Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
18 साल बाद हुआ धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का तलाक, जानें क्यों शादी के कई साल बाद भी हो जाता है डिवॉर्स
कोई भी शादीशुदा रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है। कई बार प्यार, विश्वास और सम्मान होने के बाद भी शादीशुदा रिश्ता टूट जाता है। कई बार ना चाहते हुए भी रिश्ता टूट जाता है। कोई भी कपल शादी उम्रभर साथ रहने के लिए करता है। शादी की शुरुआत में कोई भी कपल अलग होने की बात नहीं सोचते है। कहा जाता है कि शादी की शुरुआत अच्छी होती है तो अंत भी अच्छा होता है। अक्सर आपने अपने बड़े लोगों से सुना होगा की अगर आपकी शादी 2 से 3 साल तक चल जाती है तो फिर आपकी शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी नहीं आएगी। वहीं पिछले काफी समय से लोग अपनी शादी के 10 से 18 साल बाद तलाक ले रहे हैं। शादी के इतने लंबे समय बाद अलग होना इतना आसान नहीं होता है। साउथ फिल्मों के पावर कपल धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के 18 साल बाद तलाक लिया है। उनके तलाक की खबर सुन फैंस को झटका लगा है। आखिर शादी के इतने सालों बाद तलाक क्यों, चलिए जानते हैं शादी के इतने लंबे समय बाद तलाक क्यों होता है। तलाक होने के क्या कारण है।

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक का कारण
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की तलाक की खबर से सबको झटका लगा है। अभी तक इनके तलाक का कारण और वजह का किसी को कुछ नहीं पता है, लेकिन इनके तलाक की खबर ने हर किसी हैरत में डाल दिया है। हर कोई उनकी शादी टूटने की वजह से कयास लगा रहे हैं। धनुष ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह पत्नी ऐश्वर्या से अलग हो रहे हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के 18 साल बाद अपने रिश्ते को खत्म किया है। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे हैं।

पार्टनर का ख्याल ना रखना
शादी होने के बाद कुछ सालों तक पार्टनर एक दूसरे का काफी अच्छे से ध्यान रखते हैं। समय के साथ साथ पार्टनर एक दूसरे को इग्नोर करने लगते हैं। इग्नोरेंस की वजह से रिश्ते में कड़वाहट आने लगती हैं। शुरुआत में कपल ध्यान नहीं देता है। यही कड़वाहट तलाक का कारण बन सकती है।

उम्मीदें
शादी के शुरुआती समय में कपल एक दूसरे से ज्यादा उम्मीद नहीं रखते हैं लेकिन समय के साथ साथ प्यार के साथ उम्मीदें भी बढ़ती है। शादी के 10 साल बाद पार्टनर से काफी उम्मीदें होती है। जब उम्मीदें पूरी नहीं होती है तो रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है जिसकी वजह से तलाक हो सकता है।

बेवफाई
किसी भी कपल का रिश्ता खत्म होने का सबसे बड़ा कारण बेवफाई होती है। आज कल तलाक का सबसे बड़ा कारण बेवफाई ही है। शादी के 10 से 15 साल बाद अफेयर की वजह से भी तलाक हो जाता है।

बातें छुपाना
शादी के कुछ साल तक कपल एक दूसरे को सारी बाते बताते है लेकिन शादी के लंबे समय बात एक दूसरे से बात छुपाने की वजह से भी तलाक हो सकता है। पति या फिर पत्नी का अपने पार्टनर से बाते छिपाना रिश्ते को कमजोर करता है साथ ही दूसरे पार्टनर को मानसिक तनाव भी देता है जिससे भी तलाक हो सकता है।

लड़ाई
पति पत्नी के बीच छोटे-मोटे लड़ाई झगड़ा होना बहुत ही आम बात है। लेकिन यही लड़ाई कई बार तलाक का कारण बन जाता है। दरअसल लंबे समय तक आपस में लड़ने से रिश्ते में प्यार कम हो जाता है जिसकी वजह से तलाक की नौबत आ जाती है।

आजादी की कमी
कई बार शादी टूटने का कारण आजादी की कमी भी होती है। कई बार पति या फिर पत्नी अपने पार्टनर को अपनी बात दिल खोलकर नहीं कर पाते हैं। कुछ रिश्तों में प्यार होता है लेकिन आजादी नहीं होती है। इसी वजह से भी तलाक हो जाता है। रिश्ते में प्यार के साथ साथ आजादी होना भी बहुत जरुरी है।



Click it and Unblock the Notifications
