Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
इस वजह से मर्द शादी हो जाने के बाद भी रखते हैं अफेयर
शादी के बाद लोगों की जिंदगी में कई बड़े बदलाव आते हैं। शुरूआती दिनों में पति और पत्नी एक दूसरे को समझने में दिन गुजारते हैं। लेकिन वक्त बीतने के साथ प्राथमिकताओं और व्यवहार में बदलाव आने लगता है। एक शोध में ये बात सामने आ चुकी है कि मर्द औरतों की तुलना में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ज्यादा रखते हैं।

यही वजह है कि पुराने समय के मुकाबले में अब शादियां ज्यादा टूट रही हैं। ज्यादातर केस में शादीशुदा जिंदगी में एक लंबा समय बिता लेने के बाद पुरुषों का मन अपनी पत्नी से उठ जाता है और वो बाहर एक्स्ट्रा अफेयर रखते हैं। आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ऐसे कौन से कारण हैं जिनकी वजह से मर्द शादी के बाद एक्स्ट्रा अफेयर रखते हैं।

होते हैं आजाद
इंसान से लेकर पशु पक्षियों तक को आजादी पसंद होती है। जब आदमी को ये पता चल जाता है कि घर की सारी जिम्मेदारी उसकी पत्नी निभा सकती है और इन जिम्मेदारियों की वजह से उसे पति की एक्टिविटी के बारे में खबर रखने का ही समय नहीं मिल पाएगा तो ऐसे में आदमी आजाद महसूस करता है। इस आजादी के लिए वो गर्लफ्रेंड का साथ हासिल करता है और उसके साथ घूमने फिरने और खाने पीने का आनंद लेता है।

रोक टोक नहीं आती रास
आदमियों के स्वभाव में ही है कि उन्हें रोक टोक करने वाले लोग पसंद नहीं आते हैं। उन्हें अपनी मर्जी से जिंदगी जीना और हर काम करना पसंद होता है। मगर शादी के बाद पत्नी के बढ़ते सवाल ज्यादातर पुरुषों को परेशान कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड के साथ इस तरह की दिक्कत नहीं आती है। वो आपसे ज्यादा सवाल नहीं करती है और इस कारण आप उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

पत्नी रखती है नजर
अगर किसी पुरुष को ऐसी पत्नी मिल जाती है जो पति की हर हरकत पर नजर रखती है। या फिर ऐसी जीवन संगिनी मिलती है जो जरूरत से ज्यादा उनकी चिंता करती है और पति से जुड़ी हर जानकारी पाना चाहती है तो कई पुरुषों को इससे घुटन होने लगती है। उन्हें अपनी पत्नी की इस तरह की बातें पसंद नहीं आती हैं। वो बाहर किसी दूसरी लड़की के साथ रिश्ते में सुकून तलाशने लगते हैं। वो बाहर के उस रिश्ते में ज्यादा आजाद महसूस करते हैं।

गर्लफ्रेंड की जिम्मेदारी नहीं होती
मर्दों को ज्यादा कोई जिम्मेदारी सिर पर लिए बिना ही गर्लफ्रेंड से ही हर तरह की खुशियां मिल जाती हैं। गर्लफ्रेंड उन्हें अपनी पत्नी से ज्यादा आकर्षित लगती हैं। गर्लफ्रेंड के प्रति वो अपनी कोई जवाबदेही ही नहीं समझते हैं इसलिए निश्चिंत होकर इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं।

शारीरिक संबंध
ज्यादातर पुरुषों में ये फितरत होती है कि वो अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाकर नीरस महसूस करने लगते हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के पीछे ये एक बहुत बड़ी वजह है। पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। गर्लफ्रेंड के साथ शादी का रिश्ता ना होने के बावजूद वो उनके साथ अच्छा महसूस करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications