Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips: पार्टनर के खराब बर्ताव से हैं परेशान, तो इस तरीकों से करें उनके बिहेवियर में बदलाव
किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाकर रखने के लिए उसमें सबसे ज्यादा जरूरी है एक दूसरे के साथ आपका बर्ताव कैसा है। कोई भी रिश्ता चाहे वो पेरेंट्स और बच्चों का हो या फिर दोस्ती का, पति और पत्नी का रिश्ता। इन सब को एक बात जो रिश्ते को मजबूत बनाकर रखती है वो है बिहेवियर। अगर आपकी बिहेवियर अच्छा नहीं है, सब कुछ सही होते हुए आप दूसरे पर चिल्लातें है, बुरा बर्ताव करते हैं, या गालियां देते हैं आप उस रिश्ते को चाहे सोने के वर्क लगाकर भी चमकदार बनाएं तब भी उसमें खटास आ ही जाएगी। कपल्स को अपने रिश्तों में मजबूती बनाए रखने के लिए अच्छा और इज्जतदार बर्ताव करना काफी जरूरी है। बर्ताव ना सही होना कही ना कही रिश्तों को कमजोर कर रहा होता है। आप अपने रिश्तों को अपने अच्छे बिहेवियर से इस तरह आइडियल बना सकते हैं।

पार्टनर के साथ वैसा ही बिहेव करें जैसा आप अपने लिए चाहते हैं-
इस बात को हमेशा याद रखे कि हमें दूसरों के साथ वैसा ही बर्ताव करना चाहिए, जैसे आप अपने लिए दूसरे से उम्मीद करते हैं। ये पति और पत्नी के रिश्तों पर लागू होता है। अगर आपका बर्ताव हमेशा पत्नी पर चिल्लाना या गुस्सा करना है तो ये आप किसी दूसरे के सामने भी कर सकते हैं, इससे आपकी पत्नी की नहीं बल्कि आपकी इज्जत कम होगी। सेम इसी तरह से ये पत्नी या गर्लफ्रेंड पर भी लागू होता है। अगर आप भी अपने पति से सही तरीके से बात नहीं करती हैं, उसकी इज्जत नहीं करती हैं तो वो दिन दूस नहीं जब आप डायवॉर्स के पेपर्स पर साइन कर रही हों।

पार्टनर को देते हैं सोशल मीडिया से कम महत्व ?
अगर आप अपनी पत्नी या पति को अपनी सोशल मीडिया से कम महत्व देतें हैं तो भी ये आपके रिलेशन के लिए अच्छा नहीं है। एक अच्छा और हेल्दी रिलेशनशिप बनाकर रखने के लिए जरूरी है कि आप एक दूसरें को वक्त दें। साथ ही सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप उनकी इज्जत करें, अगर आप अपने इंस्टाग्राम पर बिजी हो या किसी अन्य सोशल साइट पर और वो सामने बैठकर कोई बात कर रहें हो तो आपको चाहिए कि, रूक कर उनकी बात सुनें, मोबाइल को कुछ देर के लिए साइड में रख दें। ऐसा ना करने से, आपके पार्टनर को हमेशा ये लगेगा कि आपकी जिंदगी में उनकी सोशल मीडिया के सामने भी कोई इज्जत नहीं है।

दोस्तों के सामने कभी ना करें अपने पार्टनर की बुराई
अगर दोस्तों के साथ बाहर जा रहे हैं तो हो सकें अपने पार्टनर को भी साथ में लें, इससे उनमें ये विश्वास जगेगा कि आप अपने फ्रेंड सर्किल में भी उनको इज्जत देते हैं। उनका सम्मान करते हैं। अगर आप ऐसा नहीं भी कर रहे हैं तो अपने दोस्तों के सामने कभी भी अपने पार्टनर की बेइज्जती ना करें ना ही कभी उनके बारें में कोई फजूल बात करें।

खराब बिहेवियर की वजह का पता लगाएं
पार्टनर के लिए ये भी जरूरी है कि अगर आपका पति या ब्वॉयफ्रेंड या पति या गर्लफ्रेंड अचानक से आपके साथ मिसबिहेव करने लगे तो इसका पता जरूर लगाएं। या फिर उसके बर्ताव में तबदीली आने लगे, इस बात को जानने की जरूर कोशिश करें कि सामने वाले इस तरह का बर्ताव क्यों कर रहा है, जबकि उसने ऐसा पहले कभी नहीं किया।



Click it and Unblock the Notifications
