Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बेवफाई की राजधानी बना बेंगलुरु, सर्वे में खुलासा महिलाएं एक्सट्रा मैरिटल अफेयर करने में आगे
बेंगलुरु देश की सबसे एडवांस सिटी में से एक है। कोई भी एडवांस प्रोजेक्ट हो या फिर टेक्नोलॉजी, इस शहर में पहली दस्तक होती है। बैंगलुरु फिर से एक वजह से चर्चाओं से है। रिलेशनशिप पर बेस्ड एक साइट ने इस शहर को बेवफाई की राजधानी यानी 'infidelity capital of India' कहा है। जी हां, भारत में शुरु हुए पहले एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर साइट 'ग्लीडेन' के सर्वे में ये बात सामने आई है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में बेंगलुरु के लोग सबसे आगे होते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि विवाहेत्तर रिश्ते बनाने में बैंगलुरु की महिलाएं, पुरुषों की तुलना में आगे हैं।

1.35 लाख यूजर्स सिर्फ बेंगलुरु से
सर्वे बताता है कि इस साइट में सिर्फ 1.35 लाख यूजर्स बेंगलुरु से है जो कि इस साइट की कुल यूजर्स का 27 प्रतिशत है। इनमें से भी 32 फीसदी पुरुष हैं जबकि 68 फीसदी महिलाएं हैं।

सवालों के घेरे में है सर्वे
इस वेवबसाइट का तर्क है वैवाहिक जीवन में आए नीरसता से उबरने के लिए महिलाएं एक्साइटमेंट और फ्रीडम के लिए इस साइट का उपयोग कर रही हैं। हालांकि कुछ लोगों इस सर्वे पर सवाल भी उठा रहे हैं। इस सर्वे के बारे में बुद्धिजीवी लोगों का मानना है कि डेटिंग साइट का इस्तेमाल केवल वे ही करते हैं जो टेक सेवी हैं। विवाहेतर संबंध समाज में मौजूद है और अभी भी बहुत से लोग ऐसे होंगे जो इस डेटिंग साइट का प्रयोग नहीं करते होंगे और उनके विवाहेतर संबंध होंगे।

अध्ययन में ये बातें आई सामने
-अनुच्छेद 377 निरस्त होने के बाद से शादीशुदा लोगों में समलैंगिक अफेयर्स में 45 फीसदी की वृद्धि हुई है ।
-77 फीसदी भारतीय महिलाओं ने अपने पति को धोखा दिया क्योंकि उनकी शादी नीरस हो गई थी
-10 में से 4 महिलाओं ने खुलासा किया कि जब वे दूसरे मर्दो के साथ फ्लर्टिंग करती हैं तो उनकी अपने पति के साथ घनिष्ठता बढ़ जाती है
-धोखा देने वाली 31 फीसदी भारतीय महिलाएं पहले अपने पड़ोसी के साथ ऐसा कर चुकी थीं
-10 में से 7 महिलाओं ने अपने पति को धोखा दिया क्योंकि उनके पति घरेलू कामों में शामिल नहीं होते थे
-17 फीसदी बेईमान पुरुषों का एक अलग बैंक खाता है जिसका उपयोग वे अपने विवाहेतर संबंध से संबंधित खर्चों के लिए करते है।

शहरों की रैंकिंग
- बेंगलुरु
- मुंबई
- कोलकाता
- नई दिल्ली
- पुणे



Click it and Unblock the Notifications