Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Marriage Tips: लड़कियों को शादी के वो 4 टिप्स जो घरवाले देंते है, भूल जाना चाहिए, ये रहे कारण

शादी को लेकर हर इंडियन मां अपनी बेटी को कुछ बातें सिखाती रहती है। जब भी दोनों साथ में बैठीं हो या कोई काम कर रही हों, उसे ससुराल से जरूर जोड़ दिया जाता है। बेटी के माता-पिता उसे बचपन से सिखाते आते हैं कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। लेकिन आज जब वक्त बदल रहा है तो लड़कियों को भी अपनी सोंच के अनुसार ही काम करना चाहिए। पेरेंट्स की बताई बात को फॉलो करना अच्छी बात है, लेकिन ससुराल में आकर लड़की को वहां के परिस्थितयों को देखकर काम करना चाहिए। आज के वक्त में लड़कियां पहले से कहीं अधिक मजबूत है, पढ़ाई-लिखाई, घर के कामों, खाना बनाना, साथ में एक अच्छी जॉब। लड़कियां आज के वक्त में सर्वगुण संपन्न खुद से बनना चाहती हैं, वो खुद ससुराल में अपना स्थान बनाना जानती हैं। अब वक्त आ चुका है कि लड़कियों को कुछ बातें जो उनके घर में सिखाई जाती हैं, उसे ससुराल में फॉलों नहीं करना चाहिए, और एक नई शुरूआत करनी चाहिए। आइये जानते हैं कि कौन-कौन सी बातों को भूलना जरूरी है-

Marriage Tips: तुम्हारा ससुराल ही असली घर है
ये बात लड़की को उसके माता-पिता बचपन से सिखाते आते हैं। उसे 'पराया धन' या फिर 'किसी और के घर की लक्ष्मी' कहा जाता है। लेकिन जिस घर में वो पैदा हुई, बड़ी हुई क्या उस पर उसका कोई हक नहीं है? लेकिन एक बुरी सच्चाई का सामना लड़कियों को ससुराल जाकर करना पड़ता है। सास के अनुसार, वो उसका घर नहीं है, उसके 'पति का घर' है। 'अधिकार मत जताओ यहां पर', इस तरह के शब्दों से लड़की को दो चार होना पड़ता है। लेकिन आप को इस तरह की बातों से पहले ही तैयार होकर रहना चाहिए। असली घर तो वो होता है जहां पर लोगों के दिल मिलते हैं। चाहे वो पेरेंट्स का घर हो या ससुराल।

Marriage Tips: कभी 'ना' मत कहो
हर भारतीय लड़की को उसके घर वाले रोबोट ही समझते हैं, जो उन्होंने आदेश दिया लड़की को तुरंत पूरा करना है। वो बेटी ना होकर जिन्न हो गई हो, जैसे ही उसे पेरेंट्स की तरफ से हुक्म मिला..उसे तुरंत कहा- 'जो हुक्म मेरे आका'। परिवार उसे पति को भी किसी भी बात पर ‘ना' नहीं कहने की सीख देते हैं। लेकिन क्या आज के दौर में ये पॉसिबल नहीं है। लड़कियां काफी समझदार और नौकरीपेशा हो गई हैं, उनको पता है कि कहां पर ‘ना' बोलना है और कहां पर नहीं बोलना है। वो एक भेड़ की तरह अपना जीवन नहीं बिताना चाहती।

Marriage Tips: आप क्या करती हैं इससे मतलब नहीं, असली जगह तो किचन है
आज के वक्त में औरतें किचन से बाहर आकर कंपनी के बोर्डरूम से लेकर संसद तक में हैं। तो क्या अभी भी उनको किचन का रास्ता बताया जाना चाहिए। महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों से कभी नहीं भागती, उनको तब भी अपने पति का ख्याल रहता है। लेकिन घर के बड़ों के द्वारा बताई गई सीख को आप अपने उपर हावी ना होने दें। उसे भूल कर खुद के लिए और अपने पति के लिए खाना बनाएं, लेकिन मजबूरी में नहीं शौक में।

Marriage Tips: आपको आदर्श पत्नी होना चाहिए
ये बात हर लड़की को उसके परिवार के साथ ससुराल वाले भी कहते है कि उसे एक आदर्श पत्नी होना चाहिए। लेकिन एक आदर्श पत्नी का पैमाना क्या होता है ? किसी से सेट किया है क्या ? महिला को इस खुद पर विश्वास के साथ इस श्बद को अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए। क्योंकि वो ससुराल की नजर में कभी आदर्श बन ही नहीं सकती। आप किसी के लिए कितना भी अच्छा कर दे, ससुराल, पति के लिए दिन रात एक कर दें, लेकिन आप तब भी आदर्श पत्नी, आदर्श बहू बन नहीं सकती हैं। इसलिए इस आदर्श के ढोंग की कहानी ही बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
