Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी टालने के लिए ये बहाने बनाती हैं लड़कियां
भारत में लड़की की शादी को लेकर घरवाले ज़्यादा चिंता करते हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी में सामने आया है कि भारत में जिन महिलाओं की शादी की उम्र हो चुकी है वो इसे टालने में लगी रहती हैं। इन्हें लगता है कि ज़िंदगी शादी के बिना ही ज़्यादा खूबसूरत और बेहतर है। ऐसी महिलाएं अपने करियर और ज़िंदगी बनाने को किसी आदमी के पैसे पर ज़िंदगी बिताने से ज़्यादा बेहतर समझती हैं।
आंकड़ों की मानें तो कई महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के बाद शादी करना चाहती हैं। इसके बाद वो खूब पैसा कमाना चाहती हैं, घूमना चाहती हैं और फिर शादी के बारे में सोचती हैं। लेकिन हमारे देश में शादी सिर्फ लड़की की ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए ज़रूरी होती है।

भारत में महिलाओं की मानसिकता में काफी बदलाव आया है और अब शादी को लेकर भी उनकी सोच बदल गई है। अब महिलाओं की शादी की उम्र बढ़कर 30 तक पहुंच गई है और अब माता-पिता को भी शादी को लेकर ज़्यादा चिंता नहीं रहती है।
आज हम आपको भारतीय महिलाओं के कुछ ऐसे समझदारी भरे बहानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से वो घर में अपनी शादी की बात से किनारा कर लेती हैं। तो चलिए जानते हैं कि शादी की बात को टालने के लिए क्या क्या बहाने बनाए जाते हैं।
पढ़ाई करनी है
घर में शादी की बात चलते ही लड़कियां अपनी आगे की पढ़ाई के बारे में सोचने लगती हैं। इस टॉपिक से बचने का ये सबसे पहला बहाना है।
अभी करियर पर ध्यान देना है
अब कई भारतीय महिलाएं अपने करियर पर ध्यान देने लगती हैं और इनमें से कई शादी करने से पहले अपने क्षेत्र में नाम कमाना चाहती हैं।
एक्स से प्यार करती हूं
कोई भी मर्द उस लड़की से शादी नहीं करेगा जो अब भी अपने पूर्व प्रेमी से प्यार करती हो। शादी की बात को टालने के लिए लड़कियां ये बहाना भी बनाती हैं।
अपने पैरों पर पहले खड़े होना है
ये एक समझदारी भरा फैसला है। आज कई महिलाएं घर में शादी की बात को टालने के लिए ये बहाना भी बनाती हैं कि घर और परिवार की ज़िम्मेदारी लेने से पहले वो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं।
पहले बड़ी बहन की शादी
आज भी लड़कियां अपनी शादी की बात को टालने के लिए अपनी बड़ी बहन की शादी को मुद्दा बना देती हैं। आपने भी अपने घर में किसी ना किसी लड़की से ये बहाना तो सुना ही होगा।
अभी तक कोई खास नहीं मिला
ऐसी कई लड़कियां हैं जो लव मैरिज के सपने देखती हैं। ऐसे में उन्हें अपने परफेक्ट लाइफ पार्टनर और सपनों के राजकुमार का इंतज़ार रहता है। जी हां, शादी की बात से बचने के लिए समझदार लड़कियां अकसर ये बहाना बनाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
