Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
फर्स्ट नाइट का मतलब सेक्स ही नहीं, वर्जिन दुल्हन को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान
चाहे कोई भी होने वाली दुल्हन ये बात मानें या न मानें शादी के अलावा वो अपनी फर्स्ट नाइट को लेकर भी जितनी घबराई हुई होती है उतनी एक्साइटेड भी होती है। खासकर के अगर दुल्हन वर्जिन है तो! इसलिए जैसे-जैसे शादी की तारीख पास आती जाती है लड़की की चिंताएं भी बढ़ती जाती है।
उसके दिमाग में कई तरह के सवाल घूमने लगते है जैसे कि " क्या मैं ब्लीड करुंगी?" या "कौन इस चीज के लिए पहल करेगा?" और इस दौरान उनकी अच्छी सी अच्छी दोस्त के एक्सपीरियंस भी उनके इस डर और एक्साइटमेंट को कम नहीं कर सकते हैं। ऐसी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहें है जो वर्जिन दुल्हन को अपनी फर्स्ट नाइट में काफी हेल्प कर सकते हैं।

सुहागरात का मतलब सेक्स ही नहीं होता है!
बहुत सी लड़किया फर्स्ट नाइट का नाम सुनकर सिर्फ सेक्स की कल्पना करने लग जाती है। लेकिन जरुरी नहीं है कि फर्स्ट नाइट पर सेक्स ही हो। हालांकि आपकी सहेलिया और रिश्तेदार फर्स्ट नाइट के अपने एक्सपीरियंस आपके साथ शेयर किए हो। लेकिन ये आप पर निर्भर करता है आप इस मौके को कैसे लेते हो। ये आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप फर्स्ट नाइट को सेक्स करना चाहते हैं या नहीं। अगर फर्स्ट नाइट के मौके पर सेक्स न हो तो इसमें बुरा मानने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि अभी ऐसे कई मौके आपको आगे मिलने वाले हैं।

आराम से रहें
फर्स्ट नाइट या सुहागरात के दौरान आपको रिलेक्स रहने की बहुत जरुरत है, क्योंकि जितनी आप चिंता करेंगी उतना आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है। याद रखिए ये पल दोबारा लौटकर नहीं आएंगे, इसलिए इस समय की अहमियत समझे और इसे अपने तरीको से एंजॉय करें। इसके अलावा जब आपका शरीर और दिमाग तैयार होगा तो आपको सेक्स करने में आसानी भी होगी और आप उसे एंजॉय भी कर सकेंगी।

अगर आपको अजीब लगे तो
जितना हमने अभी तक सेक्स एक्सपीरियंस के बारे में सुना है हालांकि पहली बार सेक्स करना उसकी तुलना में थोड़ा अजीब सा अनुभव हो सकता है। हां, पहली बार में हो सकता है कि आप दोनों इसे एंजॉय करें या आपको थोड़ा अजीब सा भी लग सकता है। इसलिए आपको इसके लिए थोड़ा खुले विचारों का बनना पड़ेगा और इस तरह के सरप्राइज के लिए खुद को तैयार रखना पड़ेगा। ये एक्सपीरियंस आपको दोनों तरह का हो सकता है अच्छा भी और बुरा

ब्लीडिंग हो ये भी जरुरी नहीं है
हम में से कई लोगों का मानना है कि जब कोई लड़की पहली बार सेक्स करती है तो उसका हाइमन टूटता है और वो ब्लीड करती है। लेकिन हम में से कई लोगों को ये बात समझने की जरुरत है कि हाइमन सिर्फ सेक्स ही नहीं दूसरे कई कारणों के वजह से टूट सकता है। ये फिजिकल एक्टिविटी जैसे साइकिलिंग या घुड़सवारी जैसी एक्टिविटी के वजह से भी टूट सकता है।

हो सकता है दर्द
अगर पहली बार सेक्स करने के बाद आपको थोड़ा बहुत दर्द हो तो इसमें डरने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। हालांकि आपको ब्लीडिंग हो या नहीं हो, फिर भी थोड़ी सी चोट पहुंचने की सम्भावना अधिक होती है।

लुब्रिकेंट रहें
मानें या ना मानें, अगर किसी शख्स ने पहले कभी सेक्स नहीं किया है तो उसे इस बारे में कोई आइडिया नहीं होगा कि लुब्रिकेंट कितना यूजफूल हो सकता है। लुब्रिकेंट को आसान बनाने के साथ ही आपको अजीब लगने के साथ ही दर्द से भी बचाता है।

ऑर्गेज्म न मिलें
विश्वास कीजीए, बहुत सारी ऐसी महिलाएं भी है जो हमेशा सेक्स करती हैं लेकिन शायद ऑर्गेज्म उन्हें हर समय नहीं मिल पाता है। इसलिए, निराश न हो अगर आपको फर्स्ट नाइट परऑर्गेज्म न मिलें।

आप प्रेगनेंट भी हो सकती है
जी हां अगर ये सुनकर आप थोड़ी सी आश्चर्यचकित रह गई हैं, कोई भी महिला फर्स्ट टाइम सेक्स करने के बाद भी प्रेगनेंट हो सकती हैं। इसलिए हमेशा प्रोटेक्शन यूज करनी की सलाह दी जाती है। अगर आप प्रेगनेंसी को अवॉइड करना चाहती है तो सेफ सेक्स ही करें। कंडोम या कॉन्ट्रोसेप्टिव पिल्स का ऑप्शन रखें।



Click it and Unblock the Notifications
