Latest Updates
-
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय
Relationship Tips : रिश्ते में आ रही हैं दूरियां तो इस तरीकों से दूर करें 'कम्युनिकेशन गैप'

कोई भी रिश्ता हो, उसमें सबसे अहम है बातचीत करना। कम्युनिकेशन एक सफल रिश्ते की बुनियाद होती है। वैसे तो ये हर रिश्तें में महत्वपूर्ण है, लेकिन पति-पत्नी के रिलेशनशिप में इसकी अहमियत और बढ़ जाती है, क्योंकि अगर हसबैंड और वाइफ के बीच कम्युनिकेशन कम या बंद हो जाता है, तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है। पति और पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े जैसे इश्यू आम है लेकिन जब दोनों के बीच बातचीत बंद जाती है तो मामला खराब होने लग जाता है। लेकिन ऐसी कोई नौबत ना आए कि दोनों के बीत बातचीत बंद हो जाए, इसका सल्यूशन भी पति और पत्नी दोनों को खुद ही निकालना चाहिए, क्योंकि अगर दोनों के बीच किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। हसबैंड और वाइफ के बीच कम्युनिकेशन बेहतर रहे इसके लिए सबसे जरूरी है एक दूसरे की बात को सुनना और समझना। दोनों के रिश्तों में जितनी ज्यादा क्लियारिटी और खुलापन होगा एक कपल के तौर पर रिश्ते की डोर मजबूत बनी रहेगी, रिश्ते में खुशहाली बनी रहेगी।

Relationship Advice: कपल अपने बीच कम्युनिकेशन कैसे बढ़ा सकते हैं ?
एक पार्टनर को आगे कदम बढ़ाना होगा-
इसमें अहम बात ये है कि जब आप दोनों में लड़ाई लंबी खिंच गई हो, और दोनों में से कोई एक इसको खत्म भी करना चाह रहा हो, लेकिन बात बन नहीं पा रही हो तो, अपने आपको मजबूत करते हुए बातचीत करने की कोशिश करते रहें, इसके साथ ही अपने अंदर किसी तरह का दबाव महसूस न होने दें। अपने अंदर होप बनाकर रखें।

Relationship Advice: कपल एक्सरसाइज #1: रिलैक्सिंग फायरसाइड चैट्स
इस एक्सरसाइज में एक एक आरामदेह जगह पर बैठकर एक दोस्ताना बातचीत शुरू करें। ये आपके अंदर की गहरी बातों को सामने लाने और आराम से बातचीत करने का साइन है। ये कपल्स के लिए सबसे अच्छे कम्युनिकेशन एक्टिविटीज में से एक है। जहां पर आप और आपका पार्टनर बैठकर आपसी गलत फहमियों, नाराजगी को खत्म कर सकते हैं। बातचीत की शुरूआत में अपने गिले-शिकवे खत्म करके अपनी चाइल्डहुड मैमोरीज, फेवरेट डिश, लाइफ की बकेट लिस्ट जैसे टॉपिक्स पर बात कर सकते हैं। इससे आप दोनों को ही अच्छा लगेगा, रिश्ते में मजबूती आएगी।

Relationship Advice: कपल एक्सरसाइज #2: अपनी फीलिंग्स को शेयर करें
एक कपल के लिए कम्युनिकेशन में अपने फीलिंग्स को शेयर करना भी जरूरी होता है। जब तक आप एक दूसरे के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर नहीं करते तब तक दोनों एक दूसरे को नहीं समझ सकते। इस एक्सरसाइज में अपने इमोशन्स को एक दूसरे के साथ शेयर करें। कुछ लोगों के लिए ये ईजी नहीं होता, खासतौर से इंट्रोवर्ट लोगों के साथ। ऐसे लोगों को अपनी फीलिंग शेयर करने में काफी दिक्कत होती है वो चाहकर भी नहीं बता पाते। लेकिन अपने रिश्ते को मजबूती देने के लिए ये बहुत जरूरी है। क्योंकि कभी-कभी आप अपने दिल की बात नहीं कह पाते और सामने वाला समझ नहीं पाता तो उस स्थिति में दिक्कत शुरू हो जाती है। लेकिन दूसरा पार्टनर अपनी फीलिंग को जरूर शेयर करे, जिससे सामने वाला उसकी भावनाओं को समझ सके। एक ग्रेट रिलेशनशिप बनाकर रखने के लिए कपल के बीच कम्युनिकेशन का ये सबसे अच्छा शॉर्टकट है।

