Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
इन जगहों पर रहें सावधान, पति पत्नी के बीच बढ़ जाती है झगड़े की संभावना
पति पत्नी के बीच नोक झोंक तो चलती ही रहती है। जहां पार्टनर के लिए प्यार होता है वहां थोड़ी बहुत तकरार भी होती ही रहती है। इंसान जिसके करीब होता है अपना गुस्सा भी उसी पर निकालता है। प्यार और तकरार के साथ शादीशुदा जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ती है। अगर आपकी शादी हो चुकी है तो आप इस बात से इत्तेफाक रखेंगे कि ये लड़ाई झगड़े सिर्फ घर में ही नहीं होते हैं। घर के अलावा आमतौर पर पति पत्नी के बीच झगड़ा कहां कहां होता है आइए जानते हैं।

जब आप शामिल होते हैं ग्रुप डिनर में
ज्यादातर पुरुषों में सामने दिख रही खूबसूरत महिला की तारीफ करने की आदत होती है और वो पार्टी में भी अपनी इस आदत से बाज नहीं आ पाते हैं। वो इस दौरान भूल जाते हैं कि उनकी पत्नी को कैसा लगेगा। कोई भी औरत ये बर्दाश्त नहीं कर पाती है कि उसका पार्टनर किसी और महिला की प्रशंसा कर रहा है और यहीं से शुरू होती है दोनों के बीच में खटपट। अगली बार से आप अपनी पत्नी के साथ ग्रुप डिनर में जाने का प्लान करें तो किसी दूसरी महिला को कॉम्पलिमेंट देने से पहले सोच लें।

सफर की तैयारी के दौरान ही लड़ाई
यदि पति पत्नी किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस दौरान झगड़ा होना तो सामान्य है। आप ये भी ध्यान देंगे कि सफर पर निकलने से पहले ही झगड़ों की शुरुआत सामान की पैकिंग के वक्त ही होने लगती है।

किसी फंक्शन या शादी के समय तकरार
ज्यादातर लोगों की ये आदत होती है कि वो अपने पार्टनर की तुलना दूसरों से करने लगते हैं। उनके इस व्यवहार से आपके पार्टनर के अंदर हीन भावना पैदा होने लगती है और वो खुद को कम आंकने लगता है। ये स्थिति शादी या किसी पार्टी में आमतौर पर पैदा होती है, जहां पति या पत्नी दूसरे जोड़ों को देखकर अपने पार्टनर की तुलना करना शुरू कर देते हैं। फिर इसी बात पर ही झगड़ा शुरू हो जाता है।

गाड़ी में होता है झगड़ा
पति पत्नी एक दूसरे के साथ ऐसा रिश्ता कायम कर लेते हैं कि अपना हर इमोशन उनके सामने निकाल देते हैं। इसी कड़ी में कई बार वो अपने गुस्से का कहर भी अपने पार्टनर के ऊपर ही निकाल देते हैं। कार में पति पत्नी के बीच अकसर लड़ाई हो जाती है। कई बार कहीं पहुंचने की जल्दी और गंदा ट्रैफिक भी गुस्से का कारण बन जाता है और इसका नतीजा लड़ाई झगड़े के रूप में सामने आता है। अगली बार से अपने पार्टनर के साथ ट्रैफिक में फंस जाएं तो अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें।



Click it and Unblock the Notifications
