Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
हनीमून नहीं, शादी से एक रात पहले लड़कियों के मन में होते हैं ये सवाल
जीवन में शादी का फैसला कर पाना आसान नहीं होता है, खासतौर से लड़कियों के लिए। शादी के रिश्ते में कदम रखने से पहले हर लड़की के मन में कई तरह के सवाल उमड़ते हैं। वो खुद से ही इन सवालों के जवाब ढूंढने में लगी रहती हैं तो कई बार अपने उन दोस्तों की मदद लेती हैं जिनका विवाह हो चुका होता है।

लोगों की धारणा हो सकती है कि शादी की एक रात पहले तक लड़कियां अपने लुक और फिर हनीमून के बारे में ही परेशान रहती होंगी, लेकिन ये पूरी तरह से सच नहीं है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि शादी से एक रात पहले लड़कियों के मन में किस तरह के सवाल आते हैं।

क्या शादी के लिए जल्दबाजी तो नहीं कर दी
ज्यादातर लड़कियां सोचती हैं कि क्या उन्होंने शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं की, क्या उसे थोड़ा और इंतजार करना चाहिए था। डर सताता है कि क्या वो आने वाली जिम्मेदारियों को संभालने के काबिल है भी या नहीं। क्या मुझे अपने मम्मी पापा से शादी के लिए और समय मांग लेना चाहिए था।

लाइफ पार्टनर के बारे में
शादी एक ऐसा बंधन है जो लाइफटाइम के लिए होता है। ये कोई बच्चों वाली दोस्ती नहीं है जो पसंद ना आने पर तोड़ दी जाए। यही वजह है कि लड़की अपने होने वाले पति के बारे में सोचती है। उसके जेहन में सवाल उठते हैं कि जिस शख्स को उसके लिए चुना गया है क्या वो जीवनभर उसका साथ निभाएगा। क्या ये लड़का उसके लिए सही है।

ससुराल वालों का रवैया
शादी की बात शुरू होने से लेकर शादी की एक रात पहले तक लड़की इसी उधेड़बुन में लगी रहती है कि ससुराल में उसके साथ कैसा बर्ताव किया जाएगा। क्या उसे अपने घर जैसा माहौल और प्यार मिलेगा, उस घर का सदस्य बनने से क्या वो लोग खुश हैं? लड़कियों के मन में अपने सास ससुर के व्यवहार को लेकर कई सवाल रहते हैं। वो इसी बात से परेशान रहती है कि उसे अपनों जैसा सम्मान और दुलार मिलेगा?

शादी पर होने वाला खर्चा
शादी के लिए एक अच्छे खासे बजट की जरूरत होती है। शादी के हर काम के लिए धन की आवश्यकता होती है। हर लड़की अपनी शादी के दौरान हो रहे खर्चों को देखती है और कई बार तो अपने पिता के ऊपर खुद को जिम्मेदारी की तरह महसूस करती है। वो सोचने लगती है कि वो अपने माता पिता के लिए बोझ तो नहीं बन गयी है।

शारीरिक संबंधों के लिए कैसे करे ना
लड़कियों के मन में शादी के बाद की पहली रात से जुड़े भी कई तरह के सवाल होते हैं। वो सोचती है कि शारीरिक संबंध बनाने को लेकर वो सहज नहीं है तो ये बात वो अपने पार्टनर को कैसे कहेगी। क्या उसके मना करने से उसके पति को बुरा तो नहीं लग जाएगा, क्या उसके मन में ये बात तो नहीं आएगी कि मैं उससे प्यार नहीं करती हूं।



Click it and Unblock the Notifications
