Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Holi 2023: शादी के बाद आपकी है पहली होली तो कुछ इस अंदाज़ में बनाएं खास

होली का त्यौहार मतलब, फुल मस्ती और रंगों का त्यौहार। लोग होली अपने परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन जिनकी शादी अभी-अभी हुई है और वो पति और पत्नी के रूप में एक साथ पहली बार इस रंगों भरे त्योहार को मनाने जा रहे हैं तो इनको किस तरह से होली सेलिब्रेट करनी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए हम यहां पर आपको बताने जा रहे है, जिससे आपकी होली के रंग में भंग नहीं, बल्कि भांग पड़कर खूब प्यार और मजे वाली ठंडई पीते हुए होली के रंगों का एन्जॉय कर सकें।

पति और पत्नी एक दूसरे को गिफ्ट देकर सेलिब्रेट करें
ये आपकी नई जिंदगी की शुरूआत की पहली होली है तो इसे कुछ तरीके से सेलिब्रेट करें। आप अपने जीवनसाथी को इस पहली होली पर कुछ अच्छा सा गिफ्ट करें। इस तरह से आपकी पार्टनर काफी खुश होगी और ये होली उसके जीवन की यादगार होली बनेगी।

किस तरह से खेलें पति-पत्नी एक साथ होली
देखिए ये आपकी शादी के बाद की पहली होली है और आप घर की बहू भी हैं तो परिवार के सदस्यों और उनका आपके साथ क्या रिश्ता बना हुआ है उस हिसाब से रंग खेलें, जिससे आपकी गरिमा बनी रहे।
आपकी पहली होली है तो आपके और आपके लाइफ पार्टनर के साथ होली खेलने का अंदाज भी थोड़ा अलग ही होगा, खूब मस्ती के साथ आप उऩके साथ होली खेलें।
वहीं ये भी ध्यान रखें कि आपको परिवार के साथ भी वक्त बिताना है।
होली के दिन बनने वालों पकवानों में परिवार के दूसरे सदस्यों का साथ दें, आप भी मदद करें गुजिया, पापड़ व अन्य पकवान बनाने में, इससे आपस में मधुरता भी बनती है।
होली के त्यौहार पर घर पर लोग भी मिलने के लिए आते हैं तो आपको परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ उनका ध्यान भी रखना होगा।अगर आपको कुछ स्पेशल बनाना आता है तो आप अपने हुनर को होली के दिन दिखा सकती हैं, साथ ही लोगों की वाह-वाही भी पा सकती हैं।
आप अपने पार्टनर की पसंद का खाना बनाएं, इससे आपका लाइफ पार्टनर को काफी अच्छा लगेगा। इस तरह से आप आप अपनी पहली होली खास मना सकती हैं।
अगर आसपास होली का उत्सव हो रहा है तो आप अपने पति के साथ वहां पर जाकर भी होली सेलिब्रेट कर सकती हैं, जहां पर आप थोड़ा रामंटिक भी हो जाएं तो चलेगा। आप अपनी पहली होली को यादगान बनाने के लिए हर वो काम करें, जो आपके पति को भी पसंद आए और आप दोनों ही ताजिंदगी इस रंगों भरे त्यौहार को याद करें, और कोशिश करें की आगे आने वाली हर होली आपके लिए और आपके परिवार के लिए खुशियों से भरी हो।



Click it and Unblock the Notifications
