Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
88 फीसदी शादीशुदा जोड़ों ने माना स्मार्टफोन उनके रिश्ते को खराब कर रहा : वीवो स्टडी

स्मार्टफोन आपके लाइफ का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है। इसके फायदे भी हैं और नुकसान भी काफी हैं। स्मार्टफोन से कई नई तरह तरह की बीमारियां भी पैदा हो रही हैं, विशेष रूप से मेंटल हेल्थ को लेकर। स्मार्टफोन ने एक तरफ दूनियों को कम किया हैं वहीं दूसरी तरफ करीबी लोगों में दूरियां बढ़ा दी हैं। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो के एक नए स्टडी से पता चलता है 88 फीसदी मैरिड इंडियन कपल्स को लगता है कि स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग उनके रिश्ते को खराब कर रहा है।
मोबाइल फोन कंपनी वीवो ने साइबरमीडिया रिसर्च के साथ 'स्मार्टफ़ोन और मानव संबंधों पर उनके प्रभाव 2022' पर किए गए 'स्विच ऑफ़' नामक एक रिसर्च में पाया गया कि 67 फीसदी लोगों ने अपने पार्टनर्स के साथ रहते हुए अपने स्मार्टफ़ोन का यूज करने की बात को एक्सेप्ट किया। इसमें 89 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे बातचीत करने में बहुत कम वक्त बिता रहे हैं। अपने लाइफ पार्टनर के साथ और 88 फीसदी ने माना कि स्मार्टफोन का बढ़ता यूज उनकी शादी को प्रभावित कर रहा है।
भारत के बड़े शहरों में किया गया अध्ययन
ये स्टडी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, अहमदाबाद और पुणे में 1,000 स्मार्टफोन यूजर्स पर किए गए एक सर्वे के आधार पर आयोजित किया गया। जिसमें ये निष्कर्ष निकाला गया है कि हर एक स्मार्टफोन यूजर्स के पास औसतन हर दिन 1.5 घंटे का खाली समय होता है और वो ज्यादातर फैमली के साथ वक्त बिताने के बजाय अपने फोन को स्कॉल करने में बिताते हैं।
88 फीसदी यूजर्स अपने खाली समय को अपने स्मार्टफोन पर बिताते हैं। 89 प्रतिशत को खाली समय मिलते ही उनको मोबाइल यूज करने की इच्छा होती है।

स्मार्टफोन की लत आपस की बातचीत में बन रही रुकावट
इस स्टडी के आधार पर करीब 70 फीसदी लोगों ने माना कि जब वो अपने स्मार्टफोन का यूज कर रहे होते हैं तो उनका लाइफ पार्टनर उन्हें ऐसा करने से रोकता है, तो वे नाराज हो जाते हैं। दरअसल, 69 फीसदी कपल्स ने ये माना कि वे अपने पार्टनर से बात करते वक्त उन्हें तवज्जो नहीं देते हैं। स्टडी से ये भी पता चला कि 84 प्रतिशत रिस्पॉन्सडेंट अपने लाइफ पार्टनर के साथ अधिक वक्त बिताना चाहते हैं, वो इस बात से सहमत हैं कि इन-पर्सन एंगेजमेंट ज्यादा आराम देने वाले होते हैं और वे ऐसा करने में कम वक्त लगाते हैं। हालांकि, लोग स्मार्टफोन के प्रभाव को एक्सेप्ट कर रहे हैं और बदलना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
