Latest Updates
-
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी
Relationship Tips: शादी की हां से पहले कपल को एक दूसरे से जरूर पूछने चाहिए ये 5 सवाल


Relationship Tips: आमदनी और पैैसो को लेकर बातचीत जरूरी
शादी के बाद अक्सर पति-पत्नी के बीच आमदनी और खर्चों को लेकर बहस औरझगड़े होते हैं। जो आप के रिलेशनशिप के लिए सही नहीं हैं। इसलिए इस मुद्दे पर आप दोनों को बैठकर बात कर लेनी चाहिए। आप दोनों अपने खर्चों और बचत करने के बारें में बात करें। कौन कितना खर्चीला है, दोनों में से बचत कौन करता है। अगर आप दोनों ही नौकरीपेशा हैं तो खर्चे कैसे डिवाइड होंगे। लड़की इस बारें में लड़के से बात कर सकती है को वो अपनी कमाई का पैसा कैसे खर्च करेंगी। लड़का अपनी फाइनेंशियल जिम्मेदारियां लड़की को बता सकता है। इस अंडरस्टैंडिंग से शादी के बाद फाइनेंस को लेकर झिक-झिक नहीं होगी।

Relationship Tips: शादी में खर्चा कैसे डिवाइड होगा-
कपल को इस बारें में आप में जरूर बात कर लेंनी चाहिए। क्योंकि इंडियन वेडिंग काफी महंगी होती हैं। शादी में कई तरह के शोशे होते हैं जो लड़के की फैमली और लड़की की फैमली दोनों की तरफ से होती है। अपनी शादी के खर्च को लेकर आप दोनों को प्लानिंग पहले ही कर लेनी चाहिए। कौन कितना खर्च करेगा, इस बारें में जरूर बात करे, कहां बचत हो सकती है, कहां पर ज्यादा पैसा खर्च होगा, कौन कितना पैसा देगा। इस तरह के सवाल एक दूसरे के साथ बातचीत से ही सही हो सकते हैं। नहीं तो शादी के वक्त लड़की पर बोझ ज्यादा पड़ रहा है, उसके परिवार वाले परेशान हो रहे हैं। ये भी सही नहीं है, क्योकि इसका नतीजा बाद में निकल कर गुस्से और घर को नोंकझोंक में निकल कर सामने आता है।

Relationship Tips: शादी के बाद पैरेंट्स के साथ रहना है या अकेले?
कपल को इस बारें में सबसे पहले बात करनी चाहिए। लड़की लड़के से पूछ सकती है कि वो शादी के बाद उसके पैरेंट्स के साथ रहेगी या वो लोग अलग रहेंगे। ये तो पूरी तरह से सत्य है कि सास-बहू में लड़ाईयां होती ही हैं, दोनों ही एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। इसी कारण ये कपल अकेले रहना पसंद करते हैं। जो लड़कियां न्यूक्लियर फैमली में रही हैं उनको ज्वाइंट फैमली में एडजस्ट होने में वक्त लगता है, काफी तो एडजस्ट भी नहीं हो पाती हैं, जिस वजह से परिवार में झगड़े होते हैं। इसलिए इस बारें में दोनों ही लोग खुल कर बात जरूर करें, जिससे शादी के बाद किसी तरह की बातें, लड़ाईयां ना हों।

Relationship Tips: कपल अपने-अपने करियर/ जॉब को लेकर बात करें
ये भी काफी अहम सवाल है, आप दोनों ही अपनी जॉब, करियर को लेकर बात करें। क्योंकि अक्सर ये देखा जाता है कि लड़किया शादी के बाद जॉब छोड़ देती हैं, या फिर उनकी मजबूरी हो जाती है अपनी नौकरी छोड़ना। इसलिए खास तौर से लड़की अपने पार्टनर से ये सवाल कर सकती है कि अगर वो शादी के बाद दूसरे शाहर या स्टेट में रहेगी तो क्या वहां पर नौकरी कर सकती है या नहीं। आज काफी कंपनियां ऐसी हैं जिनके हर स्टेट में ऑफिस होते हैं तो वो क्या जॉब के लिए अपना ट्रांसफर ले सकेगी या नहीं। लड़कियों के लिए नौकरी उनके आत्मसम्मान से जुड़ी होती है, इसलिए इस मुद्दे पर बात करने के बाद शादी के लिए आप हां कहें तो आपके लिए ही बेहतर होगा। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि लड़के के घर वाले लड़की पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications