Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Relationship Tips: वो 6 काम, जो पति आपकी पीठ पीछे करते हैं

अगर आप ये लगता है कि आप अपने पार्टनर के बारें में सबकुछ जानती हैं तो आपकी सोंच गलत है। हम यकीन से कह सकते हैं कि आप अपने पति के बारें में कुछ भी नहीं जानती है। कहते हैं कि महिलाओं को कोई नहीं समझ सकता, लेकिन सच तो ये है कि पुरुषों के अंदर रहस्यमय छुपे होते हैं, जिनकों महिलाएं समझ ही नहीं पाती हैं। बहुत सी ऐसी बातों होती है जो महिलाएं पुरूषों के दिल से नहीं निकाल सकती और ना ही उनके बारें में जान सकती हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ बातें जो महिलाएं पुरूषों के बारें में नहीं जान पातीं-

Relationship Tips: वे दूसरी महिलाओं को जरूर देखते हैं
पुरूष लड़कियों को जरूर देखते हैं, यहां पर आप इसको गलत मतलब में ना लेकर जाएं। ये पुरूषों की आदत में शुमार है कि वो कोई भी खूबसूरत लड़की को देखते जरूर हैं। चाहे वो बूढ़े ही क्यों ना हों, एक आंख भर उनको निहारेंगे जरूर। और ये सब करेंगे आपकी नजरों से बचाकर, आप उनको देख ही नहीं पाएंगी जब वो किसी हॉट लड़की को पूरी तरह से देख चुके होंगे, आपको पता भी नहीं चलेगा।

Relationship Tips: सोशल मीडिया पर करते हैं आपकी जासूसी
अगर आप सोंचती हैं कि सिर्फ आप ही उनकी सोशल मीडिया पर जासूसी करती है, उनके अकाउंट खंगालती हैं तो आप भ्रम में हैं। आपके पति भी आपकी सोशल मीडिया पर जासूसी करते हैं। उनका देखना बस थोड़ा अलग होता है, वो ये चेक करते हैं कि आपको कौन कौन फॉलो करता है, किसके पोस्ट पर लाइक, कमेंट करती हैं। आपकी कौन सी फोटो पर ज्यादा कमेंट आएं हैं। वे इस बारें में आपको बताते भी नहीं है।

Relationship Tips: दुख में भी मुस्कुराते हैं
पुरूषों की ये सबसे बड़ी खासियत है कि अगर वो किसी तरह की परेशानी में भी होंगे तो वो अपनी पत्नी को नहीं बताते, सिर्फ इसलिए कि जिससे वो परेशान ना हो। आपको शायद पता ना हो पुरूष रोते भी हैं, लेकिन वो ऐसी जगह पर और इस तरह से रोते हैं कि आपको पता ही नहीं चलता है।

Relationship Tips: मास्टरबेट भी करते हैं
पत्नियां सोंचती हैं कि शादी के बाद उनके पति ने हस्तमैथुन करना छोड़ दिया है लेकिन ये सोंच भी उनकी गलत है। जब आप घर में नहीं होतीं, दो-तीन दिन के लिए बाहर जाती हैं तब आपके पति मास्टरबेट जरूर करते हैं। अरे ज्यादा सोचिए मत..ये कोई टेंशन वाली बात नहीं है। इससे उनकी मर्दानगी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। और ना ही मास्टरबेट करने से आपकी सेक्स लाइफ पर किसी तरह का निगेटिव प्रभाव पड़ता है।

Relationship Tips: आपकी खुशी उनके लिए सबसे पहले
आप अपने पति से अक्सर सिर्फ इसलिए लड़ाई कर लेती हैं कि उनको आपकी परवाह नहीं है। लेकिन सच तो ये है कि आपके पति को सबसे ज्यादा आप की ही परवाह होती है। वो सब कुछ आपकी खुशी के लिए करते हैं। लेकिन औरतें पुरूषों की इस बात को कभी समझ ही नहीं पाती हैं।

Relationship Tips: एक वे दूसरे पुरुषों को भी देखते हैं
एक पुरूष दूसरे पुरूष को भी देखता है। अरे दिमाग की गाड़ी ज्यादा मत दौड़ाइये। आप ये मत सोंचे कि आपके पति बाइसेक्शुअल हैं। वो दूसरे पुरूष को सिर्फ इसलिए देखते हैं कि क्या वो उनसे ज्यादा अच्छे लग रहे हैं, उनकी पर्सनालिटी उनसे ज्यादा बेहतर हैं। वो उसकी प्रशंसा भी करते हैं। लड़कियों की तरह नहीं कि अगर सेम आउटफिट पहन लिया हैं तो उससे चिढ़ जाती हैं, बल्कि पुरूषों में दो लोगों ने एक जैसा पहना है तो वो खुश होते हैं, तारीफ करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications