Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
इन 5 कारणों से नौकरीपेशा लड़कियों से शादी की चाहत रखते हैं लड़के
ये बीते समय की बात हो गयी है जब लड़कों को शादी के लिए ऐसी लड़की चाहिए होती थी जो सुंदर, सुशील हो और जिसकी प्राथमिकता घर परिवार संभालना हो। अब लड़कों और उनके परिवारवालों की सोच में बदल गई है। अब इन सब खूबियों के साथ वो ये भी चाहते हैं कि लड़की जॉब करती हो। वैसे अब लड़का और लड़की दोनों ही अपना ऐसा साथी चुनना चाहते हैं जो वर्किंग हो। आज जानते हैं कि आखिर शादी के लिए नौकरीपेशा लड़कियां क्यों लड़कों की पहली पसंद बन रही हैं।

आपको और आपके काम को बेहतर समझेगी
अगर आपकी पत्नी भी नौकरी करने वाली हुई तो वो आपके साथ आपके काम को भी बेहतर ढंग से समझ पाएगी। ऑफिस में काम का प्रेशर झेलकर जब आप घर आएंगे तब वो आपकी स्थिति समझ सकती है। वो घर देर से आने, घर के कामों में योगदान ना देने जैसी बातों पर लड़ने या गुस्सा होने के बजाय वो इस बात का ध्यान रखेगी कि आपका मूड कैसे ठीक किया जाए। इसके अलावा भी बैंक, घर के बिल आदि जैसे काम भी वो खुद ही कर सकती हैं।

घर के बजट में मिलता है सपोर्ट
मेट्रो सिटी हो या छोटे शहर, दिनों दिन बढ़ती महंगाई से परिवार के खर्चे भी बढ़ गए हैं। हर लड़का और लड़की विवाह के बाद एक अच्छा और सुविधाजनक जीवनयापन करना चाहते हैं। साथ ही वो अपने बच्चों के लिए भी एक अच्छे भविष्य की कामना करते हैं। परिवार के सिर्फ एक सदस्य की कमाई से सभी जरूरतों को पूरा कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस वजह से लड़के चाहते हैं कि उनकी होने वालो जीवनसंगिनी यदि वर्किंग हो तो घर के बजट में एक बड़ा सहयोग मिल सकेगा।

भविष्य के लिए बचत
अगर पति पत्नी दोनों ही वर्किंग होंगे तो वर्तमान समय में अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ साथ भविष्य में अपने बच्चों की परवरिश के लिए भी बचत की तरफ ध्यान दे सकेंगे। बुरा समय कभी भी और किसी भी घर में दस्तक दे सकता है, इसके लिए भी आप बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। ये एक बड़ा कारण है कि लड़के शादी के लिए ऐसी लड़कियां ढूंढते हैं जो वर्किंग हो।

बाहरी दुनिया की समझ
आमतौर पर नौकरी करने वाली महिलाएं ओपन माइंडेड होती हैं। वो काम के दबाव को मैनेज करना सीख जाती हैं। इन्हें बाहरी दुनिया की समझ होती है। एक कामकाजी व्यक्ति को जो परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं, ये उनसे वाकिफ होती हैं। इस वजह से ये अपने पति के ऑफिस कॉल या फिर साथ काम करने वाली किसी लड़की से बात करने पर बेवजह शक नहीं करती हैं। यदि पति किसी दुविधा में हो तो उसका हल भी प्रोफेशनल तरीके से दे सकती हैं।

अपने खर्चों का खुद रखती है ख्याल
लड़की का वर्किंग होना लड़की और लड़के दोनों के लिए ही बहुत अच्छा है। शादी के बाद उसे अपने हर छोटे बड़े खर्च के लिए पति पर निर्भर नहीं होना पड़ता है और वहीं पति को भी उसके खर्चों की टेंशन नहीं रहती है। वहीं दूसरी तरफ यदि पत्नी नौकरीपेशा ना हो तो वो घर से लेकर पर्सनल खर्चों के लिए भी अपने पति पर निर्भर रहती है।



Click it and Unblock the Notifications