Latest Updates
-
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
शादी करने से पहले जान लें उसके बारे में ये चीज़ें तभी कहें 'हां'
शादी हमारी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय होता है। शादी के रिश्ते में आपको और आपके पार्टनर दोनों को ही कई तरह की परीक्षा देनी पड़ती है और कभी-कभी साथ ही इन परीक्षाओं को पार भी करना पड़ता है। शादी से पहले भी कुछ परीक्षाएं होती हैं जो आपको आगे के लिए तैयार करती हैं। आज आप जितना ज़्यादा अपने रिलेशनशिप में शामिल होते हैं उतना ही ज़्यादा आप दोनों एक-दूसरे को समझ पाते हैं।

रिलेशनशिप में सबसे मुश्किल टेस्ट होता है एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाना। दूसरी सबसे ज़्यादा ज़रूरी चीज़ होती है भरोसा, जिस पर कोई रिश्ता टिक भी सकता है और टूट भी सकता है। रिलेशनशिप के शुरुआत में आपको बिल्कुल भी पता नहीं चल पाता है कि आप दोनों के बीच आगे चलकर कैसा तालमेल रहेगा लेकिन कुछ समय बाद आपको ज़रूर इसका अंदाज़ा लग जाता है। अपने रिश्ते को कामयाब बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
अगर आप किसी पुरुष को अपना जीवनसाथी बनाने के बारे में सोच रही हैं तो शादी से पहले उनके साथ कुछ काम ज़रूर कर लें ताकि आपको उनके बारे में जानने का मौका मिल सके और ये भी समझ सकें कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए कितने सही हैं। अपने और अपने पार्टनर के बीच की कंपैटिबिलिटी को जानने के लिए शादी से पहले आप ऐसे 4 काम कर सकती हैं जिनसे आपको पता चल पाए कि आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता कितना चल पाएगा।
शादी से पहले आपको ये चीज़ें कर लेनी चाहिए:
उन्हें अपना गुस्सा दिखाएं
गुस्सा करके आपको अपने रिश्ते को खत्म तो नहीं करना है लेकिन जब बात शादी की हो तो थोड़ा गुस्सा दिखाकर आप सामने वाले के प्यार को परख सकते हैं।
कैसे?
आप एक बार उनके सामने गुस्सा होकर देखें और कुछ इस तरह दिखाएं कि आप बहुत आक्रोशपूर्ण महिला हैं। इसके बाद देखें कि वो आपके साथ फिर भी रहते हैं या नहीं। अगर वो फिर भी आपके साथ हैं तो इसका मतलब है कि वो पूरी ज़िंदगी आपको बेइंतहा प्यार करेंगे।
एकसाथ लें किराने का सामान
इससे आपको उनकी सहनशक्ति का पता चलेगा। शादी के बाद आप और आपके पार्टनर को घर की ज़रूरत का सामान एकसाथ खरीदना होगा लेकिन अगर पहले से ही ये कर लेंगी तो आपको पता चल पाएगा कि उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं और किन चीज़ों की वजह से आपको बाद में शिकायत हो सकती है।
क्यों
अगर उन्हें ये सब पसंद नहीं होगा तो वो आपके साथ किराने का सामान खरीदने जाने के लिए बहाने बनाएंगे और आपको अकेले ही ये काम करना पड़ेगा। इसलिए आपको पहले ही पता कर लेना चाहिए कि वो शादी के बाद आपको इस काम में कंपनी देंगे या नहीं।
उन्हें अपनी गलतियां बताएं
उन्हें आपके सीक्रेट्स को छिपाना अच्छी तरह से आना चाहिए। अगर आपका कोई सीक्रेट है तो उसे एक बार उन पर ज़ाहिर करके देखें। अगर आप उनसे शादी करने जा रही हैं तो उन्हें आपके सीक्रेट्स के बारे में ज़रूर पता होना चाहिए।
अपने रोने की आदत दिखाएं
ऐसा ज़रूरी है कि वो आपको कम से कम एक बार तो रोता हुए ज़रूर देखें। इससे आपको अपने प्रति उनके केयरिंग स्वभाव के बारे में पता चलेगा। आपको इससे पता चल पाएगा कि जब आप दुखी होती हैं तो इससे उन्हें कोई फर्क पड़ता है या नहीं। यह उनकी सहानुभूति और दयालुता का परीक्षण करने का तरीका है।
किसी भी पुरुष से शादी करने से पहले आपको उनमें इन 4 चीज़ों को ज़रूर परख लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications