Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ग्रह नक्षत्र ही नहीं, रिसर्च के मुताबिक इस वजह से भी होते हैं पति पत्नी में झगड़े
आपकी शादी हो चुकी है और आपके पार्टनर के साथ रिश्ता वैसा नहीं चल पा रहा है जैसा आपने सोचा था तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ग्रह नक्षत्र रिश्तों की उम्र बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। रिलेशनशिप में स्पार्क की कमी आपको महसूस हो सकती है या फिर आसपास का माहौल नकारात्मकता से भरा हो।
इस सिलसिले में कुछ समय पहले अमेरिका में एक रिसर्च हुई जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि आखिर पति पत्नी के बीच झगड़े क्यों होते हैं? ऐसा क्या कारण है कि साथ रहने का फैसला करने के बाद भी दोनों एक दूसरे की बात से सहमत नहीं होते हैं और घर का माहौल तनावभरा बना रहता है। जानते हैं कि इस रिसर्च में कौन से कारण सामने आएं।

रिसर्च में सामने आया झगड़े का बड़ा कारण
इस रिसर्च के अनुसार पति पत्नी के बीच झगड़े का एक कारण उनका जींस भी होता है। व्यक्ति के शरीर का रंग, रूप और व्यवहार उनकी शादीशुदा जिंदगी में बड़ी भूमिका निभाता है। पाया गया कि ये जींस लोगों के वैवाहिक जीवन में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

रिसर्च में 1000 करोड़ दंपत्तियों को किया शामिल
अमेरिका में कराए गए इस रिसर्च में 1000 करोड़ शादीशुदा कपल्स को शामिल किया गया। ये ऐसे जोड़े थे जिनके बीच में झगड़े होते रहते हैं। रिसर्च के दौरान इन सभी से एक ही तरह के सवाल पूछे गए और इनकी पर्सनल परेशानियों के बारे में सवाल किए गए।

रिसर्च में ये बात आई सामने
रिसर्च में ये पाया गया कि जींस में बदलाव होने की वजह से लोग अपनी मैरिड लाइफ में खुशहाल नहीं रह पाते हैं। दरअसल ऑक्सिटोसिन रिसेप्टर जीन जो OXTR जीन के नाम से जाना जाता है, ये व्यक्ति के हार्मोन को प्रभावित करता है। इसकी वजह से ही हार्मोन में परिवर्तन आते रहते हैं। इसी कारण लोगों के व्यवहार में भी बदलाव होने लगता है। व्यवहार में होने वाले उतर चढ़ाव से लोगों को मानसिक तनाव होने लगता है जिसका असर सीधे तौर पर पार्टनर पर भी पड़ता है। इस कारण रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं।
इस रिसर्च में कुछ कपल्स ऐसे भी थे जो काफी खुश थे और जांच में पाया गया कि उनके अंदर OXTR नामक जीन नहीं है। इससे ये साफ़ हो जाता है कि आपके वैवाहिक रिश्ते की कामयाबी में ये जीन एक बड़ा फैक्टर है।



Click it and Unblock the Notifications
