Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
क्या आप और आपका पार्टनर दोनों हैं वर्किंग तो ये टिप्स लाएंगे आपको करीब
वक्त बदलने के साथ साथ महिलाओं की भूमिका में भी बदलाव आ रहा है। बीते समय में उन्हें शादी और फिर बच्चों के आ जाने के बाद घर संभालने की जिम्मेदारी ही दी जाती थी। मगर अब महिलाएं अपने करियर को लेकर काफी सतर्क हैं। वो शादी के बाद भी अपना काम जारी रख रही हैं।

वर्तमान समय में आपको ऐसे शादीशुदा जोड़ों की बड़ी तादाद मिल जाएगी जिसमें पति पत्नी दोनों ही वर्किंग हैं। आर्थिक रूप से देखा जाए तो ये घर चलाने और जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से अच्छा है लेकिन इसका दुष्प्रभाव निजी जीवन पर पड़ता ही है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि यदि पति पत्नी दोनों वर्किंग हैं तो उन्हें अपनी जिंदगी को कैसे मैनेज करना चाहिए।

औरत ही करेगी ये काम, इस सोच के साथ ना बांटे घर के काम
आप पुरुष हैं और नौकरी भी करते हैं तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि घर के काम आप नहीं करेंगे। ऐसा भी नहीं है कि कोई औरत सिर्फ घर के कामों के लिए ही बनी है। काम की प्राथमिकता और आप में से जिस व्यक्ति के पास समय है उसे समझ कर कार्य को पूरा करना चाहिए। यदि पति घर में है और भोजन का समय हो रहा है तो वो किचन में जाकर इसकी तैयारी शुरू कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ घर के लिए कोई जरूरी सामान है तो वो आपकी पत्नी काम से लौटते वक्त ला सकती है। बढ़िया तालमेल के साथ आप अपना जीवन सरल बना सकते हैं।

हफ्ते का एक दिन साथ बिताने के लिए रखें
अगर पति पत्नी दोनों ही वर्किंग हैं तो आमतौर पर आप दोनों अपना वीकेंड आराम करने और घर के कामों के लिए रखते होंगे। ये भी जरूरी है लेकिन आप दोनों साथ में क्वालिटी टाइम भी बिताएं। आप दोनों बाहर घूमने जा सकते हैं। एक छोटा सा ट्रिप प्लान कर सकते हैं और उस वीकेंड को सिर्फ अपने लिए खर्च करें। ये छोटी छोटी खुशियां आपको पूरे हफ्ते के लिए रिचार्ज कर देगी।

बच्चों की देखभाल आप दोनों की है जिम्मेदारी
अगर आपकी संतान भी है तो आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इस स्थिति में आपको अपने काम के साथ पर्सनल लाइफ मैनेज करना बहुत जरूरी है। आपका घर पर जैसा बर्ताव रहेगा, आपके बच्चों पर वैसा ही प्रभाव पड़ेगा। यदि आप दोनों शांत और हंसी खुशी अपना वक्त बच्चों के साथ बिताते हैं तो ये उनकी परवरिश में बड़ा रोल निभाएगा। ये भी ध्यान रखें कि बच्चे कि जिम्मेदारी सिर्फ एक की नहीं है ऑफिस से आने के बाद दोनों बच्चों की जरूरतें पूरी करें और सबसे अहम उनके साथ समय बिताएं।

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखने का नियम है सबसे अहम
आप चाहे शादीशुदा हैं या नहीं, अगर आप वर्किंग हैं तो इस रूल को आपको हमेशा फॉलो करना चाहिए। आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को अलग रखें। ऑफिस का काम दफ्तर में ही पूरा करें और वहां की परेशानियों की वजह से घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ना बिगाड़े। प्रयास करें कि आप अपने ऑफिस का काम घर लेकर ना आएं।



Click it and Unblock the Notifications
