Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
मैरिड लाइफ में आते है सेक्स के ये अलग-अलग स्टेज
कई लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा कि शादी के बाद हनीमून पीरियड के खत्म होते ही सेक्स लाइफ भी खत्म हो जाती है। लेकिन आपको ऐसी कोई भी बात पर भरोसा करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि शादी के बाद अलग अलग तरह की सेक्स स्टेज से आपको होकर गुजरना पड़ता है। शादी के बाद घर की जिम्मेदारी निभाना ही शादी नहीं होता है। शादी के बाद सेक्सुअली और इमोशनली पार्टनर के साथ कनेक्ट होना बहुत जरुरी होता है।
वरना सेक्स लाइफ और शादी बोरिंग बनकर रह जाती है। हालांकि ये भी बात सही है कि शादी के बाद सेक्स लाइफ एक जैसी चले ये भी जरुरी नहीं है। हनीमून पीरियड खत्म होते ही और शादीशुदा जिंदगी के अलग अलग पड़ाव के साथ आपको भी अलग अलग स्टेज की सेक्स लाइफ से होकर गुजरना पड़ता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में ये ही बताने जा रहे है कि शादीशुदा लाइफ में कितनी सेक्स लाइफ की कितनी और क्या स्टेज होती है।
जब करीब आने का बहाना ढूंढते है
जब नई नई शादी होती है तो हर कपल की जिंदगी में ये पल आता है जब वो एक दूसरे को लेकर काफी एक्साइटेड होते है। और हर समय आप दोनों की नजरें एक दूसरें को ही ढूंढती रहते हैं। ये वो समय होता है कि आप दोनों एक दूसरे से अलग ही नहीं रहना चाहते हैं। भीड़ में भी आप दोनों एक दूसरे को छूनें और हर समय करीब आने के बहानें ढूंढा करते हैं। यकीन मानिए ये आपकी सेक्स लाइफ का सबसे गोल्डन टाइम होता है इसे हर कपल को जी भरकर जी लेना चाहिए।
हनीमून सेक्स
शादी में हनीमून पीरियड बहुत खास होता है। ये वो समय होता है जब आप दोनों सबसे दूर घर पर या किसी आईलैंड पर एक दूसरे के साथ फुर्सत का समय बिताते हो और किंकी सेक्स एंजॉय करते हैं। ये वाइल्ड होने का सबसे अच्छा समय होता है जो आप नहीं छोड़ते हो।
रूटीन सेक्स
फिर जैसे जैसे शादी को थोड़ा समय बिताता है तो सेक्स आपके लिए दूसरे काम जैसे
जैसे- शाम में डिनर बनाना, टीवी देखना, बुक पढ़ना और सेक्स करना एक रुटीन बन जाता है। यहां आप में एक्साइटमेंट तो होती है लेकिन आपको लगने लगता है कि ये अब आपके जरुरी कामों के एक हिस्से में से है।
बच्चे के लिए सेक्स
शादी का जो अगला स्टेज होता है वो होता है पैरेंट्स बनने का जब घरवालों के साथ आपको भी लगने लगता है कि आप बच्चें करने का सही समय है। इस समय आप अपने टाइमटेबल से कहीं ज्यादा सेक्स करते हैं और नए-नए तरीके एक्सपेरिमेंट करते हैं ताकि आपको गर्भधारण करने में कोई दिक्कत न हो।
जब सेक्स में रुकावट आ जाना
हालांकि जरुरी नहीं है कि ऐसा हर किसी के साथ हो लेकिन बच्चे होने के बाद कई बार लोगों की लाइफ में यह फेज आता है जब एकदम से सेक्स लाइफ में पूर्णविराम लग जाता है। कई हफ्ते या महीनें गुजर जाते है आपके और आपके पार्टनर के बीच फिजिकल रिलेशन बने हुए। और सबसे बड़ी बात ये होती कि इससे आप दोनों को कई फर्क भी नहीं पड़ता।
फिर से सेक्स लाइफ में रोमांच लाना
यह वह फेज है जब आप अपने रिश्ते में सेक्स का सूखापन खत्म करना चाहते हैं और बच्चों को दादा-दादी के पास भेजकर फिर से पुराने रोमांस में लौटना चाहते हैं। ये वो समय होता है जब आपको लगता है कि आप दोनों को एक बार फिर से
एक्सपेरिमेंटल सेक्स
यह सेक्स की वह स्टेज है जब आप अपनी काम-वासना और किंकी साइड को पूरा करने के लिए सेक्स करते हैं। इस दौरान आप एडवेंचर से भरपूर होते हैं क्योंकि पार्टनर के साथ इस तरह से रहना आपको अच्छा लगता है। ये वो समय होता है कि आप एक बार फिर से अपने सेक्स लाइफ को एडवेंचर्स बनाते है और आपको ये समय भी काफी अच्छा लगता है। घर की जिम्मेदारियों के बीच रम जाने के बाद और बच्चें हो जाने के बाद और शादी लम्बे समय के बाद एक बार आप और आपके पार्टनर फिर से भीड़ के बीच एक दूसरे को ढूंढने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