Relationship Advice: कपल एक्सरसाइज #3: आपके बारे में क्या पसंद है और क्या नहीं पसंद
अगर आप अपने शादी को और गहरा और पक्का करना चाहते हैं तो दोनों के बीच पसंद और नापसंद के बारें में बातचीत जरूरी है। इस तरह के कम्युनिकेशन से लड़ाई की आधी जड़ को काटा जा सकता है। इस प्रेक्टिस में हसबैंड और वाइफ दोनों ही एक शान्त जगह पर बैठ कर अपनी पसंद और ना पसंद के बारें में बातें शेयर करें। पति को पत्नी की कौन सी बातें, काम पसंद है और क्या पसंद नहीं है, इसी तरह से पत्नी भी अपने पति से पसंद और नापसंद के बारें में बताती है। जो एक दूसरे को पसंद को उससे रिलेटेड आप दोनों एक दूसरे को गिफ्ट कर सकते हैं। इससे दोनों लोगों को पता चल जाएगा कि कौन सा काम करना है या कौन सी बात नहीं करनी है। इससे लड़ाई होने के चांसेज भी कम होंगे।

Relationship Advice: कपल एक्सरसाइज #4: याद करें जब आपने ये बात बोली थी..
पति और पत्नी के बीच इस बात पर भी नाराजगी होती है कि पुरानी बातों को दोबारा से खोदना। ये कपल को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। कम्युनिकेशन में इस पर भी काफी जोर होता है। जब आप दोनों बातचीत करें तो पुरानी और तकलीफ देने वाली बातें ना करें। ये दोनो के लिए बेहतर होता है। आप दोनों बैठकर इस बारें में बात करें, कि जब किसी तरह की बहस शुरू हो तो उसे वहीं खत्म करें, साथी ही उस बहस में पुरानी बातों को बिल्कुल भी ना लेकर आएं। इस तरह से आप और आपका लाइफ पार्टनर अपने रिश्तें को खुशनुमा कर सकते हैं।

Relationship Advice: कपल एक्सरसाइज #5: भरोसा करें और सुनें
ये हर कपल की कॉमन प्रॉबलम है कि सामने वाले की पूरी बात सुनें बिना है उसको टोक देते हैं, या फिर एक पार्टनर कुछ बोल रहा है तो उसकी बात काटते हुए दूसरा बोल पड़ता है। लेकिन इस कम्युनिकेशन एक्सरसाइज से आप दोनों ही इस बेकार की आदत को खत्म कर सकते हैं। इसमें जब तक पहले की बात पूरी नहीं होती तब तक दूसरे को चुप रहकर उसकी बात सुननी होती है। हलांकि ये जितना ईजी दिख रहा है उतना ईजी है नहीं, फिर भी प्रेक्सिस के साथ ये सही हो सकता है। आप इस तरह से प्रेक्टिस कर सकते हैं कि एक पार्टनर को 5 मिनट दें उस वक्त में उसे बोलने दें और आप चुप रहें। फिर आप उसके सवालों के जवाब दें, जिसमें सामने वाला बिना टोके आपके जवाबों को सुने। इस तरह से आप दोनों अपनी अपनी बात कह पाएंगे।

Relationship Advice: कपल एक्सरसाइज #6: आप, मैं और हमारा फ्यूचर
ये सबसे अहम बातचीत का जरीया है, जिसमें आप दोनो अपनी प्यूचर प्लानिंग को लेकर बात करें। एक साथ बैठकर या लेटकर अपने भविष्य को लेकर बात करें। जिसमें बच्चे पैदा करने से लेकर अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को डिस्कस करें।
ये एक्ससराइज दोनों को लाइन पर रखता है। जब कपल अपने फ्यूचर को लेकर बातचीत शुरू करेंगे तो थोड़ा सीरियस भी रहेंगे, छोटी-मोटी बातों को किनारे करते हुए आगे बढ़ेंगे। ये प्रेक्टिस कपल के बीच कम्युनिकेश स्किल को बढ़ा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications