Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
स्टडी के मुताबिक बेडरूम में ये छोटा सा काम आपकी लव लाइफ बना देगा मजेदार
शादीशुदा जिंदगी में प्यार और रोमांस का बना रहना बहुत जरूरी है। बेडरूम में पति पत्नी के बीच बढ़ता प्यार उनके रिश्ते को मजबूत बनाता है। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि महिलाएं अपने बॉडी शेप को लेकर काफी सोचती हैं। फिगर को लेकर किए कमेंट को वो दिल से लगा लेती हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक महिला पार्टनर की तारीफ करने से आपकी लव लाइफ बेहतर हो सकती है। आपकी तारीफ पाकर वो खुद को कम्फर्टेबल महसूस कर पाती हैं और रोमांटिक पलों में अच्छा कर पाती हैं।

ये छोटा सा काम जीवन में लौटा सकता है रोमांच
विशेषज्ञ और थेरेपिस्ट्स इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि आप यदि अपने पार्टनर की तारीफ करेंगे तो आपके रोमांस के पल और बेहतर बन जाएंगे। कई लोगों को ये सिर्फ छोटी सी बात लग सकती है लेकिन इससे मानसिक तौर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महिलाएं भी अपने पार्टनर की प्रशंसा करके उन्हें सकारात्मकता से भर सकती हैं। अगर शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अपने पार्टनर की तरफ से सही रिस्पांस नहीं मिल रहा है तो आप ये तरीका अपनाकर देख सकते हैं।

200 महिलाओं पर की गयी स्टडी
इस स्टडी में 200 महिलाओं को शामिल किया गया जिनकी उम्र 18 से 30 साल की थी। ये स्टडी जर्नल ऑफ सेक्स एंड मैरिटल थेरेपी में प्रकाशित की गई। इस स्टडी को अंजाम देने के लिए शामिल की गई महिलाओं से उनके शरीर को लेकर सवाल पूछे गए। ये भी जानने की कोशिश की गई की उनकी बॉडी के बारे में उनका पार्टनर क्या सोचता है।
इस अध्ययन में महिलाओं से उनकी सेक्स लाइफ से जुड़े सवाल भी पूछे। उनसे पूछा गया कि उन्हें कितनी बार ऑर्गज़्म महसूस होता है और उनके रोमांच का लेवल क्या रहता है। उनसे ये भी जाना गया कि क्या रोमांच और प्यार के दौरान उन्हें दर्द का अनुभव होता है या नहीं।

स्टडी से निकला ये निष्कर्ष
इस स्टडी की मदद से ये पता चल पाया कि जिन महिलाओं को अपने लुक्स और फिगर को लेकर पार्टनर से तारीफ मिली वो शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ज्यादा खुश थी और उन्हें संतुष्टि का भी एहसास हुआ। इन महिलाओं की सेक्स ड्राइव भी उन औरतों से बेहतर थी जो अपनी बॉडी और लुक्स को लेकर खुश नहीं रहती और दूसरों के मुकाबले खुद को कम आंकती हैं। स्टडी से ये बात भी सामने आयी कि इंटिमेट पलों के दौरान यदि महिलाओं की तारीफ की जाए तो उनकी कामेच्छा में इजाफा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
