Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
मर्दों की इन 7 चीजों से बीवियों को आता है बहुत गुस्सा
इस आर्टिकल का हेडलाइन ही आपको आकर्षित लगा होगा? आप अपनी पत्नी को परेशान करने के लिए वक़्त निकाल कर नए नए आईडिया ढूंढ़ते होंगे और यहां आपको एक साथ सात तरीके मिल रहे हैं। सारे नहीं लेकिन इनमें से कुछ तरीके तो उन्हें ज़रूर गुस्सा दिला सकते हैं।
अगर आप उन्हें टेंशन देने के मूड में हैं तो इन्हें ज़रूर आज़माएं। लेकिन ये ध्यान रखें कि अगर उनका पारा चढ़ गया तो उनसे आपको खुद ही बचना होगा। उस वक़्त शायद ही कोई आपकी मदद कर पाए।

कुछ पुरुष ऐसे होते हैं जिन्हें अपनी बीवियों को छेड़ने और चिढ़ाने में मज़ा आता है। उनके मुताबिक इससे पति पत्नी के रिश्ते के बीच रोमांच बना रहता है और बोरियत नहीं आती है।
वो अपनी पत्नी को गुस्से से लाल होता देखते हैं और फिर उनसे बचने की कोशिश में इधर उधर भागते भी रहते हैं। कई औरतों का भी मानना है कि ऐसी नोकझोंक के बाद पति का प्यार मिलना उन्हें बड़ा ही रोमांटिक लगता है।
मगर कई पुरुष ऐसे हैं जिन्हें ये ही पता नहीं चल पाता है कि आखिर उनकी पत्नी किस बात से चिढ़ती हैं। अगर वो घर के कामों में हाथ बटाएं तो पत्नी को परेशानी होती है, उन्हें लगता है कि वो चीज़ें और खराब कर देते हैं। अगर वो मदद ना कराएं तो लगता है कि पति को उनकी कोई फ़िक्र ही नहीं है। तब ऐसे में क्या करना चाहिए? आप कुछ मत करिए आप बस अपनी पत्नी को परेशान करने के ये सात तरीके ट्राई करें और उनके गुस्से को एन्जॉय करें।

1. अपनी मां से उनकी तुलना करना
"तुम खाना तो अच्छा बनती हो... लेकिन, मेरी मां जैसा नहीं।" अपनी पत्नी को गुस्सा दिलाने के लिए आपको इससे ज़्यादा और कुछ भी कहने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन ऐसा रोज़ रोज़ कहने से बचें। हो सकता है अगले दिन किचन में हड़ताल ही हो जाए। अपनी पत्नी को परेशान करने के लिए इस आईडिया को आप टॉप पर रख सकते हैं।

2. दूसरी औरतों से तुलना
क्या आप अपनी पत्नी को ईर्ष्या महसूस कराना चाहते हैं? तो आप उनके सामने अपने दोस्त की पत्नी या फिर किसी दूसरी औरत की तारीफ करना शुरू कर दें। मेहमानों की मौजूदगी में ही वो आपको गुस्से वाला लुक देकर आपको कोई काम दे सकती है। लेकिन अगर अापने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो शायद भगवान भी नहीं जानते कि आपकी पत्नी का अगला रिएक्शन क्या होगा।

3. रिमोट पर कब्ज़ा कर लें
हां, ये काफी मुश्किल है लेकिन अगर आप ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो आप ही राजा हैं। जब सीरियल में कोई राज़ खुलने वाला हो तभी चैनल बदल दें। आप सोच भी नहीं सकते कि आपकी पत्नी को कितनी चिढ़ होगी। वो रिमोट के लिए लड़ना शुरू कर देंगी और इस बीच आपको उन्हें प्यार करने का मौका मिल जायेगा। आपको भी तो यही चाहिए था ना?

4. कभी चीज़ों को सही से ना रखें
आपको अपनी पत्नी का गुस्से से लाल चेहरा देखने के लिए कुछ और करने की ज़रूरत नहीं है। आप बस बिस्तर पर गीला तौलिया छोड़ दें या फिर फर्श पर अपनी पहनी हुई जुराबें या दूसरे कपडे फेंक दें और आप आराम से टीवी के सामने बैठ जाएं, इतना करते ही आपका काम बन भी जाएगा और बिगड़ भी जाएगा।

5. गंदगी फैला दें
क्या आपको सुबह उठ कर चाय बनाना पसंद है? उनके चमचमाते किचन को बर्बाद करके उन्हें गुस्सा दिलाने का एक ये भी तरीका है। चाय तो बनाइये लेकिन साथ ही रसोईघर का हुलिया ही बदल दें। गैस के ऊपर दूध गिरा दें, बेसिन में गंदे बर्तन छोड़ दें, बर्तन में चाय की पत्ती छोड़ दें। ऐसा होने के बाद तो वो कभी भी आपको चाय बनाने के लिए नहीं कहेंगी।

6. उन्हें इग्नोर करें
उन्हें बोलने दें और बीच में उन्हें रोके नहीं। लेकिन अपने दिमाग को उनकी बातों से दूर रखें। अगर वो ज्वेलरी की बात कर रही हैं तो आप देश का कोई बड़ा मुद्दा लेकर उसके बारे में सोचें। और जैसे ही वो अपनी बात खत्म करें तो आप उन्हें जवाब में कहें, "क्या?" इसके बाद की स्थिति आपको खुद ही संभालनी होगी।

7. अपनी गलती ना मानें
कभी अपनी गलती को स्वीकार ना करें। भले ही अापने कुछ गलत किया है तब भी नहीं। उनके साथ लगातार बेमतलब की बहस करते रहें और उन्हें परेशान होता देखें।



Click it and Unblock the Notifications
