Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Relationship Tips: अपने रिलेशनशिप को टूटने से बचाने के लिए मुफ्त की सलाह
कोई भी रिश्ता हो, उसके साथ लाइफ में उतार चढ़ाव होते रहते हैं। लेकिन अगर आप अपने रिलेशनशिप से खुश नहीं हैं तो आप कितना भी चाह लें, जब तक आप अपने आप से अपने रिलेशनशिप में खुद से बेहतरी नहीं चाहेंगे तब तक कोई भी आप के रिलेशनशिप को सही नहीं कर सकता है। कई बार ऐसा होता है कि आपका रिलेशन इमोशनल उतार चढ़ाव से गुजरता है, उस स्थिति में अगर आपने अपने रिश्ते की डोर को सही से नहीं पकड़े रखा तो वो डोर टूट सकती है। इसलिए आपको एक महत्वपूर्ण काम करना है कि दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके यकीन ना करें, क्योंकि बहुत सारे लोग आपको आपके रिलेशनशिप को लेकर सलाह देने आ जाते हैं। हम यहां पर रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, उन चीजों से आपको बचना चाहिए। इससे टिप्स की मदद से आप अपने रिलेशनशिप को मजबूत बना सकते हैं-

Relationship Tips: चुप रहने में भलाई ?
अगर आप और आपके पार्टनर के बीच किसी तरह का मनमुटाव हो गया है तो अपने रिलेशन को बचाने के लिए आपको चुप रहना सीखना होगा। अगर दोनों में से एक चुप हो जाता है तो बहस वहीं पर खत्म होने लगती है। एक को चुप होता देख दूसरा पार्टनर भी शान्त हो जाता है। इससे दोनों के बीच बहस आगे नहीं बढ़ती है। क्योंकि बहस से सिर्फ लड़ाई आगे बढ़ती है। जिसका नतीजा अच्छा ना होकर बुरा ही होता है। लेकिन कई बार आपको चुप भी नहीं रहना चाहिए। आपकी चुप्पी को आपका पार्टनर आपकी कमजोरी समझ लेता है। इसके कारण दूसरा पार्टनर आपको डॉमिनेट करने लग जाता है। और आपके चुप होने के नतीजे में ये होता है कि वो आप को अपनी हर बात को मनवाना शुरू कर देता है। इसलिए हमेशा चुप रहने में समझदारी नहीं है।

Relationship Tips: शादी के बाद तुरंत पार्टर को बदलने की कोशिश
ये अक्सर कहा जाता है कि अगर पार्टनर का मिजाज़ आपसे अलग है या फिर निगेटिव विचार वाला है तो उसे बदलने की कोशिश करें। लेकिन आज लोग चाहते हैं कि शादी के तुरंत बाद ही वो अपने पार्टनर में बदलाव लाना शुरू कर दें। लेकिन ऐसा संभव नहीं है। अगर किसी का स्वाभाव सालों से एक जैसा है तो उसका नेचर इतनी जल्दी नहीं बलदता है, उसमें वक्त लगता है। आपको भी इस बात को समझना होगा कि अगर आप अपने पार्टनर में बदलाव लाना चाहते हैं तो उसे वक्त दें, इसके साथ ही अपने आप में पेशेंस रखें। क्योंकि आप दोनों को उम्र भर साथ रहना है। जिंदी की गाड़ी इसी तरह से पटली पर चलती रहेगी, जब आप अपने पार्टनर का पूरा साथ देते रहेंगे।

Relationship Tips: अपने पार्टनर का मोबाइल फोन क्या चेक कर सकते है?
आज के वक्त में किसी का भी मोबाइल फोन उसकी लाइफ का हिस्सा बन चुका है। उसकी जिंदगी में क्या हो रहा है, क्या चल रहा है, सब कुछ मोबाइल से पता चल जाता है। और ये अक्सर होता है कि पार्टनर एक दूसरे का फोन चेक लेते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर आप किसी शक की वजह से अपने पार्टनर का मोबाइल चेक कर रहे हैं तो इससे समस्या पैदा हो सकती है। इससे आपका रिलेशन अधर में पड़ सकता है। इससे गलफहमी तो बढ़ती है साथ ही आपका आपके पार्टनर के प्रति जो विश्वास होता है वो कम होने लग जाता है। आप इसमें किसी तरह का सवाल-जवाब देकर सही नहीं ठहरा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications