Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
Financial Planning: शादी के बाद कपल्स ऐसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग, नहीं फैलाना पड़ेगा दूसरे के सामने हाथ

भारत जैसे देश में शादियों में बहुत ही ज्यादा शोशा होता है, जिसमें लड़का और लड़की दोनों ही परिवारों की तरफ से काफी पैसा खर्च हो जाता है। लेकिन शादी के बाद अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कपल को इस पर काफी काम करना पड़ जाता है, क्योंकि कपल्स शादी से पहले अपनी सेविंग शादी के खर्चों में लगा देते हैं। लेकिन शादी के बाद दोनों को ही चाहिए कि अपनी पैसों की बचत करें और पैसा सावधानी पूर्वक खर्च करें। क्योंकि शादी के बाद आपका परिवार बढ़ता है, जब परिवार बढ़ता है तो खर्चे भी बढ़ते हैं। इसलिए हर न्यूली वेड कपल को शादी के बाद फाइनेंस को लेकर प्लानिंग स्टार्ट कर देनी चाहिए, जिससे उनको किसी भी तरह से आर्थिक परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसमें एक अहम बात ये भी होती है कि अगर खर्च का बोझ एक पार्टनर पर है और बचत के नाम पर कुछ नहीं है तो संभव है कि रिश्ते में दरार भी पड़ने लग जाए। इसलिए फाइनेंशियल प्लानिंग बहुत ही ज्यादा जरूरी है, जिससे कि आप किसी दूसरे के सामने हाथ ना फैलाएं। नई लाइफ की शुरूआत आप मनी मैनेजमेंट के साथ करें, जो आप दोनों के लिए ही बेहतर है-

Financial Planning: ज्वाइंट अकाउंट खुलवाएं
मनी मैनेजमेंट के लिए कपल को एख बैंक अकाउंट खुलावाएं जो ज्वाइंट हो, इससे फायदा ये होगा कि दोनों ही उसमें अपनी अपनी तरफ से कुछ ना कुछ अमाउंट जरूर सेव करेंगे। साथ ही कपल को जो भी खर्च होगा वो उसी अकाउंट के जरीये ही होगा।

Financial Planning: सैलरी का 50-50 प्रतिशत सेव करें
कपल अपनी-अपनी सैलरी का 50-50 प्रतिशत बांट लें और उसी में घर का खर्च चलाने की कोशिश करें। बाकी अमाउंट सेविंग में लगा दें। इससे दोनों पर ही बोझ नहीं पड़ेगा।

Financial Planning: दोनों में से एक पार्टनर अपनी आय खर्च करे
आप इस तरह से अपनी आय को सेव कर सकते हैं कि दोनों पार्टनर में से कोई एक अपनी सैलरी से खर्च करें और दूसरी की आय पूरी बचत में लगाई जाए। इस तरह से भी आपकी भविष्य के लिए सेविंग होती रहेगी। अगर आप चाहें तो अपने लाइफ स्टाइल के लिए कुछ अमाउंट दूसरे की आय से निकाल लें। जिससे आपको किसी चीज के लिए मन ना मारना पड़े और आप खुशी-खुशी सेविंग कर सकें।

Financial Planning: कमाई के आधार पर खर्च और सेविंग करें
ये मुमकिन है कि दोनों पार्टन की कमाई एक समान ना हो, किसी की ज्यादा या किसी की कम हो सकती है तो कमाई के आधार पर दोनों पार्टनर अपनी आय को बांट लें। जिसकी ज्यादा सैलरी है वो ज्यादा खर्च में खर्च करेगा। इस तरह से दोनों ही अपना-अपना कंट्रीब्यूशन देंगे और सेविंग करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
