Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
लोगों को पैसों से बढ़कर किसी दूसरी चीज से मिलती है खुशी, सर्वे में हुआ खुलासा
हर इंसान एक बेहतर जिंदगी चाहता है, जहां उसे हर तरह की सुख सुविधाएं मिले। उसके पास इतना धन हो की अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसे कभी समझौता ना करना पड़े। अपनी लाइफस्टाइल और लिविंग स्टैण्डर्ड को बेहतर बनाने के लिए वो दिन रात मेहनत करता है ताकि अच्छा पैसा कमा सके।

कुछ लोग कहते हैं कि पैसे से सबकुछ खरीदा जा सकता है लेकिन हाल ही में हुआ सर्वे कुछ और ही कहता है। सभी को पैसा चाहिए लेकिन शादी एक ऐसी चीज है जिसे लोगों ने इसे धन दौलत से भी ऊपर रखा है।

सर्वे से जुड़ी जानकारी
जो लोग जिंदगी में सिर्फ रूपये को ही अहमियत देते थे वो रिश्तों से जुड़ी इस जानकारी के बाद से हैरान और परेशान हैं। ऑफिस फॉर नेशनल स्टेटिस्टिक्स में एक सर्वे छपा है जिसके मुताबिक अच्छी सेहत के बाद लोगों ने ये स्वीकारा की वो सबसे ज्यादा खुश शादी से होते हैं। लोगों को जिन चीजों से खुशी मिलती है उस लिस्ट में उन्होंने शादी को पैसों से ऊपर रखा है। लोगों से ये सवाल किया गया कि किस वजह से उनकी जिंदगी भरी-पूरी है और इसके जवाब में लोगों ने शादी को चुना।

क्या कहते हैं आंकड़े
इस सर्वे में शादीशुदा लोगों का लाइफ सेटिस्फैक्शन 9.9 प्रतिशत उन लोगों की तुलना में ज्यादा था जिनके पार्टनर की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा शादीशुदा जोड़े तलाकशुदा लोगों की तुलना में भी 8.8 प्रतिशत ज्यादा संतुष्ट थे।

कब किया गया ये सर्वे
ये सर्वे ब्रिटेन में अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 के बीच में पूरा कराया गया था। गौर करने वाली बात ये है कि 2011-12 में किए गए इस तरह के एक सर्वे में लोगों ने अपनी जॉब को खुशी का सबसे बड़ा कारण माना था।



Click it and Unblock the Notifications
