपक्वता
एक आदमी को अपनी महिला पार्टनर से अधिक परिपक्व होने की ज़रूरत है। लेकिन, कभी-कभी, परिपक्वता उनके व्यवहार में काफी बदलाव ला देती है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जो पुरुष पहले काफी खुशमिज़ाज और चंचल होते हैं, बाद में परिपक्वता के कारण बहुत गंभीर हो जाते हैं।
मनोवैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि उम्र के साथ पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन में धीमी गिरावट होती है, जो पुरुष के व्यवहार में बदलाव की वजह बन सकती।
4. विवाह
महिलाओं को अपने सुंदर शादी के ड्रेसेस में घूमना, परिवार शुरू करना पसंद है, लेकिन दूसरी तरफ, पुरुषों को इस तरह की जीवनशैली के लिए तैयार होने में वक्त लगता है। पुरुष स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं और जल्दी ज़िम्मेदारी लेना नहीं चाहते हैं। पुरुषों के लिए विवाह शुरुआती चरण में बोझ बन जाता है और इस प्रकार वे इस दबाव से निपटने के लिए अचानक बदल जाते हैं।
शोधकर्ताओं ने पाया है कि पुरुषों में 30 साल की उम्र तक पहुंचने से पहले बेवफाई की संभावना ज़्यादा होती है। इसलिए जल्दी शादी होने पर पुरुष विवाह के प्रेशर को झेल नहीं पाते हैं और उनके व्यवहार में बदलाव आ जाता है।
5. पितृत्व
जब एक व्यक्ति पिता बनता है तो उसके व्यवहार और जीवन जीने के तरीके में रातोंरात बदलाव आ सकता है। वो परिवार के लिए अधिक चिंतित और ज़िम्मेदार हो जाता है। उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताएं बदलती हैं और उन्हें समझना मुश्किल हो जाता है। पिता बनने के बाद एक पुरुष को काफी बदलाव से गुज़रना पड़ता है, जो उसके व्यवहार और जीवनशैली में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाता है।
6. अनुभव
पुरुषों में बदलाव की वजह उन्हें ज़िंदगी में मिले अच्छे या बुरे अनुभव भी हो सकते हैं। कभी-कभी लाइफ में कुछ ऐसे अनुभव मिलते हैं, जिनका हम पर गहरा असर पड़ता है। पुरुषों में भी अचानक आए बदलाव की वजह कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं, जो उनके जीवन जीने के तरीके को बदल देता है और उनके व्यवहार में भी बदलाव आ जाता है, जिसे समझना मुश्किल होता है।
7. प्यार
प्यार एक और कारण है जो पुरुषों को बदल देता है। प्यार लोगों के बारे में भावनाओं को बदलता है और कई नई भावनाओं का अनुभव होता है। पुरुषों के लिए प्यार एक नए जीवन की कुंजी है। वे कभी-कभी अपने प्यार के लिए खुद को बदलने की कोशिश करते हैं और ऐसे में उनके व्यवहार और नेचर में बदलाव दिख सकता है।
तो, ये सात महत्वपूर्ण बातें हैं जो पुरुषों में अचानक आए बदलाव की वजह हो सकते हैं। ये परिवर्तन या तो उन्हें बेहतर बनाते हैं या बुरा बनाते हैं। इन परिवर्तनों में विभिन्न व्यवहारिक विशेषताएं हैं जो विभिन्न पुरुष में अलग-अलग हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











