Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गड़बड़ी से बचने के लिए ये 4 चीजें दुल्हन को पहले ही खरीद लेनी चाहिए, वर्ना होगी परेशानी
जिस दिन से शादी की डेट तय हो जाती है उस दिन से लड़की शादी की तैयारियां भी शुरू कर देती है। जिसमें शादी के कपड़े का सलेक्शन से लेकर जूलरी और मेकअप सबकुछ की तैयारियां होने लगती हैं। लेकिन फिर भी कई चीजें ऐसी होती हैं, जो जल्दीबाजी में या कहें कि इसे बाद में रख लेंगे कहकर टाल दिया जाता है, और फिर ऐन मौके पर याद आने वाले दुल्हनें जल्दीबाजी करने लगती हैं, अगर मिस हो जाती हैं तो दुल्हन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। हम यहां आपको बता रहे वो लिस्ट जो अक्सर दुल्हन भूल जाती हैं और लास्ट मिनट याद आने पर परेशान होती हैं। इसलिए इस लिस्ट को ध्यान में रखकर इसे अपनी शादी की तैयारी के बीच में ही रख लेना चाहिए। चलिए जानते हैं वो कौन से सामान हैं जिसकी लिस्ट हम यहां बता रहे हैं- जिन्हें आप दुल्हन बनने से पहले ही संभाल कर रख लें।

सबसे जरूरी इनर वेअर रखना
शादी की तैयारियों के बीच आप इनर वियर की शॉपिग करना ना भूलें। शादी की तैयारियों की टेंशन में आपके पास टाइम नहीं होता है, इसलिए इनर वियर को पहले ही खरीद कर अपने लगेज में डाल लें। अपनी पसंद के हिसाब में लॉन्जरी की शॉपिंग करें, साथ ही इस बात का खास खयाल रखे की आप जो कपड़े पहने उसी के मैचिंग की लॉन्जरी शॉपिंग करें।

मेकअप किट को पहले ही रखें
शादी की शॉपिंग में अक्सर ये देखा गया है कि दुल्हन बनने वाली लड़की मेकअप बॉक्स या मेकअप किट को एन वक्त पर रखना शुरू करती है। लेकिन ऐसा करना सही नहीं हैं, क्योंकि एट दि टाइम मेकअप की शॉपिंग करने पर आप कई चीजें मिस कर सकती हैं। मेंचिंग लिपस्टिक, फाउंडेशन, क्रीम व दूसरे मेकअप प्रोडक्ट्स को अपनी पसंद और स्किन से मैच करके ही खरीदें, जिसकी शॉपिंग में आपको टाइम लग सकता है। इसलिए मेकअप बॉक्स और किट को समय रखते ही बनाकर रख लें।

हनीमून के लिए आउटफिट पहले ही सलेक्ट करके रखें
शादी के बाद दुल्हन का रोमेंटिक वक्त शुरू होता है हनीमून से। इसलिए हनीमून पर क्या कपड़े पहनने हैं, ये पहले से ही डिसाइड कर लें और उसकी शॉपिंग कर लें। शॉपिंग इस तरह से करें, जिससे आपको परेशानी ना हों। जिस जगह पर आप जा रहें हैं वहां के वेदर के हिसाब से ही कपड़े सेलेक्ट करें। अगर आप और आपके होने वाले पार्टनर ने बीच डेस्टिनेशन सेलेक्ट किया है तो वहां के लिए आउटफिट सेलेक्ट करें। अगर ठंडी जगह जाने का इरादा है तो फिर गर्म कपड़ों की शॉपिंग जरूरी हो जाती है। हनीमून के लिए आउटफिट पहले से खरीद कर रख लेना समझदारी है। क्योंकि ससुराल में कई तरह के रिचुअल्स के बाद आप इतनी तक चुकी होंगी कि शॉपिंग के लिए आपको टाइम नहीं मिल पाएगा।

जरूरी दवाइयां रखना ना भूलें
कई बार ऐसा होता है कि दुल्हन को अपनी हेल्थ से रिलेटेड मेडिसन रखना एन टाइम पर याद आता है। अगर मेडिसिन नहीं मिलती है, या खत्म हो गई हो तो दुल्हन को ससुराल में हेल्थ रिलेटेड परेशानी हो सकती है। ये भी हो सकता है, ससुराल जहां पर है उस जगह पर अपनी बीमारी से जुड़ी दवा ना मिल पाए। इसलिए इन सारी कंडीशन से बचने के लिए मेडिसिन का पाउच पहले ही बनाकर रख लें। जो दवा खत्म होने वाली है उसे मंगा कर रखें। साथ कुछ कॉमन मेडिसिन जैसे बुखार, खांसी, उल्दी, लूज मोशन की दवा भी अपने पास जरूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
