Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Tips For Bride: नई दुल्हन को अपनी फर्स्ट नाइट के लिए याद रखनी चाहिए ये अहम बातें
शादी के बाद फर्स्ट नाइट को लेकर न्यू कपल काफी एक्साइटेड होते हैं, लेकिन दुल्हन को एक्साइटमेंट के साथ ही कई तरह की टेंशन भी दिमाग में होती है, पहला कि थोड़ा सा परेशान रहती है, दूसरी ये कि वो जब अपने पति से पहली बार मिलेगी तो उनका रिएक्शन कैसा होगा। इसी तरह से और भी कई तरह की बातें दुल्हन के दिमाग में चलती हैं। लेकिन आपको इस बात की तसल्ली होनी चाहिए की आपका पार्टनर अब आपके साथ पूरी जिंदगी साथ में होगा, इसलिए खुद को ज्यादा परेशान करने की जरूरत नहीं है। लेकिन हां आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना होगा, जिससे आपको परेशानी ना हो। आइये आपको बताते हैं कि वो कौन कौन सी बातें हैं, जिनको हर नई दुल्हन को सुहागरात के लिए अपने ख्याल में रखना चाहिए-

परफेक्ट ना होने की टेंशन ना लें
आपको अपनी वेडिंग नाइट को लाइफ की सबसे खूबसूरत रात बनानी है, लेकिन ये जरूरी नहीं हैं वो बिल्कुल परफेक्ट ही हो। आपकी शादी हो चुकी है और आप दोनों का जीवनभर का साथ हैं, तो इस बारें में ज्यादा टेेंशन ना ले कि कहीं कुछ गड़बड़ ना हो जाए।
कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट करवा लें
शादी से पहले आपको अपने कुछ टेस्ट डॉक्टर की सलाह से करवा लेने चाहिए, जिससे ये पता चल सके कि इंटीमेसी से कहीं आप सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज़ (एसटीडी) या फिर इंफेक्शन्स की प्रॉबलम तो नहीं हो सकती। अगर ऐसा है तो डॉक्टर आपको इसके लिए मेडिसिन देगें।

अपने पार्टनर के साथ खुल कर बातें करें
आज के वक्त में ये काफी कॉमन हो गया है कि शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन आपस में फोन पर बात करते हैं, मुलाकात भी करते हैं, ये आप दोनों के लिए ही बेहतर होता है। क्योंकि कम्युनिकेशन रिश्ते में बहुत जरूरी है। इससे आप अपनी फर्स्ट लाइट पर ज्यादा परेशान नहीं होगी और साथ ही शर्मीली दुल्हन की तरह भी बिहेव नहीं करेंगी क्योंकि आप दोनों ही एक दूसरे से बात करने के बाद सहज हो चुके हैं। इसलिए फर्स्ट नाइट को आप अपने पार्टनर के साथ खुल कर बातें करें, अपने आप को रिलैक्स करें, तभी आप फिजिकल इंटीमेसी को खुल कर इन्जॉय कर पाएंगी।

अपनी पीरियड डेट जरूर याद रखें
आपको अपनी पीरियड डेट जरूर याद रखनी होगी। अगर पीरियड फर्स्ट लाइट के दिन आ रहे हैं तो आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें, जो आपको पीरियड की डेट आगे बढ़ाने की मेडिसिन आपको दे देगी।



Click it and Unblock the Notifications
