Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
पति की पाद से बढ़ सकती है आपकी उम्र, रिसर्च में हुआ खुलासा
शादी के बाद एकसाथ रहने पर पति-पत्नी को एक-दूसरे की बहुत सी आदतों के बारे में पता चलता है। कुछ आदतें अच्छी लगती हैं तो कुछ आदतों के साथ समझौता करना मुश्किल लगता है। कई पतियों को अपनी पत्नी का ज्यादा खर्चीला स्वभाव पसंद नहीं आता तो कुछ पत्नियों को अपने पति की आखिरी मिनट पर मेहमानों को खाने पर बुलाने की आदत परेशान कर देती है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके पति की जो आदत आपको सबसे ज्यादा बुरी लगती है वही आपको लंबी उम्र दे सकती है। जी हां, एक्जेटर के शोधकर्ताओं को अपनी रिसर्च में कुछ ऐसा ही मिला है। पतियों को छोड़कर ये बात पूरी दुनिया के लिए शॉक से कम नहीं है। एक्जेटर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि पाद में इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं।

इस बात में कोई शक नहीं है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों का पेट ज्यादा फूलता है और अकसर महिलाएं अपने पति के पादने की आदत से परेशान रहती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार पाद से निकलने वाली गैस में हाइड्रोजन सल्फाइड नामक रसायनिक यौगिक होता है और कम मात्रा में इसके संपर्क में आने पर सेहत को लाभ पहुंचते हैं। अध्ययन करने वाले शोधकर्ताओं ने पेट फूलने के विज्ञान को समझने की कोशिश की। सबसे पहले तो ये जान लें कि मानव शरीर में कई सारे माइक्रोब्स मौजूद हैं जो कि खासतौर पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल मार्ग में मिलते हैं। चयापचय प्रक्रिया के दौरान इन माइक्रोब्स से बनने वाले कुछ उत्पादों में सुरक्षात्मक गुण होते हैं और हाइड्रोजन सल्फाइड भी उन्हीं में से एक है।
दिलचस्प बात है कि बदबूदार ही सही लेकिन हाइड्रोजन सल्फाइड में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य गुण होते हैं जिन्हें सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई अध्ययनों में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि हाइड्रोजन सल्फाइड बढती उम्र में होने वाली बीमारियों के इलाज में लाभकारी है। इस प्रकार से इंसान की जिंदगी के कुछ साल बढ़ा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
