Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Destination Wedding: डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा ट्रेंड, कैसे करें शुरुआत और प्लानिंग ? जानें डिटेल में

आज के वक्त में हर लड़का और लड़की यही चाहते हैं कि उनकी शादी कुछ अलग तरीके और यूनीक हो, जिसे लोग सालों तक याद रखें। अब लोग अपने शहर में शादी करना प्रिफर नहीं कर रहे, वो कोई ऐसी जगह पर जाकर शादी करना चाहते हैं विकेशन के लिहाज़ से अच्छी हो और वहां पर शादी की रस्मों में भू खूब मस्ती की जाए। डेस्टिनेशन वेडिंग्स पिछले कई सालों से ट्रेंड में आ चुकी है, क्योंकि लोग शादी में सिर्फ लिमिटेड लोगों को ही बुलाना चाहते है, जिससे गेस्ट लिस्ट भी छोटी होती जा रही है। डेस्टिनेशन वेडिंग में लोग बस कुछ खास मेहमानों को ही इनावाइट करते हैं, लोगों को एग्जॉटिक लोकेशंस और क्वालिटी फूड सर्व किया जाता है। आज के वक्त में कपल इंडिया के कई सारे प्लेसेस जैसे राजस्थान, गोवा, साउथ इंडिया के कई प्लेसेस में जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं।

Destination Wedding: डेस्टिनेशन वेडिंग क्यों करनी चाहिए?
वेडिंग के साथ ही वेकेशन
कपल शादी के साथ साथ ही वेकेशंस के भी मजे लेना चाहते हैं। इसके साथ ही आजकल प्री-वेडिंग शूट और पोस्ट वेडिंग शूट का कल्चर हो गया है, जहा पर कपल खूबसूरत लोकेशन पर फोटो क्लिक करवाते हैं। सबसे अहम गेस्ट एक अच्छी मेमोरीज के साथ घर जाते हैं, उनको भी काफी मजा आता है, टेंशन फ्री होकर शादी को एन्जाय करते हैं।

Destination Wedding: शादी की तैयारी का स्ट्रेस नहीं
डेस्टिनेशन वेडिंग करने का एक फायदा ये भी है कि शादी की प्लानिंग को लेकर आपको किसी तरह का सिर दर्द नहीं होगा। वेडिंग प्लानर शादी की पूरी प्लानिंग करता है, सारा काम वही देखता है। शादी के सारे फंक्शंस को बिना किसी टेंशन के आराम से होते हैं।

Destination Wedding: डेस्टिनेशन वेडिंग कैसे प्लान करें?
लोकेशन चुनें
आपको ये देखना होगा कि आप लोकेशन कौन सी चुनना चाहते हैं, जहां पर आपके गेस्ट को आने में परेशानी ना हो। इसके साथ ही अपने घर के सदस्यों से बात करके भी आप लोकेशन सेलेक्ट करें।
अपना बजट जान लें
आपको डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कितना खर्च करना है, कितना कहां पर खर्च करना है, इसके बारें में भी प्लानिंग कर लें।

Destination Wedding: डेस्टिनेशन वेडिंग कैसे प्लान करें?
वेंडर्स बुक कर लें
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आप उस प्लेस पर शादी को मैरेज करने के लिए वैंडर को सेलेक्ट करें जो आपके सारे काम देखें
जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखें
इंडिया से बाहर अगर आप शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके सारे जरूर डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए, जिससे आपको किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। पासपोर्ट, वीज़ा, सरकारी आईडी आदि अहम डॉक्युमेंट्स आपके पास होने चाहिए।

Destination Wedding:डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करने के टिप्स
वेन्यू पहले बुक करें
अगर आपने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्लान कर लिया है और ये भी सोंच लिया है कि शादी करना कहां पर हैं तो सबसे पहले अपना वेन्यू बुक करें, क्योंकि जिसको आपने पसंद किया है वो कोई दूसरा भी उसी डेट को बुक कर सकता है।

Destination Wedding: डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करने के टिप्स
होटल और गाड़िया बुक कर लें
अपनी गेस्ट लिस्ट को फाइनल करने के बाद होटल्स के रूम बुक करें, आपको ऐसे होटल चुनना होगा जहां पर ज्यादा रूम्स हो और आपके सारे गेस्ट उसमें आ सकें। इसके साथ ही इस बात का भी खास खयाल रखें कि एयरपोर्ट या फिर रेलवें, बस स्टेशन से आने वाले मेहमानों को वेन्यू तक आने में किसी तरह की परेशानी ना हो।

Destination Wedding: डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करने के टिप्स
जरूरी और पर्सनल सामानों की पहले पैकिंग करें
डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करने में आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि आप दूसरे शहर या दूसरे देश में होंगे, इसलिए सारी जरूरी चीजों की पैकिंग कर लें। ऐसा ना हो कि जो चीज आपको चाहिए थी वो वहां पर ना मिले। इसलिए अपनी पर्सनल चीजों के अलावा मेडिसिन वगैरा भी ध्यान से रखें। सारी पैकिंग पहले से ही करके रखें, जिससे आपको ऐन वक्त में परेशानी ना हो।



Click it and Unblock the Notifications
