Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
हनीमून से वापस आते ही हर कपल को करना चाहिए ये जरूरी काम
मौजूदा समय में तकरीबन हर कपल शादी के तुरंत बाद हनीमून की प्लानिंग करता है। शादी की भागदौड़ और कई रस्मों की वजह से हुई थकावट को दूर करने के लिए किसी अलग जगह में जाकर वो एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं।

शादी का रोमांच और फिर हनीमून पर जाने की जल्दबाजी में कपल कई ऐसे काम करना भूल जाते हैं जो उनके आने वाली जिंदगी पर असर डाल सकते हैं। शादी के बाद भले ही काम करने का समय ना मिले लेकिन हनीमून से लौटने के बाद उन्हें जरूर पूरा करना चाहिए। इस लेख के माध्यम से जानते हैं उन अहम कामों की लिस्ट।

क्यों जरूरी है हनीमून
सबसे पहले इस बात को समझने की जरूरत है कि हनीमून पर कपल सिर्फ अपनी थकावट दूर करके रिलैक्स होने नहीं बल्कि एक दूसरे को करीब से जानने के लिए जाते हैं। इस दौरान उनके आसपास ना उनके दोस्त और ना ही रिश्तेदार होते हैं और वो अपना पूरा वक्त अपने पार्टनर को दे पाते हैं। ये समय उन्हें एक दूसरे पर भरोसा करना सिखाता है।

हनीमून से लौटने के बाद काम से लें थोड़ा ब्रेक
हनीमून से वापस आने के बाद ही तुरंत अपने काम, फोन और सोशल मीडिया में ना लग जाएं। आपकी पत्नी के लिए वो जगह अभी नई ही है और आप एक दूसरे को शुरू में ही ये ना दिखाएं कि आप कितने बिजी रहते हैं। आप दोनों साथ में लोकल जगह घूमने जाएं। इससे आप दोनों की बॉन्डिंग बेहतर होगी।

साथ बिताये खूबसूरत लम्हों की एलब्म करें तैयार
शादी और हनीमून में साथ बिताया पल जीवनभर आपके साथ रहेगा। ये जीवन में एक बार होने वाला लम्हा होता है, ऐसे में आप उन सभी तस्वीरों को एल्बम में सहेज कर रख लें। आप इन तस्वीरों के जरिए उन पलों को कभी भी जी सकते हैं और रिश्तों में ताजगी भी बनी रहेगी।

पार्टनर को दें सरप्राइज
शादी में कई मेहमानों की तरफ से कैश मिलता है। आप दोनों इस कैश का इस्तेमाल एक दूसरे को अपनी पसंद का उपहार देने के लिए कर सकते हैं। आप इस धन को साझा करके अपने पार्टनर को कुछ भी सरप्राइज दे सकते हैं।

शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों का करें धन्यवाद
शादी के तुरंत बाद आपको समय ना मिले लेकिन हनीमून से लौटकर आने के बाद आपको पहली फुर्सत में अपने रिश्तेदार, दोस्तों और हर उस इंसान का शुक्रिया करना चाहिए जो इस मौके पर शामिल हो पाया। करीबी मेहमानों को आप निजी तौर पर मिलकर खाने पर भी बुला सकते हैं।

तैयार करें घर का बजट
शादी के बाद आप खाली समय में उन चीजों की लिस्ट तैयार कर सकते हैं जिनकी जरूरत अब घर में पड़ने वाली है। शादी के बाद घर परिवार की जिम्मेदारी भी आपके ऊपर साथ में आती है। आप दोनों पहले ही इसकी प्लानिंग करके बजट तैयार कर लेंगे तो कुछ बचत भी कर पाएंगे।

अगले ट्रिप की कर लें प्लानिंग
ऐसा कोई नियम नहीं है कि हनीमून के बाद आप अगले ट्रिप के बारे में नहीं सोच सकते हैं। आप शादी के शुरुआती दिनों में साथ बैठकर अपने अपने पसंदीदा जगहों की लिस्ट तैयार करें और प्लानिंग करें कि अब अगली बार कहां घूमने जाना है। इससे आपके जीवन में रोमांच बना रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
