Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वेडिंग सीज़न में हैशटैग का ट्रेंड
आजकल हैशटैग का ज़माना है। इससे गर्मी और शादी भी कुछ अछूते नहीं रहे हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में हैशटैग की मदद से हज़ारों की भीड़ में भी आपकी पोस्ट आसानी से नोटिस हो जाती है। हैशटैग लगाकर आप अपनी शादी को भी मजेदार बना सकते हैं। #Virushka, #DeepVeer, #Nickyanka जैसे हैशटैग के बाद कपल्स को इसे लेकर कई नए आइडिया आने लगे हैं और वो इसे अपने मेहमानों के साथ भी शेयर करते हैं। हमारे सोशल मीडिया पर ऐसे कई नए-नवेले कपल्स और उनके दोस्त एवं परिवार के लोगों की पोस्ट होंगीं लेकिन इस सब में एक बात जो सबसे कॉमन है, वो है हैशटैग।
आइए जानते हैं हैशटैग के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

कई लोगों तक होती है पहुंच
हैशटैग बहुत ट्रेंडी और कूल होते हैं। वेडिंग हैशटैब जनरेटर्स ऑनलाइन फ्री में हैशटैग देते हैं। यहां तक कि वेडिंग प्लानर भी अपने क्लाइंट को क्रिएटिव हैशटैग दे सकते हैं। इससे वेडिंग प्लानर्स को अपना बिजनेस बढ़ाने में भी मदद मिलती है। एक वेडिंग प्लानर का कहना है कि हैशटैग कपल से लोगों को जुड़ने में मदद करते हैं। वेडिंग कार्ड तक पर भी आप हैशटैग इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्रिएटिविटी है जरूरी
कपल्स को बोरिंग फॉरमेट पसंद नहीं आता है। उन्हें हमेशा एक ऐसी चीज़ की तलाश होती है तो उनकी शादी को मजेदार बना दे। अब हर कोई अपनी शादी में कुछ क्रिएटिव करना चाहता है। वेडिंग प्लानर कहते हैं कि अगर वेडिंग वेन्यू का हैशटैग लगाया जाए तो इससे उस जगह से जुड़ी तस्वीरें ढूंढना आसान हो जाता है। नीति पंचोली असुदानी ने थाईलैंड में शादी करने के बाद अपनी तस्वीरों पर #infinidee हैशटैग लगाया। इसका तात्पर्य आखिरी सांस तक साथ रहना से है। नीति और उनके पति को वेडिंग प्लानर का ये हैशटैग बहुत पसंद आया।
अब शादी में स्टेशनरी, सामान, तोहफों और थैंक्यू नोट्स से लेकर सब पर हैशटैग जुड़ गए हैं। अगर आपको अपना नाम भी छोटा करना है तो हैशटैग से वो भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
