Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
Matrimonial Sites Security Tips: मैट्रिमोनियल साइट प्रोफाइल पर भूलकर भी ना लगाएं इस तरह की तस्वीरें

भारत में आज भी शादियां अरेंज्ड होती हैं, पहले रिश्तेदार, घर के बड़े और पंडित जी रिश्ते लेकर आते थे, कुछ साथ अखबार का मैट्रिमोनियल पेज देता था। लेकिन अब मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स का जमाना है, जहां से वर और वधू की तलाश की जाती है। लेकिन इसमें भी एक समस्या है कि सही वर और वधू का चुनाव करना। क्योंकि जिस तरह से फ्राड और चीटिंग ऑनलाइन होती है, सेम इसमें भी कई तरह से लोग चीट करते हैं, जिस वजह से लोगों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है। क्योंकि इसमें लोग गलत जानकारी के साथ ही गलत फोटो भी लगा देते हैं। उसको सही मानकर बात भी आगे बढ़ा देते हैं, लेकिन बाद में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसमें एक समस्या फोटो से संबधित भी है। आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर फोटो किस तरह की लगानी चाहिए, और कैसी तस्वीरों को तो भूलकर भी अपनी प्रोफाइल पर नहीं लगाना चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारें में विस्तार से-

Matrimonial Sites Security Tips: फिल्टर वाली फोटो ना लगाएं
जिस तरह से लोग सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी फिल्टर वाली फोटो अपलोड करते रहते है, वैसे ही वो मैट्रिमोनियल साइट्स पर भी अपलोड कर देते हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे आपको बाद में समस्या पैदा होगा। अगर रिश्ता आगे बढ़ता है और मुलाकात होती है तो आपको सामने से देखकर और फोटो को देखकर समझ जाएगा कि आपने फोटो फिल्टर की थी, और हो सकता है कि वहीं से रिश्ता खत्म भी कर दें। क्योंकि कोई नहीं चाहता कि उसके साथ कुछ फेक हो।

Matrimonial Sites Security Tips: सेल्फी ना लगाएं
हमेशा उन तस्वीरों को ही आप अपलोड करें जिसमें आप अच्छे लग रहे हों, बहुत ज्यादा दूस से ली हुई फोटो और बहुत करीब से ली हुई फोटो ना अपलोड करें। सेल्फी भी अवॉइड करें। किसी अन्य महिला के साथ फोटो ना लगाएं।

Matrimonial Sites Security Tips: साइड फोटो लगाएं
आप अपनी साइड से ली हुई फोटो को लगा सकते हैं। जिस साइड से आप ज्यादा अच्छी लगती हैं, उसे ही मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर शेयर करें। क्योंकि सामने वाले के सामने आप अपनी गलत छवि को नहीं पेश कर सकतीं, इससे आपको ही नुकसान होगा। बात बनते बनते खराब हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
