Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Relationship Habits: हैप्पी कपल बनने के लिए फॉलो करें ये 5 इंटीमेसी हैबिट्स


Physical Intimacy Habits: कपल फिजिकल रिलेशनशिप पर बात करें
लाइफ पार्टनर के साथ सेक्स रिलेशन के ऊपर बात करें। ये कपल्स के लिए काफी जरूरी है। अगर आप लोग ही सेक्स पर बात करना बंद कर देंगे तो दूसरे लोग कैसे इस मामले पर खुल कर बात करना शुरू करेंगे। इसलिए हर कपल को अपने और अपने पार्टनर के बीच के सेक्स रिलेशन को लेकर बात जरूर करनी चाहिए। इससे आप दोनों को ही पता चले कि क्या कुछ कमी है, या आप के पार्टनर की कुछ डिजायर हैं, या फिर उसे सेक्स में नयेपन की जरूरत है। इसके साथ ही अगर कोई सेक्सुअल इश्यू भी है तो भी दोनों इस बात कर सकते हैं, साथ ही डॉक्टर से सलाह मशविरा ले सकते हैं।

Physical Intimacy Habits: फिजिकल रिलेशन को सिर्फ काम ना समझें
कपल्स को अपनी सेक्स लाइफ इंप्रूफ करने के लिए अपने सेक्स ड्राइव और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी बात करनी चाहिए। अगर आप दोनों इसे सिर्फ एक काम की तरह लेने लग जाते हैं तो ये काफी बोरिंग होने लग जाएगा। रिलेशनशिप बनाने के दौरान आप दोनों इसकी सिर्फ खानापूर्ति करेंगे, इसका आनंद नहीं उठाएंगे। सेक्स का स्पार्क हर शादीशुदा जोड़े में जलता रहना चाहिए। अगर सेक्स की आग बुझने लग जाती है तो रिलेशनशिप भी कमजोर होने लग जाता है। इसलिए अपनी सेक्स लाइफ़ को बोर ना होने दें। हमेशा कुछ नया ट्राई करें, इससे आपमें और अपनी लाइफ पार्टनर दोनों में सेक्स स्पार्क जलता रहेगा।

Physical Intimacy Habits: एक दूसरे के लिए वक्त निकालना
आज के वक्त हसबैंड और वाइफ दोनों ही वर्किंग होते हैं, इसकी वजह से भी सेक्स लाइफ स्लो हो जाती है। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है एक दूसरे के लिए वक्त निकालना। ये सच है कि शादी के बाद आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, लेकिन इसकी वजह से अपनी सेक्स डिजायर को मत मारे ना ही अपने पार्टनर के साथ ऐसा करें। लेकिन एक हेप्पी कपल के लिए सेक्स काफी महत्व रखता है। ये सिर्फ एक शारीरिक जरूरत नहीं बल्कि कपल्स के बीच बॉन्डिंग बनाने का काम भी करता है। इससे फिजिकल के साथ मेंटल सुकून भी मिलता है।

Physical Intimacy Habits: एक दूसरे की डिजायर का ख्याल
हैप्पी मैरिड कपल अपने पार्टनर की इच्छाओं का खयाल रखते हैं। उनको इस बात का बता होता है कि उनके पार्टनर की जरूरतें क्या-क्या हैं। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि शादी के बाद के शुरूआती वक्त में पार्टनर एक दूसरे का काफी ध्यान रखते हैं लेकिन जैसे जैसे टाइम बितता है ख्याल करना भी कम हो जाता है। लेकिन एक अच्छे शादीशुदा कपल के बीच ऐसा नहीं होता है। हैप्पी कपल अपने सेक्स रिलेशन को मजबूत बनाए रखने के लिए उसमें रोमांस को जगाए रखते हैं। इसमें फ़ोरप्ले, आफ़्टर प्ले उनकी काफी हेल्प करता है। कपल हर वो काम करते हैं जिससे दोनों को खुशी मिलती है।

Physical Intimacy Habits: फिजिकल रिलेशन के लिए दबाव ना डालना
खुशहाल कपल एक दूसरे पर जबरदस्ती सेक्स का दबाव नहीं बनाते हैं। सेक्स करते वक्त ऑर्गैज़्म महत्वपूर्ण होता है लेकिन अगर पार्टनर ने रूकने के लिए बोल दिया या फिर कुछ देर बाद करने के लिए बोला है तो दूसरा पार्टनर उस पर जोर नहीं डालता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि अच्छे सेक्स के लिए चरम सुख पाना ही जरूरी है। अपने पार्टनर को प्रेशराइज ना करना ये अधिक महत्वपूर्ण है। अगर पार्टनर जबरदस्ती सेक्स के लिए दबाव बनाता है तो दूसरे पार्टनर को ये लग सकता है कि उसका लाइफ पार्टनर उसकी इज्जत नहीं करता है। इसलिए अपने लाइफ पार्टनर के ऊपर दबाव ना बनाना भी एक अच्छे कपल होने के साथ ही अच्छी सेक्स लाइफ की निशानी है।



Click it and Unblock the Notifications
